200 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, छह मजदूरों की मौत, छह घायल

नेशनल न्यूज़। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत सुन्नी के पास सड़क हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई। हादसा किंगल बसंतपुर सड़क पर डुमैहर पंचायत क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि मजदूर मंडी से सुन्नी आ रहे थे। कढारघाट के पास गाड़ी (एची 63 0231) अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में 12 लोग सवार थे। तीन मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। इनका आईजीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान गुलम हसन निवासी […]

पांचवीं पास मजदूर ने छह बार के विधायक और कद्दावर मंत्री को दी शिकस्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी कई उलटफेर देखने को मिले, जिसमें वरिष्ठ नेता रवींद्र चौबे की हार भी शामिल है। बेमेतरा जिले की साजा सीट से कांग्रेस के मंत्री रविंद्र चौबे को भाजपा की तरफ से उतरे ईश्वर साहू ने हराकर सबको चौंका दिया। छह बार के विधायक रहे रवींद्र को 5,196 वोटों के अंतर से हार झेलनी पड़ी। ईश्वर साहू ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि वह पांचवीं पास हैं और मजदूरी का काम करते हैं और पत्नी गृहिणी हैं। उनके बेटे भुवनेश्वर साहू की बिरनपुर गांव में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के दौरान मौत हो गई थी। चुनाव में भाजपा ने ईश्वर को टिकट थमा […]

नारायणपुर के कुम्हली गाँव में रहस्यमय बीमारी से तीन युवकों की मौत , गाँव में दहशत का माहौल

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के कुम्हली गाँव में रहस्यमय बीमारी से तीन युवकों की मौत का सनसनी खेज मामला सामने आया है। वहीं एक युवक गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चार दिनों के अंतराल में तीन नवयुवकों की मौत के बाद गाँव में दहशत का माहौल बना हुआ है। तीनों मजदूर जिला मुख्यालय से 27 किमी दूर सोनपुर गाँव में स्कूल भवन की रंगाई पुताई के लिए गए हुए थे, जहाँ उनकी तबियत खराब होने पर वे घर लौट आए थे। घर में अचानक तबियत खराब होने के बाद परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया था, जहाँ इनकी मौत हो […]

मां को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती हूँ, रेणुका सिंह की बेटी मोनिका का वीडियो वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी जल्द ही सीएम के नाम का ऐलान करने वाली है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह की बेटी की है। रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत सीट से चुनाव जीती हैं। वायरल वीडियो में रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह कह रही है कि माँ को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही नई सरकार को लेकर हलचल तेज हो गई है। रायपुर से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी मनसुख मांडविया और नितिन नबीन रविवार से ही रायपुर में हैं। वो […]

राजिम में भाजपा में खुशी लहर, जगह जगह रोहित का स्वागत

गरियाबंद . जिले के राजिम विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जीत के बाद भाजपा में जबर्दस्त खुशी की लहर है। मतगणना के दौरान रोहित के बढ़त लेते ही भाजपाइयों ने मतगणना स्थल के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया था। जीत के बाद भाजपाइयों ने रोहित साहू का जोशीला स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री अनिल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, अजय रोहरा, सागर मयाणी, राजू सोनकर, कमल सिन्हा, जिप सदस्य चंद्रशेखर साहू, मनीष हरित, राजू साहू, प्रतीक तिवारी, वीरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई […]

भूपेश बघेल के निज सचिव और ओएसडी मूल विभाग में भेजे गए वापस

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल के इस्तीफे के बाद उनके सचिवालय में अफसरों को मूल विभाग में लौटाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने दो निज सचिव और चार ओएसडी को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर मूल विभाग वापस भेज दिया है। इनमें एक बघेल के करीबी रिश्तेदार भी शामिल हैं।  

घोषणा पत्र के वादों को पूरा करना पहली प्राथमिकता होगी : डॉ. रमन सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा कर लिया है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, “छत्तीसगढ़ की इस नई सरकार में हमारे लिए पहली चुनौती अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पहली कैबिनेट से ही लागू करना होगा…प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई गारंटी और हमारी पार्टी द्वारा किए गए वादों को प्राथमिकता दी जाएगी।”   छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लैंडस्लाइड विक्ट्री दर्ज की है. कांग्रेस की इतनी बड़ी हार का अंदाजा ग्राउंड पर काम करने वाले लोगों को भी नहीं था. यह क्यों और कैसे हुआ इस पर अलग-अलग वजह हो सकती है. पर इतना तय है कि यह जीत […]

पार्टी को यह चिंतन करना पड़ेगा कि सारे सर्वे भी फेल हुए और हम भी नहीं भांप पाए: टीएस सिंहदेव

रायपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कहा, पार्टी को यह चिंतन करना पड़ेगा कि सारे सर्वे भी फेल हुए और हम भी नहीं भांप पाए, हमें लग रहा था कि कांग्रेस की सरकार ज़रूर बनेगी… काम भी किया तभी हमें कुछ वोट मिले और क्या नहीं किया जिस कारण से वोट नहीं मिले। इस बार कांग्रेस का वोट प्रतिशत उतना ही रहा लेकिन भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। हार के बाद टीएस सिंहदेव ने किया ट्वीट – छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर की जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं। विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा। अंबिकापुर वासियों के साथ रिश्ता […]

चक्रवात मिंचौग का प्रदेश में दिख रहा असर, आसमान में बादल छाए हुए हैं, कई जगहों पर होगी बारिश

रायपुर। देश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो प्रदेश के कई स्थानों पर बादल छाए हुए हैं तो कही बारिश भी हो रही है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मिचौंग के आगे बढ़ने से छत्तीसगढ़ में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज से 7 दितंबर तक प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं। बता दें की आज पूरे प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। वहीं, आज दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। इसके अलावा शेष स्थानों पर भी बारिश संभावित है।  

छत्तीसगढ़ में हार पर जयराम रमेश ने कहा – छग कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया निराशाजनक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हार के एक दिन बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन पार्टी का वोट शेयर काफी हद तक ठीक रहा। भाजपा और इसलिए पुनरुत्थान का एक कारण। एक्स पर एक पोस्ट में, पार्टी के संचार प्रभारी रमेश ने कहा, “यह सच है कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक और हमारी उम्मीदों से काफी नीचे था। लेकिन वोट शेयर के मामले में कांग्रेस, भाजपा से बहुत पीछे नहीं है, यही आशा और पुनरुद्धार का कारण है।” छत्तीसगढ़ के वोट शेयर साझा करते हुए रमेश ने कहा कि बीजेपी को 46.3 फीसदी वोट […]