छत्तीसगढ़ में मिचांग के असर, तेज हवा के साथ हो रही बारिश की संभावना, बढ़ने लगी ठिठुरन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आउटर इलाके और ग्रामीण क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। इससे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में बीते दिनों से ही बारिश रुक-रुक कर हो रही है। इससे प्रदेश की किसान की समस्या बढ़ गई है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। मंगलवार को भी रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। वहीं आज सुबह से […]

ZPM नेता लालदुहोमा होंगे मिजोरम के नए मुख्यमंत्री,कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

  नेशनल न्यूज़। जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लालदुहोमा के अलावा उनकी मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को भी शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे राजभवन में एक समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले, लालदुहोमा ने राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। जेडपीएम ने सात नवंबर को मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव में 40 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी ने सोमवार को आए मतगणना परिणाम में […]

राजधानी में अवैध अतिक्रमण पर कसा शिकंजा, चल रहा बुलडोजर

रायपुर। रायपुर जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित 59 तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित 19 कुल 78 अलग-अलग शराब दुकानों के आस-पास चखना दुकान संचालित करने वाले संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर दुकानों को हटाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसके साथ ही अधिकांश चखना दुकान/ठेला और अवैध अतिक्रमण को लेकर मुख्य मार्ग के ईर्द-गिर्द संचालित हो रहे थे। जिसमें कई व्यक्ति चखना दुकानों में शराब पीकर आपस में विवाद करते थे जिससे उस मार्ग में गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी होने के साथ ही यातायात भी बाधित होती थी। जिस पर आज भी रायपुर पुलिस, नगरीय/स्थानीय निकाय एवं आबकारी विभाग के आला अधिकारियों द्वारा ऐसे स्थानों में लगातार ताबडतोड़ […]

डॉ. रमन सिंह ने दिया बयान , कहा-सीएम बनने की मेरी कोई महत्वाकांक्षा नहीं, प्रोटेम स्पीकर के लिए बृजमोहन अग्रवाल सबसे योग्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ को नए मुख्यमंत्री का सभी को इंतजार है. इसे लेकर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा, पार्लियामेंट का सत्र चल रहा है. सारे वरिष्ठ लोग की व्यस्तता भी है. दो-तीन दिन के अंदर पर्यवेक्षक आ जाएंगे और निर्णय हो जाएगा. मुख्यमंत्री पद को लेकर डॉ. रमन सिंह ने कहा, मेरी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है. पार्टी का जो निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा. प्रोटेम स्पीकर के लिए बृजमोहन अग्रवाल सबसे योग्य हैं, क्यूंकि वे सबसे ज्यादा 8 बार विधायक बने हैं। छत्तीसगढ़ में बैकडेट में किए जा रहे साइन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अफसरों को समझाइश दी है. उन्होंने कहा, प्रशासनिक क्षेत्र से जानकारी […]

विधायक बने मजदूर ईश्वर साहू पहुंचे विधानसभा, चौखट पर घुटने टेक किया प्रणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का रिजल्ट चौकाने वाला रहा. वहीं बेमेतरा जिले की साजा सीट के परिणाम ने भी सबको अचंभित कर दिया. यहां एक मजदूर ईश्वर साहू जिन्होंने अपने बेटे को दंगे में खोया था. उन्होंने भूपेश सरकार के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को 5196 वोटों से हरा है. ईश्वर साहू की इस जीत की हर ओर चर्चा है क्योंकि उन्होंने सात बार के विधायक रह चुके रविंद्र चौबे को मात दी है. वहीं जीत के बाद आज विधायक ईश्वर साहू अपने समर्थकों के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे. विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा पहुंचते ही चौखट पर घुटने टेक कर प्रणाम किया. ईश्वर साहू ने कहा कि हम […]

बिगड़े मौसम से धान खरीदी प्रभावित , उठाव जारी, लक्ष्यानुसार अब तक 22 प्रतिशत खरीदी

गरियाबंद। चक्रवाती मिचोंग साइक्लोन का असर जिले में भी हुआ है। मौसम के बदले मिजाज की वजह से जिले में मंगलवार से हल्की बूंदा बांदी हो रही है। मौसम में अचानक आये बदलाव की वजह से धान खरीदी प्रभावित हुई है। जिले के लगभग सभी धान उपार्जन केंद्रों में फिलहाल धान खरीदी बंद कर दी गई है। समितियों द्वारा बारिश को देखते हुये फिलहाल धान खरीदी नही करने का निर्णय लिया गया है। वैसे जिले में 1 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है, जो 30 जनवरी तक चलेगी। जिला खाद्य अधिकारी सुधीर गुरु के अनुसार अब तक लगभग 10 लाख क्विंटल अर्थात 22 प्रतिशत धान […]

राहतभरी खबर: सरकार का बड़ा फैसला, पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी करने वाले 100 वेबसाइट को किया गया ब्लॉक

  नेशनल न्यूज़। भारत में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर हर दिन फ्रॉड हो रहे हैं। हर रोज लोगों के साथ ठगी हो रही है। कई लोगों ने इस पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में लाखों रुपये गंवाए हैं। हाल ही में बंगलूरू में एक शख्स को 61 लाख का रुपये का चूना लगाया गया था। अब सरकार ने इस पर बड़ी कार्रवाई की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के ऐसी 100 वेबसाइट को ब्लॉक किया है जो पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी कर रही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक इन साइट को विदेशी कंपनियों द्वारा ऑपरेट किया जाता था। गृह […]

चक्रवाती तूफान से जशपुर में ढह गया किसान का घर,4 सदस्य मलबे में दबे

जशपुर। चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर छत्तीसगढ़ में भी देखा जा रहा है. लगातार हो रही बारिश के कारण जशपुर जिले में एक किसान का घर ढह गया. हादसे में घर में सो रहे 4 सदस्य मलबे में दब गए, जिससे वे घायल हो गए हैं. घटना आज भोर में बगीचा विकासखंड के बुरजूडीह गांव में हुई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव के पूर्व सरपंच बुधेश्वर पैकरा मौके पर पहुंचे. फिर ग्रामीणों की मदद से तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे सभी सदस्यों को बाहर निकाला गया. इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.  

शनिवार को बीजेपी तीनों राज्यों के सीएम के नाम का करेगी ऐलान, कल भेजे जाएंगे प्रयवेक्षक

दिल्ली। इसी हफ्ते शनिवार को बीजेपी तीनों राज्यों के सीएम के नाम का ऐलान करेगी। कल राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रर्यवेक्षक भेजे जायेंगे। ये पर्यवेक्षक तीनों राज्यों में विधानसभा में अपने नेताओं का चुनाव करने के लिए नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकों की निगरानी करेंगे। जिसके बाद विधायक दल की बैठक होंगी। आज या कल सुबह तक सभी पर्यवेक्षक के नाम तय कर भेजे जाएंगे। दरअसल, इस चुनाव में भाजपा ने तीनों राज्यों में केंद्रीय राजनीति के कई दिग्गजों को मैदान में उतारा था। इसके जरिये पार्टी इन राज्यों के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान रखने वाले नेताओं को चुनाव लड़ा कर संबंधित क्षेत्र में सियासी लाभ हासिल किया।इनमें […]

संजय नगर में भी चला बुलडोजर, 12 अवैध दुकानों को निगम ने किया धराशायी

रायपुर। रायपुर के संजय नगर में भी आज बुलडोजर की कार्रवाई हुई। डामर सड़क के आधे हिस्से पर नींव डालकर बनाई गई 12 दुकानों को नगर निगम ने धराशाही किया है। 3 साल पहले रिंग रोड से लगाए बकरा मार्केट के पीछे सड़क को आधाकर कई दुकानें संचालित किया जा रहा था। जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। बता दें कि बीजेपी की सत्ता में वापसी के बाद दूसरी कार्रवाई है। 5 सालों से किए गए अवैध कब्जों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी। इसके लिए निगम से लेकर प्रशासन स्तर के सभी अफसरों को सख्त चेतावनी भी दी गई है। इस बीच बुलडोजर कार्रवाई पर विधायक राजेश […]