एमएसईआईटी, मैट्स यूनिवर्सिटी में ICAEIAT-2023 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

  रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन दुनिया में पेशेवर और ज्ञान साझा करने वाले विद्वान विचारकों, दूरदर्शी और उद्योग के नेताओं को एक साथ लाने वाले दुर्जेय मंच हैं। अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ऐसे भव्य मंच के रूप में कार्य करते हैं जहां विचार मिलते हैं, सहयोग बनता है और महत्वपूर्ण प्रवचन का जन्म होता है। एमएसई एंड आईटी (स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी) मैट्स विश्वविद्यालय ने “इंजीनियरिंग, सूचना और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी में प्रगति (ICAEIAT-2023)” पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन देखा, जो 1 दिसंबर 2023 को शुरू हुआ और 2 दिसंबर 2023 को समाप्त हुआ। इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों और थिंक टैंकों के साथ सम्मेलन की शानदार शुरुआत […]

कही-सुनी (03 DEC-23): अबकी बार छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार ?

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ के तमाम लोगों के जेहन में एक ही सवाल कौंध रहा कि राज्य में अगली सरकार किसकी बनेगी। वैसे सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों दावे कर रहे हैं। तीसरी ताकतें चुप हैं। 2023 का चुनाव पिछले चार चुनावों से भिन्न नजर आ रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही जनता के लिए लुभावने वादे किए हैं और मतदाता मौन है। जब मतदाता मौन होता है, तो परिणाम चौंकाने वाले होते हैं। इस कारण भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल तीन दिसंबर के इंतजार में हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के कर्ज माफ़ी की घोषणा को देखते हुए कुछ […]

5 साल काम किया, लोगों ने हम पर भरोसा किया, हमें पूरा विश्वास और भरोसा है कि, फिर से हमारी सरकार बनेगी: कुमारी शैलजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में बस चंद घंटे ही बाकी है. ऐसे में रिजल्ट को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बयान सामने आया है. कुमारी शैलजा ने कहा, 5 साल काम किया. लोगों ने हम पर भरोसा किया. हमें पूरा विश्वास और भरोसा है कि, फिर से हमारी सरकार बनेगी. इतना ही नहीं ऑपरेशन लोटस को लेकर भी कुमारी शैलजा का बयान सामने आया है. वहीं एग्जिट पोल को लेकर शैलजा ने कहा कि, एग्जिट पोल आते-जाते हैं. इस बार बहुमत बढ़िया है. बढ़िया बहुमत से हमारी सरकार जरूर बनेगी. हमने 5 साल काम किया और लोगों का भरोसा जीता. लोगों के बीच में रहे […]

राजभवन में मनाया गया असम और नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस

रायपुर। राजभवन में आज असम और नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग संस्कृति एवं परंपराए है। इनमे विविधता होते भी हम एक हैं और दुनिया को ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम्‘‘ का संदेश दे रहे है। केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाते है। इसी कड़ी में राजभवन में असम एवं नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल ने स्थापना दिवस के अवसर पर इन राज्यों के लोगों को बधाई […]

लोकसभा चुनाव 2024 में उतरेंगे बॉलीवुड के सितारे, अक्षय, कंगना और माधुरी दीक्षित, वीरेंद्र सहवाग का नाम भी चर्चा में

  नेशनल न्यूज़। लोकसभा चुनाव अभी 6 लोग महीने दूर हैं लेकिन भाजपा नेतृत्व 5 राज्यों के चुनाव के साथ-साथ जिताऊ उम्मीदवारों के चयन में अभी से व्यस्त हो गया है। भाजपा मुख्यालय से आ रही रिपोटों से पता चलता है कि वह फिल्म उद्योग से लोकसभा चुनाव में उतारे जाने वाले नए चेहरों की तलाश कर रही है। हेमा मालिनी पहले ही 75 साल की उम्र सीमा पार कर चुकी हैं इसलिए हो सकता है कि उन्हें मैदान में न उतारा जाए वहीं सनी देओल ने भी चुनाव लड़ने बारे अनिच्छा जाहिर कर दी है और भाजपा को गुरदासपुर में नया चेहरा ढूंढना होगा। भाजपा पहले से ही पंजाब […]

प्राण प्रतिष्ठा के लिए सबसे पहले संतों को भेजा गया निमंत्रण, ट्रस्ट की तरफ से भेजा जा रहा कार्ड

नेशनल न्यूज़। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रण बांटने का काम श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से शुरू कर दिया गया है। सबसे पहले साधु-संतों को आमंत्रण भेजा गया। इसके लिए कार्ड तैयार किए गए हैं। समारोह में देश के विभिन्न परंपराओं के करीब चार हजार संतों को आमंत्रित किया जा रहा है। आमंत्रण पत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की ओर से भेजा जा रहा है। आमंत्रण पत्र में अपील की जा रही है कि लंबे संघर्ष के बाद राममंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। पौष शुक्ल द्वादशी 22 जनवरी को रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर के गर्भगृह में की जाएगी। प्रबल […]

पत्र पर गरमाई सियासत , पूरे पांच साल निकल गए, मुख्यमंत्री ने केवल पत्र लिखने के अलावा किया क्या है: नारायण चंदेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने ऑनलाइन सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफॉर्म, वेब, ए.पी.के., टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यू.आर.एल. इत्यादि पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है. सीएम बघेल के पीएम मोदी को पत्र लिखने जाने पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पूरे पांच साल निकल गए, कल कांग्रेस पार्टी की सत्ता से विदाई हो जायेगी. मुख्यमंत्री ने केवल पत्र लिखने के अलावा किया क्या है, कितने पत्र अब तक लिख चुके है. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि पूरे पांच साल निकल गए. कल कांग्रेस पार्टी की सत्ता से विदाई हो जायेगी. […]

रावलमल जैन दंपती हत्याकांड : हाईकोर्ट ने आरोपी बेटे संदीप जैन की फांसी की सजा को उम्र कैद में बदला

बिलासपुर। दुर्ग जिले की चर्चित रावलमल जैन दंपती हत्याकांड में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आरोपी बेटे संदीप जैन को बड़ी राहत दी है. हाई कोर्ट ने संदीप जैन को दुर्ग कोर्ट द्वारा दी गई फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया है, साथ ही मामले में दो सह अभियुक्त शैलेंद्र और गुरु दत्ता की 5-5 साल की सजा को बदलकर उन्हें दोष मुक्त कर दिया है. बता दें कि 1 जनवरी 2018 को दुर्ग के गंजपारा निवासी संदीप जैन ने अपने पिता रावल मल जैन और मां सुरजा बाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने जैन दंपत्ति की हत्या के आरोपी बेटे संदीप को हिरासत […]

पहले होगी डाक मत पत्रों की गिनती, 30 मिनट बाद EVM में दर्ज मतों की होगी गणना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान हो चुका है. अब मतगणना होना बाकी है. वोटों की गिनती के लिए एक ही दिन शेष है. इससे पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले आज प्रेस वार्ता ली। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने कहा कि, मतगणना के लिए 90 विधानसभा क्षेत्र में 90 रिटर्निंग अधिकारी, 416 सहायक रिटर्निग अधिकारी, 4596 गणनाकर्मी और 1698 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 90 काउंटिंग ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. डाक मत पत्रों की गिनती के 30 मिनट बाद EVM में दर्ज मतों की गिनती प्रारंभ होगी. […]

सेवा आश्रम समिति व ग्रामीणों के बीच जमीन को लेकर विवाद, चले लाठी, डंडे, इलाके में तनाव की स्थिति

कवर्धा। गांधी सेवा आश्रम समिति व ग्रामीणों के बीच जमीन को लेकर उपजे विवाद से गांव में तनाव का माहौल है. 42 एकड़ जमीन को लेकर विवाद उपजा है. इस दौरान कई लोगों को चोटें आई है. लाठी, डंडे व पत्थरबाजी भी की गई है. यह मामला पंडरिया थाना के ग्राम नरसिंगपुर का है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. बता दें कि 42 एकड़ जमीन का मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है. इस मामले को लेकर ग्रामीण गांधी सेवा आश्रम समिति के खिलाफ उग्र हो गए हैं.