कब है अहोई अष्टमी : जानें पूजाविधि, शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े नियमों के बारे में

अहोई अष्‍टमी का व्रत करवा चौथ के 4 दिन बाद कार्तिक मास की कृष्‍ण अष्‍टमी को रखा जाता है। संतान की दीर्घायु के लिए महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत करती हैं और रात को तारों को अर्घ्‍य देने के बाद अन्‍न और जल ग्रहण करती हैं। आइए जानते हैं कैसे रखा जाता है यह व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि। अहोई अष्‍टमी कार्तिक मास की कृष्‍ण अष्‍टमी को मनाई जाती है। करवा चौथ पर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखने वाली महिलाएं अहोई अष्‍टमी को संतान की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं और अहोई माता की पूजा करती हैं। अहोई अष्‍टमी का व्रत करवा चौथ के […]

आज का इतिहास 4 नवंबर : 1945 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन- यूनेस्को की स्थापना हुई थी

4 नवंबर को 1945 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन- यूनेस्को की स्थापना हुई थी। यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। इसका उद्देश्य शिक्षा, कला, विज्ञान के साथ संस्कृति को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है। इसी के साथ इन सभी की सहायता से इसका कार्य विश्व शांती को बढ़ावा देना भी है। इस संगठन में 193 सदस्य देश हैं और 12 सहयोगी देश। इस संगठन की स्थापना राष्ट्र संघ के उत्तराधिकारी के तौर पर की गई थी। इसका मिशन राष्ट्रों के बीच संवाद को सुविधाजना बनाना है और इसके साथ ही शांत, मानवाधिकारों और सतत विकास को आगे बढ़ाना है। ये शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति […]

आज का राशिफल 4 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। घर परिवार में आप जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। आपके अंदर त्याग व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं और किसी से बिना सोचे समझे कोई वादा ना करें। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिजनों से आप किसी बात को लेकर बहस कर सकते हैं। यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विविध विषयों […]

पीएम मोदी 11 बजे पहुंचेंगे दुर्ग, बीजेपी के लिए चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो गई। प्रदेश में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होने वाला है। जिसके लिए 5 नवंबर को प्रचार थम जाएगा। इसके एक दिन पहले बीजेपी के लिए पीएम मोदी जनता से वोटों की अपील करने आज दुर्ग आ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुर्ग जिले के दौरे पर हैं। आज वे यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 10.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी पहुंचेंगे। हेलीकॉप्टर से दुर्ग जायेंगे। 11.15 बजे दुर्ग में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.15 बजे दुर्ग हेलीपैड से रायपुर एयरपोर्ट लौटेंगे। लगभग एक बजे रायपुर एयरपोर्ट से मध्य प्रदेश के लिए […]

सीएम केजरीवाल आज मस्तूरी में करेंगे रोड शो, फिर कवर्धा में करेंगे आप का प्रचार

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 2 दिवसीय छत्तीसगढ के दौरे पर हैं. पहले दिन शुक्रवार को अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में विशाल रोड शो किया, इसके बाद आज शनिवार को बिलासपुर के मस्तूरी विधानसभा में रोड शो कर कवर्धा के लिए निकल जाएंगे. रोड शो में आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक भी मौजूद रहेंगे. आप पिछले तीन साल से छत्तीसगढ़ में चुनावी मैदान में उतरने की जोरशोर से तैयारी कर रही थी और अब चुनाव में आप ने सभी विधानसभा में प्रत्याशियों को […]

करोड़पति ड्राइवर को ED ने किया अरेस्ट, रायपुर कोर्ट से मिली 7 दिनों की रिमांड

  रायपुर। राजधानी और भिलाई से 5 करोड़ 39 लाख रुपए जब्त करने के मामले में ईडी ने महादेव सट्टा एप से जुड़े 2 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इनमें असीम दास उर्फ बप्पा और भिलाई में सुपेला थाने में पदस्थ कांस्टेबल भीम सिंह यादव शामिल हैं। कांस्टेबल भीम सिंह 3 बार दुबई जा चुका है। इनमें से 2 यात्राओं में कांस्टेबल भीम सिंह यादव महादेव सट्टा एपके किंग पिन सौरभ चंद्राकर और रवि उत्पल से मुलाकात कर चुका है। असीम उर्फ बप्पा के पास से कल 5 करोड़ 39 लाख रुपए बरामद किए गए थे। और बेनामी खाते में जमा 15 करोड़ रुपए भी ईडी ने फ्रिज करवाया […]

मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 18वां स्थापना दिवस

० गुणवत्ता से पूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करना ही हमारा उद्देश्य- गजराज पगारिया रायपुर। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना और गुणवत्ता से परिपूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हम स्थापना काल से निरंतर कार्यरत हैं। मैट्स यूनिवर्सिटी सिर्फ यूनिवर्सिटी ही नहीं, परिवार भी है जहाँ सभी के सहयोग और समन्वय से उच्च शिक्षा का विकास किया जा रहा है। यह बातें मैट्स यूनिवर्सिटी के 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर कुलाधिपति गजराज पगारिया ने कहीं। इस अवसर पर रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर ने 3 नवंबर 2023 को अपना 18वां स्थापना दिवस यहाँ मैट्स […]

मोदी खुद वायदाखिलाफी के पर्याय उनकी गारंटी की गारंटी कौन लेगा?, भाजपा ने घोषणा पत्र नहीं कपट पत्र जारी किया है

० किसानों को ठगने वाले धान खरीदी का विरोध करने वाले धान खरीदी की बात करने को मजबूर भाजपा कर्ज माफी की विरोधी रायपुर। पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह घोषणा पत्र भाजपा कांग्रेस की नकल करने की कोशिश की है। यह भूपेश बघेल की उपलब्धि है की धान पर बोनस का विरोध करने वाले धान की कीमत 3100 करने की बात कर रहे है। जो लोग 2100 बोलकर नहीं दिये, 300 बोनस नहीं दिये, जो लोग 15 क्विंटल नहीं खरीदने का निर्णय लिये थे वे अब 21 क्विंटल खरीदने की बात कर रहे। यह भूपेश बघेल की उपलब्धि […]

पीएम मोदी कल फिर छत्तीसगढ़ में , दुर्ग में लेंगे चुनावी सभा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी सभा ले रहे हैं. वे 4 नवंबर को फिर दुर्ग दौरे पर रहेंगे, जहां बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित सभा के माध्यम से पीएम मोदी दुर्ग जिले के छह विधानसभा सीटों एवं दुर्ग संभाग के 20 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाने की अपील आम जनता से करेंगे. इस सभा की तैयारी के लिए दुर्ग जिला पुलिस प्रशासन, भाजपा कार्यकर्ता जुट गए हैं. एसपीजी के जवानों ने तारीख का ऐलान होते ही दुर्ग के रवि शंकर स्टेडियम को अपने कब्जे में ले लिया है. आज भिलाई में एसपीजी ने पीएम मोदी के आगमन को […]

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी की महिला खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हुए देश में टॉप 3 में

बिलासपुर। महाराणा चौक रिंग रोड 2 स्तिथ मध्य भारत के पहले फ्लड लाइट क्रिकेट एकेडमी के महिला खिलाडियों का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन जारी है । पूर्व में जैसे सभी को जानकारी है की फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी आज राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे है । जैसा कि आप सभी को ज्ञात है की फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी का नारा शुरू से रहा है बेटी पढ़ाओ के साथ बेटी खिलाओ जो अब तक अपने संकल्प के अनुरूप रहा है ।एक बार फिर अकादमी के महिला खिलाडियों का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है इस बार छत्तीसगढ़ के लिए अंडर 19 में खेलते हुए शाक्षी शुक्ला और तानिया बेरिया के द्वारा […]