कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में शीतलहर के बीच पारा पहुंचा माइनस में, बारिश थमी
नेशनल न्यूज़। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर थमते ही शीतलहर बढ़ गई है। केलांग, कल्पा के बाद मनाली और समदो का न्यूनतम तापमान भी अब माइनस में पहुंच गया है। उधर, जम्मू कश्मीर में रात में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। कश्मीर में शीतलहर के साथ रात को अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के बाद शिमला, ऊना, सोलन, कांगड़ा में भी सुबह-शाम के समय मौसम में ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को धूप खिली। 10 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार […]



