अमेरिकन पॉप सिंगर मैडोना की हालत गंभीर, बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से बिगड़ी तबियत

इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिकन पॉप सिंगर मैडोना के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। हॉलीवुड की चर्चित हस्ती और पॉपुलर सिंगर मैडोना को हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी के अस्पताल में भर्ती किया गया। 64 साल की सिंगर और सॉन्ग राइटर की रातों रात एक बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से तबियत खराब हो गई। मैडोना के फैमिली मेंबर को उनकी बेहद चिंता है उनका कहना है कि जिस तरह से अभी उनकी हालत हो गई है हमें डर है कि कहीं हम उन्हें खो ना दें। पिछले कुछ दिनों से हम इतना परेशान थे कि पूरे परिवार ने बुरी से बुरी अनहोनी के बारे में सोच लिया […]

गुजरात : केमिकल फैक्ट्री की दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत, 5 लोग घायल

नेशनल न्यूज़। गुजरात के पंचमहल जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को भारी बारिश के बीच एक बंद पड़ी फैक्टरी की दीवार के कुछ अस्थायी तंबुओं पर गिरने से पांच साल से कम उम्र के चार बच्चों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार मध्य प्रदेश के धार जिले के रहने वाले हैं और हलोल तालुका के चंद्रपुरा गांव में रसायन बनाने वाली एक बंद पड़ी फैक्टरी के पास एक निर्माण स्थल पर मजदूर के रूप में काम करने के लिए यहां आए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु सोलंकी ने कहा कि निर्माण श्रमिकों के परिवार […]

ईदगाह बकरीद त्यौहार की मुबारकबाद देने पहुंची डॉ लक्ष्मी लखन लाल ध्रुव

सिहावा। विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन सम्माननीय डॉक्टर लक्ष्मी लखन लाल ध्रुव आज नगरी मुस्लिम भाइयों के त्यौहार बकरीद के पावन अवसर पर ईदगाह स्थल पर पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईदगाह की मुबारकबाद दी बकरीद इस्लामी पर्वों में दूसरा सबसे शुभ त्योहार है। इस साल 29 जून को बकरीद मनाया गया। दुनिया भर के मुसलमान इस त्योहार को दोस्तों और परिवार के साथ मनाते हैं। इस्लाम में बकरीद का खास महत्व है। बकरीद को ईद उल-अजहा भी कहा जाता है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इस्लाम में ईद उल-अजहा के दिन बकरे की कुर्बानी का विशेष महत्व बताया गया […]

टीएस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पूर्व सीएम का बयान, -कहा 60 दिन के लिए उप मुख्यमंत्री बनाकर बाबा को झुनझुना पकड़ाया

० मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर से केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा उठ चुका है, कांग्रेस नहीं लौटने वाली: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रायपुर। आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने पत्रकारवार्ता कर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कल देर शाम को कांग्रेस ने एक फरमान जारी करके टीएस सिंहदेव को एक अनौपचारिक पद दिया है, छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली बार है।वह भी 120 दिन के लिए जिसमें से 2 महीने आचार संहिता में लग जाएंगे तो बाकी 60 दिन के लिए उप मुख्यमंत्री बनाकर […]

सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस नेतृत्व ने मुख्यमंत्री बघेल को दागदार मान लिया : भाजपा

० विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन ने कहा : कांग्रेस शासनकाल में हुए अपने अपमान का बदला सिंहदेव जरूर लेंगे रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री टी.एस. सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस और प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि केन्द्रीय नेतृत्व के दबाव में टीएस सिंहदेव ने उपमुख्यमंत्री का पद तो मन मसोसकर स्वीकार कर लिया है, पर क्या वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्वीकार कर पाएंगे, जिन्होंने पौने पांच साल के शासनकाल में उन्हें हर मौकों पर अपमानित किया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि जो पौने पांच वर्ष तक अपमान के घूंट पीते रहे और […]

कल आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिलासपुर में आमसभा करेंगे संबोधित

बिलासपुर । बिलासपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल रायपुर विमानतल पर आने के पश्चात बिलासपुर आएंगे। श्री नड्डा यहां फुटबॉल स्टेडियम में आम सभा को संबोधित करने के पश्चात संपर्क से समर्थन अभियान के तहत सिंधु अमर धाम में पूज्य लाल दास जी से भेंट करेंगे। श्री साव ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को सभी आतुर और उत्सुक है जेपी नड्डा जी से यहां के कार्यकर्ताओं का आत्मीय संबध है,सभी उन्हे सुनने के लिए प्रतीक्षारत है। कांग्रेस में मची उथल-पुथल पर […]

Transfer Breaking:राज्य शासन ने बड़े पैमाने में किए तबादले, बदले गए 26 एडिशनल एसपी

रायपुर।राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है. जिसमें कुल 26 लोगों शामिल हैं जिसका आदेश गृह पुलिस विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है.

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा-राज्य के लोगों का विश्वास बनाए रखना पहली प्राथमिकता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने गुरुवार को कहा कि राज्य के लोगों का विश्वास बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। गुरुवार को डिप्टी सीएम टी.एस. सिंह देव रायपुर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने कभी भी मुख्यमंत्री पद पर रोटेशन के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव नहीं डाला था। उन्‍होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होना हमारी मुख्य जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा, 2018 में हमने साथ मिलकर चुनाव लड़ा और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंह देव ने […]

मणिपुर में रोका गया राहुल गांधी का काफिला, रास्ते में हिंसा होने की पुलिस ने जताई संभावना

नेशनल न्यूज़। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले को मणिपुर पुलिस ने हिंसा की आशंका के चलते बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर में रोक दिया। पुलिस इलाके में हिंसा और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दे रही है। पुलिस का कहना है कि रास्ते में हिंसा हो सकती है, इसलिए काफिले को रोक दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विष्णुपुर जिले में हाईवे पर टायर जलाए गए थे और काफिल पर कुछ पत्थर भी फेंके गए थे। हमें डर है कि ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं, हमें राहुल गांधी की सुरक्षा की चिंता है और ऐसे में हमने काफिले […]

13 जुलाई को चंद्रयान-3 की हो सकती है लॉन्चिंग, ISRO चीफ ने कहा- अभी यह तारीख कंफर्म नहीं

नेशनल न्यूज़। चंद्रयान-3 को 13 जुलाई को प्रक्षेपित किए जाने की संभावना है, जिसके जरिए चंद्रमा की सतह पर एक ‘रोवर’ उतारा जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 13 जुलाई को दोपहर ढाई बजे प्रक्षेपित किया जाएगा। हालांकि, भाारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि इसकी तिथि पर अब तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और यह 12 से 19 जुलाई के बीच की तिथि पर विचार कर रहा है। वह भारतीय वायुसेना के एक कार्यक्रम से इतर से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने 13 जुलाई की प्रक्षेपण तिथि के बारे […]