तूफान के असर से तटीय राज्यों में भारी बारिश की आशंका, तमिलनाडु के कई जिलों में चेतावनी जारी

नेशनल न्यूज़। तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 12 जिला प्रशासन प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने अधिकारियों को भारी बारिश से आगाह किया। उन्होंने अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। मौसम विभाग के अनुसार, तेज बारिश के साथ-साथ प्रदेश के तटीय इलाकों में मिचौंग तूफान की भी आशंका है। गहरे अवसाद में बदल जाएंगे बादल विशापट्टनम चक्रवात चेतावनी केंद्र की एमडी सुनंदा कहती हैं कि निचले दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण-पूर्व और आसपास के क्षेत्रों के पास एक अवसाद में बदल गया है। अगले 24 घंटों में यह गहरे अवसाद में बदल जाएगा। इसके अगले 24 घंटे में […]

रसोई गैस सब्सिडी की उम्मीद , ई-केवाइसी अपडेट जारी

गरियाबंद। वर्ष के आखिरी महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी सिलेंडरों के मूल्य में वृद्धि दर्ज की गई है, हालांकि ये वृद्धि कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर की गई है,किन्तु बाजार पर इसका असर होना है। इधर पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों में देश की दोनों बड़ी राजनैतिक पार्टियों ने घरेलू गैस सिलेण्डरों में 500 रु तक की सब्सिडी देने का चुनावी वादा किया है। जिसे देखते हुये विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा ई केवाईसी अपडेट कराया जा रहा है। नगर की एचपी गैस एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं का ई केवाईसी अपडेट जारी है ,जिसके लिये कस्टमर को स्वयं उपस्थित होना है। फिलहाल गैस सिलेंडर में उपभोक्ताओं […]

विधानसभा निर्वाचन 2023: थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था के बीच 5 सौ से अधिक अधिकारी कर्मचारी करेंगे मतगणना

० मतगणना की तैयारी हुई पूरी,कलेक्टर -एसपी ने निरीक्षण कर लिया जायजा ० मीडिया सेंटर,घोषणा मंच बन कर हुआ तैयार,आज होगी मतगणना की माकड्रिल ० कैमरों से भी होगी निगरानी, अलग-अलग होगी पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल, स्मार्ट घड़ी पर प्रतिबंध बलौदाबाजार।विधानसभा निर्वाचन 2023 आम चुनाव अन्तर्गत 3 दिसंबर 2023 को होने वाले मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मीडिया सेंटर घोषणा मंच, स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य मूलभूत सुविधाआंे के केन्द्र बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने मतगणना स्थल का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए है। मतगणना की माकड्रिल कल […]

IND vs AUS T20: श्रेयस की वापसी से टीम इंडिया मजबूत, लेकिन कौन होगा बाहर?

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज रायपुर में खेला जाएगा। यह मैच शाम सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। टीम इंडिया भले ही सीरीज में 2-1 से आगे है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को जिस तरह से वापसी की, उससे कभी भी उस टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ऑस्ट्रेलिया ने हमेशा दिखाया है कि वह विपक्षी टीम की छोटी सी गलती को अच्छी तरह से भुना सकते हैं। विश्व कप में दो मैच हारने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को लोगों ने कमजोर आंका था, लेकिन टीम विश्व चैंपियन […]

चर्च ऑफ़ नार्थ इंडिया का 53 बरस का सफर , गरीबों को भोजन, सीनियर सिटीजन को कंबल, दवाएं व फल वितरण , गिरजाघरों में विशेष आराधनाएं

० छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कायर्क्रम रायपुर। चर्च ऑफ़ नार्थ इंडिया यानी सीएनआई बुधवार को 53 बरस का हो गया। 29 नवंबर 1970 को नागपुर में इस अात्मिक इमारत की बुनियाद एकता, सेवा अौर गवाही पर रखी गई। इसका स्मरण करने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में बुधवार को िवशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। मॉडरेटर बिजय कुमार नायक व बिशप एसके नंदा की अगुवाई में कार्यक्रम हुए। प्रदेश में छत्तीसगढ़ डायसिस के सचिव नितिन लॉरेंस की अगुवाई में डायिसस कार्यालय, स्कूलों, संस्थाअों व गिरजाघरों में अायोजन हुए। डायसिस अॉफिस के समक्ष भंडारा लगाया गया अौर जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। सालेम इंग्लिश स्कूल व अन्य सूकों में सीएनअाई डे मना। श्याम नगर अोल्ड […]

महंत कॉलेज के प्रबंधन एवं वाणिज्य विभाग के स्टूडेंट्स ने किया सिपेट का इंडस्ट्रियल विजिट

रायपुर। महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के प्रबंधन एवं वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों का एक दिवसीय इंडस्ट्रियल विजिट सिपेट रायपुर में सफलतापूर्वक कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी जी ने कहा की वाणिज्य एवं प्रबंध के बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान देने हेतु प्रत्येक वर्ष वनिज एवं प्रबंध के विद्यार्थियों को दो बार शैक्षणिक भ्रमण कराए जाते हैं जिससे कि उन्हें सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान की भी प्राप्ति हो सके इसी तारतम्य में सिपेट के प्रोफेसर एवं टेक्निकल कोऑर्डिनेटर बी श्रीनिवास राव एवं प्रोफेसर विभोर हरभजनगुल के द्वारा प्रेजेंटेशन एवं सिपेट में होने वाले अलग-अलग मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस को समझाया गया। उन्होंने कौशल का विकास, आधुनिक तकनीकी, अकादमिक और […]

बंगलूरू के 44 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की मिली धमकी ,पुलिस ने सभी परिसर खाली कराए

नेशनल न्यूज़। बंगलूरू के कई स्कूलों को शुक्रवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल में दावा किया गया कि स्कूल परिसर में विस्फोटक लगाए गए थे। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इसके बाद सभी स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक, बंगलूरू के 44 निजी स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला है। इसके बाद स्कूलों ने अभिभावकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि हम आज स्कूल में एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना कर रहे हैं। स्कूल को अज्ञात स्रोतों से सुरक्षा संबंधी खतरे का सामना करना पड़ा […]

100 किलो कबाड़ से तैयार हुई 8 फ़ीट की पहाड़ी मैना, राजधानी के महात्मा गांधी सदन में बानी आकर्षण का केंद्र

रायपुर। राजधानी में छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की विशाल प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस पहाड़ी मैना की प्रतिमा रायपुर के महात्मा गांधी सदन नगर निगम मुख्यालय के सामने लगाई गई है. पहाड़ी मैना को 100 किलो कबाड़ से तैयार किया गया है, जो 8 फीट ऊंची है. संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक पहाड़ी मैना को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता लाने Young Indians Raipur Chapter ने यह प्रयास किया है. शहर को सुंदर बनाने और शहर को सुंदर बनाने पर्यावरण के प्रति चेतना जगाने पहाड़ी मैना की सुंदर आकृति स्थापित की गई है. पहाड़ी मैना की प्रतिमा तैयार करने फैक्ट्री और […]

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में उप सरपंच की कर दी हत्या, जनअदालत में दी सजा

कांकेर। नक्सलियों ने कांकेर क्षेत्र में गुरुवार को जमकर उत्पात मचाया. एक जगह पुलिस मुखबिरी के आरोप में उप सरपंच की जनअदालत लगाकर हत्या कर दी, वहीं दूसरी ओर पक्की सड़क को काटने के साथ मोबाइल टॉवर को आग लगा दी. नक्सलियों का 2 दिसंबर से पीएलजीए सप्ताह शुरू हो रहा है. इसके पहले उन्होंने कांकेर जिला के छोटे बेठिया और बांदे थाना क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया. पुलिस मुखबिरी का आरोप में कंदाड़ी गांव के उप सरपंच उपसरपंच रामसू कचलामी की जन अदालत लगाकर हत्या कर दी. नक्सलियों ने बाकायदा पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली. दूसरी तरफ पीव्ही 62 में मोबाइल टावर में आग लगाई. इसके साथ […]

इस बार छ्त्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने वाली है: नारायण चंदेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं जांजगीर-चाम्पा के भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल का एक बयान सामने आ रहा है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि इस बार छ्त्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने एग्जिट पोल की सर्वे रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्तिया दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। यह जो सर्वे रिपोर्ट है, वह केवल आंकलन है। छत्तीसगढ़ की जनता छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार से विदाई चाहती है, इसलिए छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है।