छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चा में इनके नाम, निवर्तमान CM भूपेश के आलावा इनके नाम पर लग सकती है मुहर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक तरफ मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन जारी है, तो दूसरी ओर विपक्ष के नेता के लिए नाम चर्चा में आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में ऐसे चार नाम सामने आ रहे हैं। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के लिए सबसे पहले नाम निवर्तमान भूपेश बघेल का नाम है। वहीं चरणदास महंत, उमेश पटेल और कवासी लखमा का नाम भी लिस्ट में शामिल है। पिछली बार तीन बार मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह ने साल 2018 में चुनाव हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष नहीं बने। डॉ. रमन सिंह विधायक के रूप में ही अपनी सेवाएं दी थीं। अब यह देखा जाएगा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष बनाना […]



