प्राचार्य के सम्मान में विदाई समारोह, जिस जिले के छात्र रहे वहीं हुए सेवा निवृत्त

दिलीप माहेश्वरी बलौदा बाजार। सेवा निवृत्ति एक ऐसा अवसर है जहां व्यक्ति को बोलने के लिए शब्दों की कमी पड़ जाती है क्योंकि उस समय मन में मिश्रित भावनाएं उमडती हैं उस समय दोनों खुशी के पल और दुखद क्षण व्यक्ति की आंखों के सामने छा जाते हैं सेवानिवृत्ति विदाई समारोह का आयोजन रिटायरमेंट हो रहे व्यक्ति के काम या संस्था में किए गए कार्य के योगदान को पहचानने के लिए किया जाता है संस्था में किए गए कार्य को आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा देकर जाते हैं . डॉ जय नारायण केसरवानी ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया कड़ी मेहनत पक्का इरादा एवं अनुशासन का […]

आदिवासी क्षेत्र के स्कूली बच्चो के मध्यान्ह भोजन के चावल में हेराफेरी , प्रभारी प्रधान पाठक को किया गया निलंबित

० मामला मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुचेंगा के आश्रित ग्राम शासकीय प्राथमिक शाला गरीबा का ० बच्चो के निवाले पर डाका डालने वाले सहायक शिक्षक द्वारा ग्रामीणों को देख लेने की धमकी अब ग्रामीणों ने निलंबन के साथ ही एफआईआर करने की मांग किया गरियाबंद। गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र के दुरस्थ वनांचल ग्राम गरीबा स्थित स्कूली बच्चो के निवाले पर डाका डालने वाला गरीबा प्राथमिक स्कूल का सहायक शिक्षक हुआ निलंबित, स्कूल से दो किमी दूर एक दुकानदार के घर पर बेचने के नियत से मध्यान्ह भोजन योजना का चांवल 36 क्विंटल को डंप कराया था पहुंच विहीन स्कूलों में जरूरत से ज्यादा मात्रा में कर […]

भाजपा का संकल्प पत्र छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता के सपनो को करेगा पूरा – गफ्फू मेमन

गरियाबंद। भाजपा के घोषणा पत्र जारी होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा जारी यह घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता के सपनो और जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास, किसानों के तरक्की और उन्हें समृद्ध बनाने में यह मिल का पत्थर साबित होगा। नपा अध्यक्ष मेमन ने कहा कि भाजपा ने अपने सर्वस्पर्शी घोषणा पत्र में हर वर्ग के विकास को चिंता की। विशेषकर किसानों के जीवन को आत्मनिर्भर बनाने और उनके घर खुशियाली लाने अनेक बिंदु तय किए गए है। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य, एक मुश्त धान की […]

दोपहर 1 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई। प्रदेश में दो चरण में मतदान होने हैं। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा और 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश में प्रचार-प्रसार भी जोरों पर है। कई बड़े दिग्गज प्रदेश में चुनावी दौरा कर रहे हैं। इसी बीच आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। आज वे जगदलपुर (Jagdalpur) और खरसिया (Kharsia) में दौरा कर दो जनसभाएं करेंगे। दोपहर 1:00 राहुल गांधी जगदलपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर रायगढ़ के खरसिया […]

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, एयरफोर्स बेस पर जबरदस्त फायरिंग

इंटरनेशनल न्यूज़। पाकिस्तान में एक बार फिर से बड़ा आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने पाकिस्तान के वायुसेना के बेस पर हमला किया। आत्मघाती हमलावरों सहित कई भारी हथियारों से लैस आतंकी पंजाब के मियांवाली स्थित पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे में घुसे जहां दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हुई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर सीढ़ियों के जरिए वहां घुसे और फिर हमला शुरू कर दिया और एक के बाद एक लगातार की बम धमाकों को भी अंजाम दिया। हालांकि अभी तक पाकिस्तानी सेना ने इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि मियांवाली वही एयरबेस है जहां इमरान खान की […]

नेपाल में 6.4 तीव्रता से आया भूकंप, मचाई तबाही, अब तक 128 लोगों की मौत

  इंटरनेशनल न्यूज़। नेपाल में शुक्रवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप ने नेपाल में तबाही मचा दी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस भूकंप की वजह से नेपाल में अब तक 128 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैंकड़ों लोग घायल हो गए हैं। नेपाल में एक महीने में तीसरी बार तेज भूकंप आया है। नेपाल के जजरकोट जिले के लामिडांडा इलाके में इस भूकंप का केंद्र था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इससे सैकड़ों घर ढह गए। नेपाल में आए इस भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी […]

सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विश्व कप से हुए बाहर

स्पोर्ट्स न्यूज़। विश्व कप 2023 में भारत को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विश्व कप के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। उन्हें विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। उस मैच में भी वह सिर्फ तीन गेंद फेंक सके थे। इसके बाद पिछले तीन मैचों में टीम इंडिया उनके बिना उतरी थी। हार्दिक के टखने में चोट लगी थी और रिहैब के लिए वह बंगलूरू के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में थे। आईसीसी ने हार्दिक के विश्व कप से बाहर होने की पुष्टि की है। भारत को फिलहाल लीग राउंड में दो और मैच खेलने हैं। पांच नवंबर को टीम इंडिया […]

दिवाली में मैदा और बेसन से नहीं बल्कि चावल से बनाएं कुरकुरी मठरी

एक कटोरी चावल एक टमाटर 2 हरी मिर्च कलौंजी डालें हींग नमक चिली फ्लेक्स करी पत्ते कैसे बनाएं बचे हुए चावल से मठरी ० मठरी बनाने के लिए एक जार में एक बाउल में चावल डालें और उसमें टमाटर और हरी मिर्च को काटकर डालें। ० सभी को अच्छे से पीस लें, पानी न डालें नहीं तो बैटर गिला हो जाएगा। ० टमाटर में मौजूद पानी से यह अच्छे से पीस भी जाएगा और खाने में स्वाद भी आएगा। ० मिक्सचर को एक बड़े परात में निकाल लें और उसमें चावल का आटा मिला लें, चाहें तो सूजी का आटा मिला सकते हैं। ० चावल के इस मिश्रण में करी […]

आज छत्तीसगढ़ आ रहे सीएम योगी, प्रदेश के कई विधानसभा में करेंगे बीजेपी के लिए प्रचार

रायपुर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. इस दौरान वे अलग-अलग जिलों में धुआंधार भाजपा का प्रचार प्रसार करेंगे. जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10.30 रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. सुबह 11.10 बजे अंतागढ़ पहुंचेंगे. अंतागढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगे. 12.10 बजे अंतागढ़ से रवाना होकर डोंगरगांव जाएंगे. 12.40 बजे डोंगरगांव में आमसभा में चुनावी हुंकार भरेंगे. फिर दोपहर 2 बजे पंडरिया जायेंगे. पंडरिया में भी सीएम योगी आमसभा करेंगे. दोपहर 3 बजे पंडरिया से कवर्धा रवाना होंगे. 3.30 बजे कवर्धा में रोड शो करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कवर्धा से शाम 5.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट लौटेंगे. शाम 6 बजे बिरगांव में सभा और रोड शो […]

गोवा में चल रहे 37वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ को मिले 5 पदक

रायपुर।37वीं राष्ट्रीय खेल का आयोजन राज्य शासन गोवा के द्वारा गोवा में दिनांक 26 अक्टूबर से 9 नवम्बर 2023 तक भारतीय ओलम्पिक संघ एवं गोवा ओलम्पिक संघ के तत्वावधान में आयोजन किया जा रहा है। गोवा में चल रहे 37 नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाडियों का सफर दिन प्रतिदिन बेहतर हो रहा है, प्रतियोगिता के आठवे दिन छत्तीसगढ़ राज्य की मिनी गोफ ने सबसे ज्यादा 05 पदक हासिल किए जिसमे 01 स्वर्ण पदक, 01 रजत पदक एवं 03 कांस्य पदक शामिल है। 1. गोल्ड मेडल – पुरुष डबल इवेंट (नील सागर एवं मेहुल साहू 2. रजत पदक – मिक्स डबल इवेंट (वंदना मिंज एवं जयेश तिवारी) 3. कांस्य […]