पार्टी की छवि धूमिल करने मामले में पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को पार्टी ने जारी किया कारन बताओ नोटिस

रायपुर। रामानुजगंज से पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नोटिस जारी करते हुए पीसीसी ने 3 दिन में बृहस्पत से लिखित में जवाब मांगा है. उन पर पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगा है. जिसके चलते उन्हें नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए थे. साथ ही कुमारी सैलजा को हटाने की मांग की थी.  

उज्ज्वला योजना के नाम पर CISF के रिटायर्ड कमांडेंट से साढ़े 7 लाख से ज्यादा की ठगी

दुर्ग। ऑनलाइन ठगी की घटनाएं अब आम हो गई है. हर दिन कोई न कोई ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो जाता है. आम जनता ही नहीं डॉक्टर, अधिकारी समेत कई पढ़े-लिखे लोग भी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सामने आया है, जहां एक सीआईएसएफ के रिटायर्ड कमांडेंट ठगी का शिकार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि, रिटायर्ड कमांडेंट निर्मल कुमार टोप्पो ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस एजेंसी शुरू करने ऑनलाइन अप्लाई किया था. इसके बाद एक अनजान व्यक्ति अभिनब ने भारत पेट्रोलियम गैस का अधिकारी बनकर फोन किया. एक अन्य व्यक्ति सुशांत कुमार पाढ़ी नोडल […]

सीबीआई के डेपुटेशन से छत्तीसगढ़ लौट रहे आईपीएस अमित कुमार , मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। 1998 बैच के आईपीएस अमित कुमार सीबीआई के डेपुटेशन से छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं. वे सोमवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ज्वाइन करेंगे. जानकारी के अनुसार,अमित कुमार को पुलिस महकमे में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. नई सरकार बनने के बाद ही तय होगा। उन्हें कौन सा पोस्ट दिया जाएगा। बता दें कि, अमित कुमार सीबीआई में एसपी, डीआईजी और संयुक्त निदेश (पॉलिसी) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. खास बात तो ये है कि, वे लालू यादव के चारा घोटाले की जांच टीम में भी शामिल थे. वे रायपुर समेत कई जिलों के एसपी भी रह चुके हैं।  

10 दिसंबर को सीएम के नाम का होगा ऐलान, इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री का इंतजार सभी को है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का शपथ ​ग्रहण समारोह होगा. शपथ ​ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सहित कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं. बता दें कि विधायक दल का नेता चुनने भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक टीम के सदस्य 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे. 11 दिसंबर को विधायक दल की बैंठक में सीएम का ऐलान किया जाएगा. इसके बाद 13 दिसंबर को नव नियुक्त मुख्यमंत्री शपथ लेंगे.  

दिसंबर महीने का पहले प्रदोष व्रत कल : जानें रवि प्रदोष की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Pradosh Vrat 2023: हर माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) रखा जाता है. भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रदोष व्रत बहुत महत्व रखते हैं. दिसंबर माह में दोनों प्रदोष व्रत रविवार को होने के कारण रवि प्रदोष व्रत होंगे. रवि प्रदोष व्रत (Ravi Pradosh Vrat) आरोग्य और सौभाग्य लाने वाला होता है. दिसंबर को पहला प्रदोष व्रत 10 दिसंबर, रविवार और दूसरा व्रत 24 दिसंबर, रविवार को रखा जाएगा. आइए जानते हैं रवि प्रदोष व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व. दिसंबर माह का पहला रवि प्रदोष व्रत दिसंबर माह का पहला रवि प्रदोष व्रत 10 दिसंबर, रविवार को रखा जाएगा. दिन भर […]

आज का इतिहास 9 दिसंबर : 9 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है

31 अक्टूबर 2003 को, महासभा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन को अपनाया और अनुरोध किया कि महासचिव ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओडीसी) को राज्य दलों के कन्वेंशन सम्मेलन (संकल्प 58/4) के लिए सचिवालय के रूप में नामित करें। भ्रष्टाचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसका मुकाबला करने और इसे रोकने में कन्वेंशन की भूमिका के लिए असेंबली ने 9 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में नामित किया। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 9 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी […]

Starter Special Recipe: कॉर्न सूजी बॉल्स

कॉर्न सूजी बॉल्स के लिए सामग्री सूजी- 2 कप कॉर्न- 2 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स- दो चम्मच दूध- 2 कप हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई साबुत लाल मिर्च- 1 पिसी हुई नमक-स्वादानुसार हरी धनिया पत्ती- 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच तेल- तलने के लिए, मैदा- 2 चम्मच कॉर्न सूजी बॉल्स बनाने की विधि ० एक कड़ाही को गैस चूल्हा पर रखें. इसमें 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करें. अब इसमें सूजी डालकर भूनें. गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. ० अब इसमें दूध डाल दें और पकाएं. जब दूध सूख जाए तो उसमें कॉर्न के दाने डाल दें. कॉर्न के दाने उबाल कर डालें. ० सूजी […]

फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने PM मोदी, 8वें नंबर पर अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन

नेशनल न्यूज़। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है। मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार पीएम मोदी 76% की अप्रूवल रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता हैं। सर्वे में दूसरे पायदान पर मैक्सिको के प्रेसिडेंट ओब्राडोर रहे हैं, जिन्हें 66% रेटिंग मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 37% अप्रूवल रेटिंग के साथ 8वें पायदान पर हैं, जबकि इसी सर्वे में इटली की पीएम जॉर्जिया मैलोनी 41% रेटिंग के साथ छठें पायदान पर हैं। कई सालों से मोदी का जलवा कायम पीएम मोदी पिछले कई सालों से इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 40 फीसदी […]

आज शनिवार : शनि है आप पर भारी, परेशानियों से घिरा है जीवन, शनिवार को करें 5 अचूक उपाय

हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है. सोमवार को जिस तरह से शंकर भगवान की पूजा की जाती है, मंगलवार को बजरंगबली की तो ठीक उसी तरह से शनिवार को शनि देवता की पूजा लोग विधि-विधान से करते हैं. दरअसल, शनि देव लोगों के अच्छे और बुरे कर्मों का लेखा-जोखा अपने पास रखते हैं. जिनके कर्म बुरे होते हैं, उन्हें बुरी सजा, दुख, कष्ट देते हैं और जो लोग नेक और पुण्य का काम अपने जीवन में करते हैं, उनके साथ सदा अच्छा व्यवहार करते हैं. उन्हें अच्छे फल ही देते हैं. यही वजह है कि शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय का […]

आज का राशिफल 9 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने की भी योजना बना सकते हैं। आपको करीबियों से सतर्कता बनाए रखनी होगी। संतान से संबंधित किसी भी काम में लापरवाही ना करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने सकता है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। परिवार में भाई व बहनों से चल रही अनबन आपको बातचीत के जरिए समाप्त करनी होगी। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके […]