बड़ा हादसा: रायपुर से जगदलपुर जा रही यात्री बस में लगी आग, कई यात्री झुलसे

दंतेवाड़ा। जगदलपुर के केशकाल में बड़ा हादसा हो गया.रायपुर से निकली यात्री बस में भीषण आग लग गई. यह घटना केशकाल में घटी है. जानकारी के मुताबिक बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे. आग से बस और यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया है. फ़िलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि यात्री बस रायपुर से जगदलपुर जा रही थी. केशकाल पहुंचते ही बस में आग लग गई. घायलों में महिला और तीन पुरूष शामिल है.  

मार्गशीर्ष अमावस्या आज : इस विधि से करें पूजा, उपायों के जरिए परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

मंगलवार यानि आज मार्गशीर्ष अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों में मार्गशीर्ष अमावस्या को अगहन अमावस्या भी कहा गया है। इस अमावस्या का महत्व कार्तिक अमावस्या के समान है। अगहन अमावस्या को श्रीकृष्ण व लक्ष्मी पूजन करने का विधान है। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितृ के कार्य विशेष रूप से किए जाते हैं तथा यह दिन पूर्वजों के पूजन हेतु विशेष माना गया है। विष्णु पुराण के अनुसार मार्गशीर्ष अमावस्या के विशेष पूजन, स्नान, उपाय व उपवास से पितृगण के साथ-साथ ब्रह्मा, इंद्र, रुद्र, सूर्य, अग्नि व समस्त भूत प्राणीयों को भी तृप्ती मिलती है तथा पितृ दोष, संतानहीन योग व राहू दोष से छुटकारा मिलता है तथा मनोवांछित फलों […]

आज का राशिफल 12 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने के पूरी कोशिश करेंगे। संतान की संगति आपके लिए समस्या बन सकती है। आप किसी काम के चलते आज परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को भौतिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई परिजन आपसे यदि संबंधित मदद मांगे, तो आप बहुत ही सोच विचार करें। आपके धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने पिताजी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना […]

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 17 जनवरी से ही शुरू हो जाएंगे अनुष्ठान,60 घंटे होगा पूजन

नेशनल न्यूज़। रामलला के विराजने में अब महज 40 दिन शेष हैं। वृहद अनुष्ठानों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। काशी के पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में 121 से अधिक वैदिक ब्राह्मणों की टीम 16 से 22 जनवरी तक अनुष्ठान करेगी। प्राण प्रतिष्ठा से पहले 60 घंटे तक यज्ञ, हवन, चारों वेदों का पारायण और कर्मकांडों का वाचन होगा और बाद में 56 भोग अर्पित कर रामलला की पहली आरती पीएम मोदी उतारेंगे। प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 17 जनवरी को सुबह आठ बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चलेगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे अनुष्ठान शुरू होकर रात के 9:30 […]

राजस्थान को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में होगा निर्णय

नेशनल न्यूज़। राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, ये आज शाम तक साफ हो जाएगा। मप्र-छत्तीसगढ़ की तरह भाजपा यहां भी चौंकाने वाले नाम का एलान कर सकती है। वहीं, वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने की संभावना लगभग पूरी तरह से खत्म हो गई हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया। वहीं, छत्तीसगढ़ में रविवार को सीएम के नाम की घोषणा की गई थी। मध्यप्रदेश में भाजपा ने ओबीसी समाज से आने वाले मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है, जबकि छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया है। ऐसे में अब राजस्थान में सामान्य […]

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS जितेंद्र सिंह मीणा बनाए गए CBI के उप महानिरीक्षक

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के IPS जितेंद्र सिंह मीणा CBI के उप महानिरीक्षक बनाए गए हैं. केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर जितेंद्र मीणा को जिम्मेदारी सौंपी है. जितेंद्र सिंह मीणा 2007 बैच के आईपीएस हैं. भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र सिंह मीणा को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में उप महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर जितेंद्र सिंह मीणा समेत 4 IPS अधिकारियों की नियुक्ति की है. छत्तीसगढ़ कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी मीणा को पांच साल की अवधि के लिए सीबीआई में नियुक्त किया गया है. साथ ही उनके अलावा सीबीआई में चार अन्य पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा […]

बड़ी खबर : PM मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 को लेंगे शपथ

० राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह रायपुर। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाहए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।  

भगवान उनका है जो प्रेम करना जानते हैं : नारायण महाराज

गरियाबंद। चरण से प्रेम तो कोई भी कर सकता है ,पर वचन से प्रेम कोई कोई करता है कथा के तीसरे दिन ये उदगार थे श्री हरि सत्संग मण्डल द्वारा आयोजित गरियाबंद में चल रहे श्री भूतेश्वरनाथ शिव महापुराण के कथावाचक श्री नारायण जी महाराज के थे। गरियाबंद की पावन धरा पर विराजित स्वयं भू शिवलिंग श्री भूतेश्वर नाथ के इतिहास के बारे में उन्होंने बताया कि यह विश्व का विशालतम शिव लिंग की उतपत्ति हजारों करोडों वर्षों तक किसी देवी देवता या किसी बड़े ऋषि मुनि के तपस्या के फलस्वरूप हुआ है , उन्होंने देश भर में कथा लाइव देख रहे श्रोताओं को आग्रह किया कि जीवन मे एकबार […]

जिन्दल स्टील एंड पावर को सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड

० रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, फिल्म अभिनेता आमिर खान और कवि डॉ. कुमार विश्वास की मौजूदगी में जेएसपी को सम्मानित किया ० ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र की 25 हजार से अधिक प्रतिभाओं के विकास लिए प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं का निर्माण हमारी प्राथमिकताः शालू जिन्दल रायपुर।जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली देश की अग्रणी स्टील कंपनी जिन्दल स्टील एंड पॉवर (जेएसपी) को ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सीएसआर जर्नल की ओर से मुंबई में 9 दिसंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ […]

गौठान में 37 मवेशियों की मौत, मवेशियों का किया जा रहा पोस्टमार्टम,जांच के बाद पता चलेगा कारण

जांजगीर-चांपा। जिला के चंगोरी गांव के गौठान में 37 मवेशियों के मौत के मामले में पशु चिकित्सा विभाग के 3 चिकित्सकों ने मवेशियों का पोस्टमार्टम किया. प्रारंभिक तौर पर मवेशियों की मौत का कारण जहर से होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं चिकित्सा विभाग के अधिकारी मवेशियों का विसरा (किडनी, लीवर, दिल, पेट के अंगों का सैंपल) फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजने की तैयारी में हैं. मामले में पशु चिकित्सक ने बताया कि पोस्टमार्टम कर विसरा इकट्ठा किया गया है. मौत के वास्तविक कारण का खुलासा फोरेंसिक जांच के बाद ही हो पायेगा. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की आशंका जताई गई है. वहीं […]