छत्तीसगढ़ी समाज ने पं. सुंदर लाल शर्मा , ठाकुर प्यारेलाल,विधानपुरुष घनश्याम सिंह गुप्ता की जन्म जयंती मनाई

रायपुर। प्यारेलाल ठाकुर मार्ग स्थित छत्तीसगढ़ी समाज कार्यालय में महापुरुष पं. सुंदर लाल शर्मा , ठाकुर प्यारेलाल,विधानपुरुष घनश्याम सिंह गुप्ता की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अरविन्द मिश्र साहित्य कार व अध्यक्ष भारतीय सांस्कृतिक निधि ने ठाकुर प्यारेलाल की जीवनी पर प्रकाश डाला। विजय मिश्र ने प सुंदर लाल शर्मा के महान कार्यो का वर्णन किया।  के के अग्रवाल ने घनश्याम सिंह गुप्ता कों संविधान निर्माताओं में उल्लेखनीय बताया। अशोक तिवारी इतिहासकार ने छत्तीसगढ़ के सेनानियों पर महत्वपूर्ण अभिलेख तैयार करने की बात कही। संस्था के प्रमुख जागेश्वर ने नई पीढ़ी को तैयार करने का आव्हान किया। उन महान सेनानियों की स्मृति मे के किसी संस्था ने कोई […]

साय कैबिनेट की एकमात्र महिला विधायक ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें कौन है लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय की कैबिनेट के 9 मंत्रियों ने आज शपथ लिया। इनमें एकमात्र महिला विधायक लक्ष्मी राजवाड़े भी शामिल हैं। लक्ष्मी राजवाड़े भटगांव विधानसभा क्षेत्र से पहली बार की विधायक हैं। कौन हैं लक्ष्मी राजवाड़े – सरगुजा संभाग और सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र से लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। वह अब मंत्री बनने वाली हैं। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम वीरपुर की लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार जनपद सदस्य के पद पर निर्वाचित हुई थी। पिछले पंचायत चुनाव में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीता था। वर्तमान में जिला पंचायत सूरजपुर के सदस्य के अलावा वे भाजपा […]

सीएम विष्णुदेव के नए मंत्रिमंडल का गठन, जल्द होगा विभागों का बंटवारा, सीएम समेत होंगे 13 मंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सीएम विष्णुदेव के नए मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। नौ विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।रायगढ़ से भाजपा विधायक और पूर्व आईएएल अधिकारी ओपी चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। ओपी चौधरी प्रशासनिक कौशल में माहिर हैं। ओपी चौधरी पहली बार ही विधायक निर्वाचित हुए हैं। साल 2018 में आईएएस अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने ली शपथ सरगुजा संभाग के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने शपथ ली। जायसवाल पहले में जिला पंचायत खड़गवां के अध्यक्ष भी […]

Breaking: साय मंत्रिमंडल में शामिल हुए 9 मंत्री, राजभवन में ले रहे हैं मंत्रिमंडल की शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हुआ। जिसमें 9 विधायक सीएम साय के मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए राजभवन में शपथ ले रहे हैं. सभी विधायकों को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंत्री पद की शपथ दिला रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा समेत अन्य नेता शामिल हैं. बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली. मंत्रियो में ओपी चौधरी, लक्ष्मी रजवाड़े, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और टंकराम वर्मा जैसे नए चेहरे भी शामिल हैं। दरअसल, सीएम साय ने पहले ही बता दिया था कि उनकी कैबिनेट में पुराने और नए चेहरे शामिल रहेंगे। […]

NH -30 में एक्सीडेंट हुए ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 की मौके पर मौत, 12 लोग घायल

बालोद। जिले के मरकाटोला घाट में आज भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां पहले से एक्सीडेंट हुए खड़े ट्रक से एक यात्री बस टकरा गई. घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल है. घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. एसपी जितेंद्र यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं. घटना गुरुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 की है. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही थी. इस दौरान सड़क दुर्घटना का […]

प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला पहनेंगे पीले रंग की खास पोशाक, दिनों के अनुसार बदलते रहते हैं रामलला के वस्त्र

  अयोध्या। वर्षों के इंतजार के बाद 22 जनवरी 2024 को वह शुभ घड़ी आने वाली है, जब रामलला अपने भव्य मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होने वाले हैं। जिसके लिए पूरी अयोध्या को सजाया जा रहा है तो रामलला को सजाने के लिए वस्त्र भी तैयार हो रहे हैं। रामलला के दर्जी जो पीढ़ियों से अपने आराध्य के वस्त्र तैयार कर रहा है। इस बार अस्थाई मंदिर में विराजमान चारो भाइयों और हनुमान के वस्त्र तो तैयार किए ही जा रहे हैं। साथ ही 51 इंच के प्राण प्रतिष्ठित होने वाले बाल राम लला के वस्त्र भी तैयार किए जा रहे है। इसी के साथ हम यह भी […]

शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी का पूजन: इन रंगों के कपड़ें पहनकर पूजा करने से मिलेंगे फायदे

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. हिंदू शास्त्रों के अनुसार यह दिन धन की देवी को समर्पित होता है और उनकी पूजा विधि-विधान के साथ करने से लोगों की जिंदगी के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिल सके. शुक्रवार के दिन कुछ विशेष रंगों के कपड़े पहनकर पूजा-अर्चना की जाए, तो लोगों की किस्मत चमक सकती है. नई साल से पहले आप इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो आने वाला साल आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद हो सकता है. ० […]

Breaking: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर से दस्तक: छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और कांकेर में मिले मरीज

रायपुर। कोरोना के नए वेरिएंट ने पुरे देश में पैर पसारना शुरू कर दिया है. वही अब छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और कांकेर में कोरोना मरीज मिले है। राज्य में कोविड बीमारी नियंत्रण में है अनावश्यक घबराने की आवश्यकता नहीं है, परन्तु सावधानी बरतना आवश्यक है। पूर्व में जारी कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों तथा कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे मास्क लगाना, साबुन से हाथ धोना, सेनेटाईजर का उपयोग करना, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं, संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखना इत्यादि नियमों का पालन करें। सर्दी, खांसी, बुखार या स्वांस में तकलीफ होने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल बेमेतरा, में उपस्थित होकर जांच एवं उपचार कराने हेतु आग्रह […]

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दो दिवसीय मैराथन बैठक आज से, राष्ट्रीय नेता रहेंगे मौजूद

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आज से दो दिवसीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई है. यह मैराथन बैठक आज यानी 22 से 23 दिसंबर तक चलेगी. जिसमें पहली बैठक आज शाम 4 बजे से शुरू होगी, उसके बाद 23 दिसंबर को सुबह से ही बैठकों का सिलसिला शुरू होगा. यह बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में होगी.   कांग्रेस की यह चुनाव हार के बाद बैठक बुलाई गई है. जिसमें हार पर मंथन होगा. आज शुक्रवार को पहली बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, पूर्व मंत्री और नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे. उसके बाद 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री […]

निधन समाचार – आकाश यादव

  गरियाबंद। नगर के वार्ड क्रमांक 2 निवासी आकाश यादव (29) का बुधवार रात आकस्मिक निधन हो गया। वे नगर के प्रतिष्ठित नागरिक पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवम आकाश टेंट हाउस के संचालक वीरू यादव के छोटे सुपुत्र थे। हसमुख एवम मिलनसार व्यक्तित्व के थे। उनके निधन पर नगर के गणमान्य नागरिकों एवम समाजजनों ने दुख व्यक्त किया है।