नए मुख्यमंत्री श्री साय से समवेत सृजन के प्रबंध संपादक रवि भोई ने की मुलाकात

रायपुर।छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से समवेत सृजन के प्रबंध संपादक रवि भोई ने मंगलवार को सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा नेता कैलाश मुरारका भी साथ थे।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, नेता प्रतिपक्ष का कर सकते हैं ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा संपन्न होने के बाद कांग्रेस ने विधायक दल की पहली बैठक बुलाई है. कांग्रेस के 35 नवनिर्वाचित विधायक की बैठक बुधवार को दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी. इस बैठक में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन भी शामिल होंगे. बैठक को लेकर संभावना जताई जा रही है कांग्रेस अपने विधायक दल का नेता चुन सकती है.

ज्ञान के अभिमान से हम कथा श्रवण करेंगे तो कभी भी जीवन का कल्याण नहीं करेगा : नारायण महाराज

गरियाबंद। सब चीज जानकर भी जो अनभिज्ञ होकर भगवान की कथा करने बैठे कथा उन्ही के ह्नदय में प्रवेश करता है ,ज्ञान के अभिमांन से हम कथा श्रवण करेंगे तो कथा कभी भी जीवन का कल्याण नही करेगा , जीवन मे दो चीजें है या तो रस मिलेगा या तो यश मिलेगा , यश के पीछे भगोगे तो रस से दूर हो जाओगे अगर सम्मान के पीछे भगोगे अगर कीर्ति के पीछे भगोगे तो रस से दूर हो जाओगे , और अगर रस के पीछे भागोगे तो यश तुम्हारे याद करके कदम चूमेगी , इसलिए हम सबको अपने जीवन मे रस को पकड़ना चाहिए। गरियाबंद के गाँधी मैदान में श्री […]

पॉवर कंपनी में अंतर क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आगाज

रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज आज हुआ। इसका उदघाटन ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक के एस मनोठिया एवं एम एस चौहान ने शतरंज की चाल चलकर किया। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद व्दारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ क्षेत्र के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उदघाटन समारोह में कार्यपालक निदेशक श्री मनोठिया ने सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह के आयोजन से टीम भावना बढ़ती है। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव एमएस चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने पूर्व में अखिल भारतीय शतरंज प्रतियोगिता की सफल मेजबानी की गई और […]

मुख्यमंत्री के गृह ग्राम की महिलाओं में उत्साह का माहौल : पारम्परिक नृत्य में खूब झूमी महिलाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पर जशपुर जिले के महिलाओं ने भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। महिलाएं अपनी ख़ुशी का इजहार करने के लिए रायपुर के विधायक निवास कॉलोनी पहुंचकर झूमकर नृत्य किया। जशपुर जिले की श्रीमती ममता कश्यप, श्रीमती शारदा प्रधान, श्रीमती रीना बरला ने बताया कि आज हम महिलाओं की मंडली मुख्यमंत्री विष्णु साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय से मुलाकात किए और उनके साथ मिलकर पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लेते हुए खुशियां मनाई सभी महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।  

प्रदेश की नई सरकार का शपथ ग्रहण कल, राजधानी के इन रास्तों पर ना गुजरे कल , देखें रुट मैप

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा विधायक दल द्वारा चुने गए नेता विष्णु देव साय बुधवार 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में राज्य के नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे. यह समारोह दोपहर दो बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा। साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर है. दोपहर 2 बजे नवनियुक्त सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे. रायपुर पुलिस ने भी सपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. साइंस कॉलेज ग्राउंड में अलग-अलग जिलों के पुलिस बल का डिप्लॉयमेंट […]

बड़ी खबर : CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान, इस तारीख शुरू होंगे एग्जाम

  नेशनल न्यूज़। अगले साल होने वाली सीबीएसई (CBSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो गया है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी और 13 मार्च 2024 तक चलेंगी। 10वीं की परीक्षा 15,16,17,19, 20, 21,23,24,26,28 फरवरी को, 2,4,5,7,11,13 मार्च को आयोजित की जाएंगी। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2024 तक चलेंगी। 12वीं की परीक्षा 15,16,17,19,20,21,22,23,24,26,27,28,29 फरवरी, 1,4,5,6,7,9,11,12,13,14,15, 16,18,19, 20,22, 23,26,27,28,30 मार्च और 1, 2 अप्रैल को आयोजित की जाएंगीं। बता दें कि अगले साल देश में लोकसभा के चुनाव के लिए वोट भी डाले जाएंगे। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग परीक्षा की […]

Big Breaking: भजन लाल शर्मा के हाथों सौंपी गई राजस्थान की कमान ,होंगे नए मुख्यमंत्री

नेशनल न्यूज़। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया है। भजन लाल शर्मा अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई बैठक में पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ मौजूद थे। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी भी मौजूद थे। इससे पहले राजनाथ सिंह सहित तीनों पर्यवेक्षकों का जयपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक से पहले सुबह से ही […]

बीजेपी को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत मिली है,शपथ ग्रहण समारोह भी एतिहासिक होगा : अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 13 दिसंबर को मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर प्रदेश के विपक्षी नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत मिली है। कल का शपथ ग्रहण समारोह भी एतिहासिक होने वाला है। साव ने कहा कि रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में बुधवार दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। समाज के अलग-अलग वर्ग के सभी लोगों को इस आयोजन में आमंत्रित […]

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नेताम ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुने जाने पर जताई ख़ुशी, जानिए और क्या कहा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नेताम ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने खास तौर पर देश के केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा है कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से वह आदिवासी इलाके की चुनौतियों, परिस्थितियों और मनोभाव को समझेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के रूप में साय जनजाति समाजों से बातचीत कर आदिवासी क्षेत्रों के विकास को नई गति देंगे। नेताम ने कहा कि जनजाति समाज से द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना और छत्तीसगढ़ में जनजाति समाज से विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनने का अवसर […]