कल सूरज की पहली किरण के साथ ही छत्तीसगढ़ में खिलने लगेगा भाजपा का कमल : रमन सिंह

रायपुर। कल 3 दिसंबर को छग विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। इस बीच रमन सिंह ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर में लिखा कि अटल जी ने कहा था “अंधेरा छँटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा”। साथियों! कल पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की बयार बहने वाली है, कल सूरज की पहली किरण के साथ ही छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलने लगेगा। आप सभी तैयारी कर लीजिए क्योंकि अब अन्याय का अंत बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है। बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने के बाद सभी को मतगणना का इंतजार है। बता दें कि कल यानि 3 दिसंबर को […]

सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, ऑनलाईन बेटिंग के अवैध कारोबार पर प्रतिबंध लगाने की मांग

  रायपुर। मतगणना के एक दिन पहले सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में सीएम भूपेश बघेल ने ऑनलाईन बेटिंग के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफॉर्म, वेब, ए.पी.के., टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यू.आर.एल. इत्यादि पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है। विगत समय में ऑनलाईन बेटिंग, गेमिंग के माध्यम से अवैध जुआ एवं सट्टा कारोबार का देशव्यापी विस्तार हुआ है तथा इसके संचालक एवं स्वामी विदेशों से उक्त अवैध कारोबार का संचालन करते आ रहे हैं।    

अस्पताल में विशालकाय अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग और जू प्रबंधन की टीम ने किया रेस्क्यू

दुर्ग। जिले के भिलाई टाउनशिप स्थित सेक्टर-9 हॉस्पिटल में शुक्रवार की रात एक विशालकाय अजगर निकला। सांप को देखकर लोगों के बीच हड़कंप मच गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग और मैत्रीबाग जू प्रबंधन की टीम ने मिलकर अजगर का रेस्क्यू किया। जानकारी के मुताबिक एक दिसंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंसाधन केंद्र (सेक्टर-9 अस्पताल) के पार्किंग स्टैंड में अजगर सांप घूम रहा था। अजगर निकलने की सूचना पर मरीजों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल था। इसके बाद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना मैत्रीबाग प्रबंधन और वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलने पर दोनों ही […]

पीएलजीए सप्ताह के पहले दिन नारायणपुर ओरछा मार्ग नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सड़क पर रखे पत्थर, पर्चे भी फेंके

नारायणपुर। पीएलजीए सप्ताह के पहले दिन नारायणपुर ओरछा मार्ग नक्सलियों ने सड़क पर पत्थर रखकर और पर्चे फेककर जमकर मचाया उत्पात. हालांकि सुरक्षा बल के जवानों ने पत्थर हटाकर मार्ग बहाल किया. नक्सल दहशत के चलते आज ओरछा जाने वाली बसें बंद रहेगी. बीते दिनों आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत का जिम्मेदार माइनिंग कंपनी के ठेकेदार एचएन झा को बताते हुए नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है. यह मामला छोटेडोंगर थाना इलाके का है.बता दें कि नक्सलियों ने 2 से 8 दिसम्बर तक PLGA सप्ताह बनाने का ऐलान किया है. इसको लेकर नक्सलियों ने ग्रामीणों से पीएलजीए सप्ताह मनाने की अपील भी की है.  

Winter Special Recipe: घर पर ऐसे बनाएं हॉट चॉकलेट

सामग्री 50 ग्राम कम मीठी चॉकलेट ग्रेटेड 2 कप फुल क्रीम मिल्क 2 बड़े चम्मच चीनी 1/2 चम्मच वनीला एसेंस 2 बड़े चम्मच व्हिप क्रीम विधि ० इसके लिए कम मीठी या डार्क चॉकलेट ले सकते हैं। पहले चॉकलेट को ग्रेट कर लें और एक कटोरे में ट्रांसफर करें। इसे रूम टेंपरेचर पर 2-3 मिनट के लिए रहने दें। ० इस के बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। एक पैन में दूध और चीनी डालकर उन्हें गर्म कर लें। जब दूध पर मलाई दिखने लगे, तो आंच धीमी करके 2 मिनट के लिए रहने दें। फिर आंच बंद कर दें। ० अब 2 चम्मच गर्म दूध लेकर चॉकलेट वाले […]

आज का इतिहास 2 दिसंबर : भोपाल गैस त्रासदी का वो काला दिन जिसमें 15,000 से अधिक लोगों की जान चली गई और 600,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए

2 दिसंबर, 1984 की रात को यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के कीटनाशक कारखाने से निकलने वाले रासायनिक, मिथाइल आइसोसाइनेट (एमआईसी) ने भोपाल शहर में सांस लेना मुश्किल कर दिया था। यह भारत की पहली बड़ी औद्योगिक आपदा थी। जिसमें की कम से कम 30 टन मिथाइल आइसोसाइनेट गैस ने 15,000 से अधिक लोगों की जान ले ली और 600,000 से अधिक श्रमिकों को प्रभावित किया। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 2 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ […]

तेज रफ़्तार कार ने पांच राहगीरों को रौंदा, महिला की मौके पर मौत, अन्य 4 की हालत गंभीर

जशपुर। जिले में शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार कार ने पांच राहगीरों को रौंद दिया. हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है. वहन मामले की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. यह मामला बगीचा थाना थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, देर रात बगीचा थाना से 100 मीटर की दूरी पर तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को अपनी चपेट में […]

कब है उत्पन्ना एकादशी व्रत : जानें तारीख, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाता है. इस वर्ष 8 दिसंबर को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु और माता एकादशी की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म के अनुसार, इसे उत्पन्ना एकादशी इसलिए कहते हैं, क्योंकि इस दिन एकादशी माता की उत्पत्ति भगवान विष्णु द्वारा हुई थी. विष्णु जी ने ही इन्हें एकादशी नाम दिया और प्रत्येक व्रत में मां एकादशी को श्रेष्ट होने का वरदान भी दिया. उसके बाद से ही एकादशी का व्रत रखा जाने लगा, साथ ही विष्णु जी की पूजा की जाने लगी. जानें उत्पन्ना एकादशी व्रत करने का शुभ […]

आज का राशिफल 2 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए प्रेम व सहयोग की भावना लेकर आएगा। घर परिवार में माहौल आनंदमय रहेगा। आवश्यक कार्यों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय से आपको खुशी होगी। आप खुशियों को अपने परिजनों के साथ साझा करेंगे। मेलजोल की भावना बढ़ेगी और वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर आप कुछ पारिवारिक मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सामाजिक प्रयास बढ़ेंगे। […]

‘एनिमल’ ने साउथ में किया बड़ा धमाका, तेलुगु में सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनी

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने साउथ सिनेमा के दर्शकों का भी दिल जीत लिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन अपने दक्षिण भारतीय संस्करणों से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म के सिर्फ तेलुगु संस्करण ने 10 करोड़ रुपये शुरुआती रुझानों के अनुसार कमाए हैं। फिल्म ‘एनिमल’ ने बीती रात 10 बजे तक के रुझानों में ही अपनी लागत के 20 फीसदी से कहीं ज्यादा कमाई रिलीज के पहले दिन की। निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की टी सीरीज निर्मित फिल्म ‘एनिमल’ के शोज में रिलीज के पहले दिन सुबह से लेकर देर रात तक दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती […]