साल का सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात आज, जाने क्या है शीत अयनांत

  नेशनल न्यूज़। भारत में सर्दियों का मौसम चल रहा है और दिन छोटे हो गए हैं लेकिन आज यानी 22 दिसंबर का दिन साल का सबसे छोटा दिन होगा। वहीं आज की रात सबसे लंबी रात होगी। दरअसल भूगोल की भाषा में इसे शीत अयनांत (Winter Solstice) कहते हैं। तो आइए जानते हैं कि आज 22 दिसंबर का दिन साल का सबसे छोटा दिन क्यों होगा। पृथ्वी पर कैसे होता है मौसम में बदलाव हमारी पृथ्वी अपने अक्ष पर लंबवत से 23.5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है। इस झुकाव और सूर्य के चारों ओर परिक्रमा की वजह से ही धरती पर मौसम में बदलाव होता है और […]

आज का राशिफल 22 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope): आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को साझेदारी में करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आप लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देंगे और परिवार में अपनों के सहयोग से किसी काम में राहत मिलती दिख रही है। आपको संतान की जिद और अहंकार भरी बातों को पूरा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपसे किसी गलत बात को मनवा सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज का दिन आपके लिए समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा, इसलिए आप व्यर्थ […]

कोरोना की बढ़ रही रफ़्तार : 11 राज्यों में फैला कोरोना, एक हफ्ते में सभी सैंपल नए वेरिएंट जेएन.1 के मिले

  नेशनल न्यूज़। देश में बीते पांच सप्ताह से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में नया उप स्वरूप जेएन.1 पाया जा रहा है, लेकिन अब इसके प्रसार में वृद्धि हुई है। बीते एक सप्ताह में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आए मरीजों के सभी सैंपल में यह नया उप स्वरूप मिला है, जो वर्तमान में दुनिया के 40 से अधिक देशों में संक्रमण को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही देश के 11 राज्यों में कोरोना बढ़ रहा है। भारत के जीनोमिक्स कंसोर्टियम यानी इन्साकॉग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि पिछले महीने नवंबर में जीनोम सीक्वेंस के दौरान देश के पहले चार जेएन.1 संक्रमित मामले सामने […]

Breaking: साय कैबिनेट में ये 9 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, कल राजभवन में लेंगे शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट का विस्तार कल होगा , जिसका शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा. कार्यक्रम में 9 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखन देवांगन, श्याम बिहारी जयसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी रजवाड़े शपथ लेंगे. जल्द ही विभागों का बंटवारा हो सकता है.  

Breaking: कल होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार, दोपहर 12 बजे राजभवन में  शपथ समारोह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह कल राजभवन में हो सकता है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. कार्यक्रम में आठ मंत्रियों को शपथ दिलाया जा सकता है. मंत्रिमंडल में नए, पुराने चेहरों को शामिल किया जा सकता है.  

Big News: ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से लिया सन्यास

स्पोर्ट्स न्यूज़। ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यास का ऐलान कर दिया है। साक्षी मलिक ने यह फैसला कुश्ती महासंघ के चुनाव के बाद लिया है। साक्षी ने बताया कि मैं सन्यास ले रही हूं। बता दें कि इस साल की शुरूआत में साक्षी मलिक समेत तीन पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद बृजभूषण शरण को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। साक्षी मलिक, वीनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह जीते चुनाव निवर्तमान […]

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: राष्ट्रीय सुशासन दिवस के मौके पर 25 दिसंबर को मिलेगा दो साल का बकाया बोनस

रायपुर। राष्ट्रीय सुशासन दिवस के मौके पर 25 दिसंबर को किसानों को दो साल का बकाया बोनस देने के लिए कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है. राष्ट्रीय सुशासन दिवस 25 दिसंबर को राशि का वितरण किया जाएगा. BJP ने अपने घोषणा पत्र में दो साल का बकाया बोनस देने का वादा किया था. भाजपा सरकार की घोषणा के मुताबिक, किसानों को धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि 2014-15 और 2015-16 का बोनस दिया जाएगा. 300 रुपए प्रति क्विंटल के आधार से भुगतान करने का आदेश दिया गया है. 2014-15 में 1,912,9766 करोड़ का भुगतान किया जाएगा. 2015-16 के 1,803,4131 राशि का बोनस […]

सांसद दीपक बैज आज लोकसभा से किये गए निलंबित, संसद की कार्यवाही में बाधा ढालने के आरोप में लिया गया एक्शन

रायपुर/दिल्ली। लोकसभा से तीन और सांसद आज भी निलंबित किए गए. जिसमें लोकसभा सांसद डीके सुरेश, नकुलनाथ और दीपक बैज शामिल है. दरअसल संसद की सुरक्षा चूक के मामले में विपक्षी दल लामबंद हैं और लगातार सरकार पर हमलावर हैं. संसद की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में अब तक 95 सांसदों को सस्पेंड किया गया है. पिछले सप्ताह 14 विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया था. उसके बाद सोमवार को 78 सांसद सस्पेंड हुए हैं. मंगलवार को 48 और सांसद निलंबित किए गए हैं. एक सत्र के दौरान सबसे ज्यादा सांसदों को निलंबित किया गया. इसके साथ, विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक ने राज्यसभा में अपनी लगभग आधी […]

Big Breaking: जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव को प्रदेश भाजपा की कमान, राष्ट्रीय महासचिव ने जारी किया आदेश

रायपुर। जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। किरण देव प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रहे हैं। अरूण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही थी। 61 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी किरण सिंह देव रियासत कालीन जमींदार परिवार से आते हैं। इसकी वजह से ग्रामीण मतदाताओं में भी लोकप्रिय हैं। उनके पिता का नाम लक्ष्मी नारायण देव है। वह जगदलपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 25, नादन गली, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। उन्होंने सन 1985 में रविशंकर […]

कारोबारी पर फायरिंग मामले में पुलिस ने किया खुलासा, सुपारी देने वाले ट्रांसपोर्टर को किया अरेस्ट

रायपुर। राजधानी के लाभांडी में सेनेटरी कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने व्यापारी की सुपारी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी शूटर अमन शर्मा और सुपारी देने वाले ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करेगी. हाल ही में सेनेटरी कारोबारी संदीप कुमार जैन को गोली मारने की घटना हुई थी. इस मामले में सुपारी देने वाले ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह को पुलिस ने सुंदरगढ़ ओड़िशा से गिरफ्तार कर उसे रायपुर लाया. गिरफ्तार संतोष सिंह ने शूटर अमन शर्मा को सेनेटरी कारोबारी संदीप कुमार जैन से 50 लाख रुपए की वसूली करने के लिए 3 लाख रुपए की […]