पुलिस विभाग में बड़े पैमाने में हुआ तबादला, 18 थानों के बदले गए प्रभारी

दुर्ग। पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है. दुर्ग पुलिस अधीक्षक सलभ कुमार सिन्हा ने ट्रांसफर लिस्ट जारी किया है. ट्रांसफर आदेश में कुल 18 थाना प्रभारी और उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं.

Big News: छत्तीसगढ़ के भूपेश मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव, बदले गए मंत्रियों के प्रभार, जानें किसे मिली किस विभाग की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भूपेश मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया गया है। मंत्रियों के विभाग में फेरबदल किया गया है। आज सुबह मोहन मरकाम ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली जिसके बाद से ही विभागों में फेरबदल के चर्चे चल रहे थे। मोहन मरकाम को डॉ. प्रेमसाय सिंह के स्थान पर कैबिनेट में जगह मिली है। डॉ. टेकाम स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और सहकारिता विभाग के मंत्री थे। बता दें कि मरकाम की कैबिनेट में इंट्री के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ मंत्रियों के विभाग में बदलाव किया। डिप्टी सीएम सिंहदेव को स्वास्थ्य के साथ ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा […]

डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को बनाया गया राज्य योजना आयोग का चेयरमैन

रायपुर। एक दिन पहले मंत्री पद से हटाए जाने के बाद डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग का चेयरमैन बनाया है. अब तक योजना आयोग के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हुआ करते थे. अब प्रेमसाय सिंह टेकाम को ये जिम्मेदारी दे दी गई है. इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा होगा. बता दें कि गुरुवार को प्रेमसाय सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. गौरतलब है कि प्रेमसाय सिंह के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मोहन मरकाम को मंत्री बनाया गया है. आज ही कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली. मोहन मरकाम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्रन ने मंत्री पद की शपथ दिलाई.

Live Mission Chandrayan 3: चंद्रयान-3 हुआ लॉन्च, चांद में भारत का एक और कदम

नेशनल न्यूज़। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार (14 जुलाई) को देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3′ को लॉन्च किया। LVM3M4 रॉकेट के जरिए इसरो के महत्वाकांक्षी ‘चंद्रयान-3′ को पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चंद्रमा की यात्रा पर ले गया। इस रॉकेट को पूर्व में GSLVMK3 कहा जाता था। भारी उपकरण ले जाने की इसकी क्षमता के कारण अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसे ‘फैट बॉय’ और बाहुबली भी कहते हैं।

चंद्रयान-3 को ले जाने वाला ‘बाहुबली’: कुतुबमीनार से भी ज्यादा लंबा, 130 हाथियों के बराबर है वजन

नेशनल न्यूज़। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3′ के प्रक्षेपण का समय करीब आ रहा है…जिसे दोपहर 2.35 मिनट पर प्रक्षेपित किया जाएगा। यह ‘चंद्र मिशन’ साल 2019 के ‘चंद्रयान-2′ का अनुवर्ती मिशन है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का है। चंद्रयान-3 को बाहुबली रॉकेट लेकर जाएगा और चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कराएगा। बता दें कि यह वही रॉकेट है, जिसने सफलतापूर्वक ये काम करीब साढ़े तीन साल पहले चंद्रयान-2 के लिए किया था। बाहुबली रॉकेट लंबा, चौड़ा और ऊंचा राकेट है। नीचे से खड़े होकर […]

Mission Chandrayaan-3: उड़ान भरने को तैयार चंद्रयान-3, थोड़ी देर में होगा रवाना

नेशनल न्यूज़। पूरी दुनिया भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण का बेसब्री से इंतजार कर रही है। बस कुछ ही देर में चंद्रयान-3 चांद के लिए अपने सफर पर रवाना होगा। चंद्रयान-3 उड़ान भरने को बिल्कुल तैयार है। अगर मिशन में सब कुछ ठीक-ठाक रहता है तो 23 अगस्त को रोवर के साथ लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा। लैंडर के टचडाऊन करने के थोड़ी देर बाद उसका रैंप खुलेगा, जिससे रोवर उतरकर नीचे सतह पर आएगा। लैंडर-रोवर दोनों भारतीय तिरंगे के साथ अपनी पहली सैल्फी इसरो को भेजेंगे। यदि इस बार इस मिशन में सफलता मिलती है तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व […]

देश के लिए अहम दिन आज: चंद्रयान-3 मिशन को लीड कर रहीं ऋतु करिधाल श्रीवास्तव, जानिए कौन हैं वो जो कहलाती है ‘रॉकेट वुमन’

नेशनल न्यूज़। भारत के लिए आज काफी अहम दिन है। देशवासियों को तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3′ के सफल प्रक्षेपण का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसरो आज श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग करेगा। चंद्रयान-3 के लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल में कुल मिलाकर छह पेलोड्स जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इस मिशन को फ्रंट से लीड कर रही हैं ‘रॉकेट वुमन’ नाम से मशहूर स्पेस साइंटिस्ट ऋतु करिधाल श्रीवास्तव। ऋतु करिधाल को इस अहम मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कौन हैं ऋतु करिधाल चंद्रयान-3 की लैंडिंग की ज़िम्मेदारी संभालने वाली ऋतु करिधाल इसमें मिशन डायरेक्टर के […]

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति एस. वेंकटनारायण भट्टी ने ली न्यायाधीश की शपथ

नई दिल्ली। प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति एस. वेंकटनारायण भट्टी को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई। इसके साथ ही शीर्ष अदालत में प्रधान न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 32 हो गई। सुप्रीम कोर्ट में कुल 34 न्यायाधीश नियुक्त किए जा सकते हैं। शीर्ष अदालत के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान न्यायाधीश ने दो नये न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। केंद्र सरकार ने 12 जुलाई को न्यायमूर्ति भुइयां और न्यायमूर्ति भट्टी को पदोन्नत कर सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त करने की मंजूरी दी थी। न्यायमूर्ति भुइयां तेलंगाना हाई कोर्ट के और न्यायमूर्ति भट्टी केरल […]

Big News:मोहन मरकाम ने ली मंत्री पद की शपथ , सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य मंत्री भी रहे मौजूद

रायपुर। राजभवन में मोहन मरकाम को मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान सीएम भूपेश बघेल मौजूद थे। इसी के साथ मोहन मरकाम भूपेश कैबिनेट में शामिल हो गए है। फिलहाल उन्हें कौन सा विभाग दिया जाएगा ये तय नहीं है। बताया जा रहा है की भूपेश कैबिनेट में कई बड़े फेरबदल हो सकते है। मोहन मरकाम जोधपुरी शूट पहनकर मोहन मरकाम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ राजभवन पहुंचे थे । समारोह के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, अनिला भेड़िया, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा सहित कई विधायक राजभवन के दरबार हाल में मौजूद रहे।

आज दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा चंद्रयान-3, चांद पर फहराएंगे तिरंगा

नेशनल न्यूज़। चंद्रयान-3 आज दोपहर चांद के लिए अपने सफर पर रवाना होगा। अगर मिशन में सब कुछ ठीक-ठाक रहता है तो 23 अगस्त को रोवर के साथ लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा। लैंडर के टचडाऊन करने के थोड़ी देर बाद उसका रैंप खुलेगा, जिससे रोवर उतरकर नीचे सतह पर आएगा। लैंडर-रोवर दोनों भारतीय तिरंगे के साथ अपनी पहली सैल्फी इसरो को भेजेंगे। चंद्रयान-3 के तीन लक्ष्य 1. चांद की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करने की क्षमता का प्रदर्शन 2. चांद पर चलने में सक्षम रोवर बनाने की क्षमता का प्रदर्शन 3. यथास्थान वैज्ञानिक परीक्षण करने की क्षमता का प्रदर्शन चंद्रयान-3 का कुल बजट 615 करोड़ रुपए […]