PM मोदी की उपस्थिति में विष्णुदेव साय कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पूर्व सीएम बघेल, टीएस सिंहदेव और बैज को भेजा गया न्योता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं पीएम से लेकर राज्य के पूर्व सीएम और विपक्षी नेताओं को कार्यक्रम में आने का न्योता दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में होगा। छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगवार को टेलीफोन के माध्यम से निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, निवर्तमान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को 13 दिसंबर को रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण […]

चंडी मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे स्कॉर्पियो और पिकअप में टक्कर, 2 की मौत, 4 लोग घायल

महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र में बीती रात स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं. ये घटना NH 353 पर ओंकारबंद और एम के बाहरा के बीच की है। जानकारी के मुताबिक मृतक युगल साहू उम्र 22 वर्ष , गिरीश धीवर उम्र 20 वर्ष बनरसी आरंग के रहने वाले थे. बीती रात बागबाहरा के चण्डी मंदिर से दर्शन कर के वापस आ रहे थे. घायलो को महासमुंद के दो निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

एनिमल मूवी का असर : फिल्म देखने के बाद तीन दोस्तों ने दुश्मन के दोस्त की गला रेतकर की हत्या

नेशनल न्यूज़। उत्तरप्रदेश के कानपुर में एनीमल मूवी देखने के बाद तीन युवकों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। जहां तीन दोस्तों ने मिलकर युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि तीनों ने युवक की हत्या सिर्फ इस बात पर कर दी, क्योंकि वह उनके दुश्मन का दोस्त था। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पूरा मामला कानपुर के नवाबगंज का है। यहां रहने वाले 30 साल के प्रदीप की हत्या की गई है। प्रदीप मूल रूप से कन्नैज का रहने वाला था। प्रदीप पढ़ाई करने के लिए कानपुर में एक कमरा […]

दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक में दो बच्चों को स्कूल ले जा रहे पिता को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, तीनों की मौत

अभनपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर पिता स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी एक तेज रफ़्तार हाईवा ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसे में दो मासूम समेत पिता की मौके पर ही मौत हो गई है. हादसे के हाईवा चालक मौके से हाईवा लेकर फरार हो गया है. घटना से इलाके के लोग में भारी रोष है. वहीं घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं. ये घटना गोबरा नवापारा के तर्री रोड स्थित बगदेहीपारा स्कूल के पास हुई है.  

नए सीएम के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, विशाल स्टेज के साथ बनाए जा रहे 3 डोम

रायपुर। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरो पर हैं. कल दोपहर 2 बजे नवनियुक्त सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे. समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने को देखते हुए मुख्य डोम के साथ तीन अन्य डोम भी तैयार किए जा रहे हैं. तीन बड़े डोम के साथ एक मुख्य मंच भी तैयार किया जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं. साइंस कॉलेज […]

अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर खुश हुए युवा, मुख्यमंत्री को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जब वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे तब नर्सिंग कॉलेज के कुछ युवा भी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। मुख्यमंत्री को देखते ही युवाओं ने उन्हें जोर शोर से बधाई दी। उन्होंने युवाओं को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें छत्तीसगढ़ के विकास की अहम जिम्मेदारी मिली है। आज इसकी शुभ शुरुआत मंदिर दर्शन से की है और आप सभी ऊर्जा से भरे हुए युवाओं का साथ मिला है। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए आप सभी युवाओं का सहयोग जरूरी है। युवाओं ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नव निर्माण […]

Starter Special Recipe: शाम के नाश्ते के लिए झटपट बनाएं ब्रेड रोल चाट

सामग्री ब्रेड- 4 (किनारे कटे हुए) आलू- 4 (उबले हुए) प्याज- 1 बारीक कटी हुई नमक- स्वादानुसार हरा धनिया- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच चाट मसाला- 1 चम्मच अजवाइन- 1 चम्मच तेल- तलने के लिए पुदीना की चटनी- 1 चम्मच नींबू- 1 छोटा चम्मच विधि ० ब्रेड रोल चाट बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार कर लें। फिर आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। ० आलू को उबालने के लिए रखें और जब उबल जाए तो एक बाउल में निकालकर मैश कर लें। फिर नमक, प्याज, हरा धनिया, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और बचा हुआ दूसरा सामान आदि डाल दें। […]

आज का इतिहास 12 दिसंबर : भारतीय अभिनेता रजनीकांत, जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं,इनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को हुआ था

12 दिसंबर 1911 को कलकत्ता की जगह दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया। वर्तमान में भारत की राजधानी दिल्ली देश के उत्तर-मध्य भाग में यमुना नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है।चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 12 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी। 12 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 12 December) 1888 – मुहम्मद अहमद सईद ख़ान छतारी संयुक्त प्रांत के गवर्नर, संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री थे। जिनका जन्म […]

दर्दनाक हादसा :स्कूटी और बाइक में हुई जबरदस्त भिंड़त, 3 युवकों की मौत

कवर्धा। कवर्धा जिले में सोमवार रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हादसा डोंगरिया गांव के पास हुआ है। स्कूटी और बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हुई है। तीनों युवकों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि दो युवक पांडातराई और एक अंधियारखोर का रहने वाला था।  

अयोध्या जाने के लिए छत्तीसगढ़ से भी चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें कब से चलेगी ये सुविधा

रायपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने वाला है, जिसे लेकर तमाम तरह की तैयारियां की जा रही हैं।इसे लेकर रेलवे की ओर से भी अपनी तैयारियां की जा रही हैं। भक्त रामलला के दर्शन करने आसानी से अयोध्या पहुंच सकें इसके लिए अब छत्तीसगढ़ में भी रेलवे ने अयोध्या स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि छत्तीसगढ़ में फरवरी से अयोध्या स्पेशल ट्रेन चलेगी। दर्शन के लिए लगभग 2000 लोग जाएंगे। राम मंदिर ट्रस्ट ने फरवरी के पहले सप्ताह में समय दिया है। यात्रियों को टेंट सिटी में रुकवाने की तैयारी की जा रही […]