छत्तीसगढ़ में बीजेपी 55 सीटों के साथ सत्ता में वापसी की , कल राजधानी में होगी विधायक दल की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में चौंकाने वाले नतीजे आए हैं. विधानसभा चुनाव में 75 सीटों की जीत का लक्ष्य लेकर चलने वाली कांग्रेस केवल 36 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है. बीजेपी ने 5 साल बाद एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है. बीजेपी की बंपर जीत के बाद सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 12 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक आहूत की गई है. यह बैठक बीजेपी के भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नवीन की मौजूदगी में होगी, जिसमें सभी विधायक को अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए गए है.  

छत्तीसगढ़ की जनता का जनादेश स्वीकार्य, उम्मीद करते हैं कि बीजेपी सरकार लोगों के उम्मीदों पर खरा उतरे: कुमारी शैलजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर रविवार को प्रेसवार्ता की. ये प्रेसवार्ता मंत्री शिव डहरिया के शासकीय आवास में हुई. इस दौरान सैलजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का जनादेश स्वीकार्य है. कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए काम किया. उन्होंने आगे कहा कि हम गरीब, वंचित वर्ग की लड़ाई लड़ते रहेंगे. हम उम्मीद करते हैं कि बीजेपी सरकार लोगों के उम्मीदों पर खरा उतरे. उन्होंने कहा कि हम मजबूत विपक्ष के रूप में काम करेंगे. हम सरकार के अच्छे कामों का सहयोग करेंगे. चुनाव के परिणामों को लेकर सैलजा ने कहा कि कहां क्या कमी रह गई है, […]

राजिम विधानसभा से बीजेपी के रोहित साहू विजयी घोषित

गरियाबंद। राजिम विधानसभा से भाजपा के रोहित साहू विजयी घोषित किये गये है। आज शाम मतगणना स्थल पर रिटर्निंग ऑफिसर धनंजय नेताम द्वारा रोहित साहू के विजय श्री की घोषणा के पश्चात उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विदित हो कि विधानसभा निर्वाचन 2023 दिनांक 17 नवम्बर को राजिम विधानसभा क्षेत्र के लगभग 2 लाख 28 हजार 335 मतदाताओं में से करीब 1लाख 91 हजार 881 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें से रोहित साहू को 96 हजार 423 मत प्राप्त हुये। इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी अमितेश शुक्ल को 84 हजार 512 मत प्राप्त हुये। हार जीत का अंतर 11 हजार 911 वोट का रहा। ज्ञातव्य हो […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : भाजपा को 54 तो कांग्रेस को 35 सीटों पर मिली जीत, जानिए सभी पार्टियों का वोट परसेंटेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 90 सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है. इस बार प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का सूपड़ा साफ हो गया है. वहीं भाजपा ने 54 और कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं पाली तानाखार सीट से गोडवाना गणतंत्र पार्टी को जीत मिली है. इस बार 90 विधानसभा सीटों में से 19 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के महिला प्रत्याशियों ने बाजी मारी है. जानिए वोट शेयर के अनुसार किस पार्टी को कितना प्रतिशत वोट मिला AAAP – 0.93% BJP – 46.31% BSP – 2.02% CPI – 0.41% CPI(M) – 0.04% INC – 42.17% JCCJ – 1.25% LJP – […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 54 सीटों में बढ़त, थोड़ी देर में राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा 54 सीटों के साथ सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है. जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. आज वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे. कुछ ही देर में सीएम भूपेश बघेल राजभवन पहुंचेंगे. बता दें कि चुनाव परिणाम में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. प्रदेश के 9 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है. इनमें अंबिकापुर से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव साजा से रविन्द्र चौबे, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, आरंग से शिवकुमार डहरिया, कोंडागांव से मोहन मरकाम, सीतापुर से अमरजीत भगत, नवागढ़ से रुद्र गुरु और कोरबा से जय सिंह अग्रवाल चुनाव हार गए […]

रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल 8 वीं बार जीते, धरसींवा से अनुज शर्मा ने 40 हजार वोटों से जीत हासिल की

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव मतगणना का परिणाम अब आने लगा है। धरसींवा सीट पर 40 हजार वोटों से अनुज शर्मा ने जीत हासिल कर लिया है।बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अपने ट्वीटर पर लिखा, मां-बाबूजी के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से 8वी बार पुनः रायपुर दक्षिण की जनता-जनार्दन की सेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस जीत में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों, मित्रों का अमूल्य योगदान है। निश्चित ही उनका प्रेम, साथ सदैव बना रहेगा। इस जीत पर आप सभी को बधाई मां-बाबूजी के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से 8वी बार पुनः रायपुर दक्षिण की जनता-जनार्दन की सेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस जीत […]

Big Breaking: डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव चुनाव हारे, बीजेपी प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने महज इतने वोटों से दी शिकस्त

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव हार गए हैं. भाजपा के राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को महज 122 वोटों से हराया है. हालांकि सिंहदेव ने रिकाउंटिंग की मांग की है. कुछ देर में फिर से काउंटिंग की जाएगी. जिसके बाद ही अंतिम निर्णय आएगा. बता दें कि सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. संभाग की 14 की 14 सीट कांग्रेस के हाथ से जा चुकी है.  

Breaking News: पाटन से सीएम भूपेश बघेल ने भतीजे विजय बघेल को 18673 मतों से हराया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है. रुझानों में भाजपा की सरकार बन रही है. वहीं पाटन से सीएम भूपेश बघेल चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने अपने भतीजे भाजपा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल को 18673 मतों से हराया है.भूपेश बघेल को 91393 और विजय बघेल को 72720 वोट मिले हैं.  

भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने सीतापुर में मंत्री अमरजीत भगत को 21 हजार वोट से दी पटखनी

रायपुर। विधानसभा के 90 सीटों के लिए आज सुबह से मतगणना जारी है. इस बीच सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होते दिख रहा है. वहीं, भाजपा को एक और बड़ी जीत मिली है. सरगुजा के सीतापुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने बाजी मार ली है. वे यहां 21 हजार वोटों से जीत हासिल की है. इसके बाद अब मंत्री अमरजीत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की सरकार नहीं बनने पर अपनी मूंछ मुड़वाने की बात कही थी. बता दें कि, इस सीट से चार बार के विधायक कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत हार गए हैं. 2018 के विधानसभा चुनाव में […]

कोंटा विधानसभा में कड़ी टक्कर के बीच मंत्री कवासी लखमा ने जीत दर्ज की, महज 1930 वोट से मिली जीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 (CG Assembly Election 2023) की मतगणना जारी है. मतगणना के अब तक जो रुझान आए हैं वो चौकाने वाले हैं. सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस पीछे चल रही है. 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी बढ़त बनाई हुई है. जिसमें भाजपा 55, कांग्रेस 32 और अन्य 3 पर आगे चल रही है. कांग्रेस के जीत का खाता धरमजायगढ़ से खुला है. कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की. वहीं अब कोंटा विधानसभा में कड़ी टक्कर के बीच मंत्री कवासी लखमा ने जीत दर्ज कर ली है. पूरे 17 राउंड की गिनती में कवासी लखमा को 1930 वोट से जीत मिली है. इसकी अधिकृत […]