भाजयुमो संकल्प ले कि सभी 11 लोकसभा सीटें मोदी जी को उपहार में देंगे- विष्णुदेव साय

० भाजयुमो की मंडल सशक्तिकरण कार्यशाला सम्पन्न ० सेवा रचनात्मक कार्यक्रमों से युवाओं को अपने साथ जोड़ना है – अरुण साव ० संगठन का काम बहुत पवित्र कार्य है- विजय शर्मा ० कार्यशाला में प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री, कार्यकर्ता सम्मिलित हुए रायपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की मंडल सशक्तिकरण कार्यशाला आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सम्पन्न हुई। भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता बड़ाजेना, प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमन दीप सिंह, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस, दीप ज्योति मुंड द्वारा माँ भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र […]

नक्सलियों ने फिर मचाया आतंक, सुकमा में 3 ट्रकों को किया आग के हवाले

सुकमा/बीजापुर। लाल आतंक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है. सुकमा में नक्सलियों ने 3 ट्रक को आग के हवाले कर दिया है. इतना ही नहीं बीजापुर में बीच सड़क पेड़ गिराकर आवागमन बाधित कर दिया है. साथ ही भारी मात्रा में पॉम्पलेट भी फेंका है. बता दें कि, नक्सलियों ने असीरगुड़ा गांव के पास NH 30 में 3 ट्रक को रोककर आग के हवाले किया है. साथ ही नक्सलियों ने 22 दिसंबर को भारत बंद रखने का आह्वान किया है. वहीं बीजापुर में नेशनल हाइवे 63 को नक्सलियों बाधित कर दिया है. भैरमगढ़-बीजापुर सड़क पर बेलचर के […]

बीजेपी ने वादा किया पूरा , किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने का आदेश किया जारी,

रायपुर। किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने का आदेश जारी हो गया है। दरअसल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष लगातार सवाल उठा रही थी कि, भाजपा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कब से शुरू करेगी। वहीं अब भाजपा ने अपने इस वादे को पूरा कर दिया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। डिप्टी सीएम साव ने आदेश कॉपी X में पोस्ट कर लिखा, #मोदी_की_गारंटी को शब्दशः पूरा करना ही लक्ष्य। हर वादा निभायेंगे..! सुग्घर छत्तीसगढ़ मिलकर बनाएंगे..! छ्त्तीसगढ़ के किसान साथियों से इस बार होगी खरीफ़ वर्ष 2023-24 में 21 क्विंटल प्रति […]

आज का इतिहास 21 दिसंबर : 1898 में आज ही के दिन रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की थी

देश और दुनिया में 21 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 21 दिसंबर का इतिहास (21 December Ka Itihas) जानेंगे। 21 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1898 में आज ही के दिन रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की थी। 1923 में 21 दिसंबर के दिन ही ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना था। 21 दिसंबर […]

Christmas Special Recipe: बिस्किट से 10 मिनट में बनाएं केक

सामग्री बिस्किट – 2 बड़े पैकेट चीनी – 2 चम्मच काजू – 6 दूध- 1 गिलास इनो – 1 चम्मच चॉकलेट – 10 रुपये वाली विधि ० बिस्किट केक बनाने के लिए आप अपनी मनपसंद का कोई भी बिस्किट चुन सकते हैं। 2 पैकेट बिस्किट को बिना खोले बेलन की मदद से तोड़ दें। इसके बाद टूटे हुए बिस्किट को 1 बाउल में डाल दें। ० अब आपको बाउल में 1 गिलास दूध डालना है और बेटर को अच्छे से मिक्स कर लेना है। जब आपका बेटर अच्छे से तैयार हो जाए तो उसमें चीनी भी डाल दें। चूंकि बिस्किट पहले से ही मीठे होते हैं, तो आप ज्यादा चीनी […]

कब है मोक्षदा एकादशी : भगवान विष्णु की करें आराधना, करें कुछ उपाय मिलेगा मनवांछित फल

हिन्दू धर्म में एकादशी के दिन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्ष में हर माह में आने वाली एकादशी की अपनी ही महिमा है। इन्हीं में से एक खास एकादशी है मोक्षदा एकादशी। ये दिन भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है। इसी दिन उन्होंने अपने प्रिय सखा अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इस उपलक्ष्य में गीता जयंती भी मनाई जाती है। कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति पूरा साल पाठ-पूजा न करे और सिर्फ एकादशी का व्रत करके भगवान विष्णु की आराधना करे तो उसके सारे पाप धुल जाते हैं। मोक्षदा एकादशी इस वर्ष 22 दिसंबर को मनाई जाएगी। हर साल ये शुभ दिन मार्गशीर्ष […]

4 साल से छोटे बच्चों को ना दें ये सिरप, 141 बच्चों की मौत के बाद DCGI ने लिया फैसला

नेशनल न्यूज़। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने चार साल से कम उम्र के बच्चों में सर्दी और खांसी के कफ सिरप के इस्तेमाल पर रोक लगाते हुए चेतावनी जारी की है। CDSCO ने सर्दी-रोधी स्थिर दवा संयोजन के उपयोग पर रोक लगा दी है। इन कफ सिरप लगी रोक भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) राजीव रघुवंशी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दवा नियामकों से कहा है कि वे क्लोरफेनिरामाइन मैलेट आईपी 2एमजी + फिनाइलफ्राइन एचसीएल आईपी 5एमजी ड्रॉप/एमएल के फिक्स्ड ड्रग कॉम्बिनेशन (एफडीसी) के निर्माताओं को यह चेतावनी देने के निर्देश दें कि ” दवा के लेबल और पैकेज इंसर्ट/प्रचार साहित्य पर एफडीसी का उपयोग […]

फिर लौटा कोरोना: तेजी से फैल रहा नया वेरिएंट, चंडीगढ़ में मास्क हुआ अनिवार्य, सभी राज्यों में अलर्ट जारी

नेशनल न्यूज़। कोरोना संक्रमण की एक बार फिर से देश में वापसी हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने COVID-19 के नए वैरिएंट को लेकर राज्यों में अलर्ट भी जारी कर दिया है। जम्मू में अस्पतालों को जरूरी दवाओं के साथ पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं, गोवा, केरल, महाराष्ट्र में भी कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 का संक्रमण फैल रहा है। राज्यों में कोविड संक्रमण की लगातार बढ़ती संख्या को लेकर अलर्ट की स्थिति है। इस बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए मास्क की वापसी कर दी है। लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की सलाह दी गई है, साथ […]

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा : शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड, इन खिलाडियों को खेल रत्न

स्पोर्ट्स न्यूज़। खेल पुरस्कारों के लिए नाम का एलान हो गया है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान के लिए भारत के दो युवा बैडमिंटन स्टार को चुना गया है। इस साल के लिए खेल रत्न पुरस्कार चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को दिया जाएगा। इन दोनों ने दुनिया भर में बैडमिंटन युगल में भारत का नाम रोशन किया है। खेल मंत्रालय ने इन सभी नामों की पुष्टि की है। सभी खिलाड़ी जनवरी में सम्मानित किए जाएंगे और इसके लिए विशेष आयोजन होता है। उसी दौरान यह खेल पुरस्कार दिए जाएंगे। खिलाड़ी राष्ट्रपति […]

संसद की सुरक्षा में सेंध मामला : सुर्खियां पाने के लिए लगाई संसद की सुरक्षा में सेंध, दो साल से रची जा रही थी साजिश

नेशनल न्यूज़। संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपी मनोरंजन डी व नीलम राजनीति में कदम रखना चाहते थे। इसके लिए वह मीडिया का सहारा लेकर सुर्खियों में आना चाहते थे, ताकि उनकी पहचान बन सके। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आई है। दूसरी तरफ आरोपियों की साजिश से जल्द से जल्द पर्दा उठाने के लिए दिल्ली पुलिस की पूरी स्पेशल सेल को लगा दिया गया है। सेल की हर यूनिट को पूछताछ व जांच के एक-एक आरोपी को दिया गया है। कुछ आरोपियों की पुलिस रिमांड गुरुवार (आज) खत्म हो रही है। दिल्ली पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर फिर […]