रुक-रूककर हो रही बारिश का धान की फसल कर रहा ख़राब, किसानों ने नमी वाले धान खरीदने की लगाई गुहार
राजनांदगांव।जिले में बीते सप्ताहभर से हो रहे मौसम में बदलाव के चलते दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. ऐसे में इसका असर धान की खड़ी फसलों पर भी देखा जा रहा है. जिले के कई क्षेत्रों में अब तक धान की कटाई नहीं हुई है. वहीं जिन खेतों में कटाई के बाद धान रखा हुआ है उन्हें भी सीधा नुकसान पहुंच रहा है. मौसम में हो रहे बदलाव के चलते बीते दो दिनों से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है, जिसकी वजह से फसलों को नुकसान हो रहा है. बे-मौसम हो रही इस बारिश से धान की खड़ी फसल बर्बाद हो रही है. खेतों में धान […]



