मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने खोला मोर्चा, कांग्रेस छोड़ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में हुए शामिल

सरगुजा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बगावत तेज हो गई है। अब मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) ज्वाइन कर ली है। इसकी घोषणा GGP अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम रविवार को विधायक के निवास पर पहुंचकर करेंगे। वह GGP के प्रत्याशी भी हो सकते हैं। कांग्रेस की तरफ से टिकट काटे जाने पर मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल का दर्द छलक पड़ा है. शनिवार को उन्होंने कहा कि, “जनता का पिछले 5 साल से प्यार मिला है. मैं इनका ऋणी हूं.” इसके साथ ही उन्होंने टिकट न मिलने पर कहा कि, “दर्द किसी ने दिया है दवा जनता देगी.”

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं विधायक चिंतामणि, पूर्व मंत्री से आधे घंटे हुई बातचीत

अंबिकापुर। कांग्रेस में विधायकों के टिकट कटने के बाद बगावत बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि बलरामपुर के सामरी से विधायक चिंतामणि महाराज भाजपा का दामन थाम सकते हैं। चिंतामणि महाराज और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बीच श्रीकोट में करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई है। हालांकि दोनों नेता अभी कुछ स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। श्रीकोट आश्रम में बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल से हुई बातचीत के आधार पर ये अनुमान लगाया जा रहा है की वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, हालांकि अभी तक तक इस पर चिंतामणि महाराज ने इस पर स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा है।

पोलो में नवीन जिन्दल का शानदार प्रदर्शन, टीम जिन्दल पैंथर ने डेल्टा पोलो को हराया

० जिन्दल पैंथर कप फाइनल में नवीन जिन्दल ने किये 2 गोल, जिन्दल पैंथर के 8 गोल के मुकाबले 5.5 का आंकड़ा ही छू पाई टीम डेल्टा पोलो रायपुर।जिन्दल पैंथर कप पोलो फाइनल मैच में नवीन जिन्दल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम जिन्दल पैंथर ने 5.5 के मुकाबले 8 गोल से टीम डेल्टा पोलो को हरा दिया। इस रोमांचक मैच में नवीन जिन्दल ने शानदार 2 गोल कर अपनी टीम का हौसला पूरे मैच में बुलंद रखा। नोएडा के जिन्दल पोलो ग्राउंड में कल देर शाम आयोजित जिन्दल पैंथर कप के फाइनल मैच में टीम जिन्दल पैंथर और टीम डेल्टा पोलो का मुकाबला देखने सैकड़ों लोग आए क्योंकि इसमें […]

Vrat Special Recipe: फलाहारी भेल

सामग्री: – साबूदाना आधा कप – उबला हुआ आलू, – लाल मिर्च पाउडर – दो चम्मच मूंगफली -हरी धनिया कटी हुई – घी, सेंधा नमक, नींबू का रस बनाने की विधि: 0 साबूदाने की चटपटी भेल बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को पानी से अच्छी तरह धो कर रात भर के लिए भिगो दें. 0 अब उबले हुए आलू को छीलकर काट लें.अगले स्टेप में मूंगफली को सुनहरा होने तक भूनें और साथ में काजू मिलाकर भून लें. 0 अब एक पैन में घी गरम करें और साबूदाना डालकर भूनें. जब साबूदाना पक कर नरम होने लगे तो उसे एक बाउल में निकाल लें. 0 अब इसमें कटा या […]

राजधानी के किराना दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक

रायपुर। राजधानी में तड़के सुबह एक किराना दुकान में आग लग गई. आग लगने से दुकान में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया है. घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है. आग लगने से स्थानीय लोगो में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची.फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है. बता दें ये घटना टिकरापारा के छत्तीसगढ़ नगर में हुई है. टिकरापारा थाना क्षेत्र का पूरा मामला है.

बिहार के कई हिस्सों में लगे भूकंप के झटके,धरती में महसूस की गई कंपन, कोई हताहत नहीं

नेशनल न्यूज़। बिहार के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार सुबह पटना, पश्चिम चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज और नेपाल से सटे कुछ जिलों में धरती में कंपन महसूस की गई। हालांकि, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता कम थी, इसलिए कहीं से कोई नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना अब तक सामने नहीं आई है। लोगों का कहना है कि रविवार सुबह 7:27 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।   भूकंप की तीव्रता 5.3 रिकॉर्ड की गई पटना के गर्दनीबाग इलाके के कुछ लोगों ने बताया घर में चाय पी रहे थे, तभी करीब 3-4 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। […]

आज का इतिहास 22 अक्टूबर : भारत ने आज ही के दिन 2008 में अपना पहला मानव रहित चंद्र मिशन चंद्रयान-1 लॉन्च किया था

22 अक्टूबर का दिन भारतीयों के लिए इसलिए खास है क्योंकि इस दिन सन् 2008 में यानि कि 22 अक्टूबर 2008 को कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी गई है जैसे की भारत ने अपना पहला मानव रहित चंद्र मिशन चंद्रयान-1 लॉन्च किया था और इसी दिन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए आधिकारिक ऐप स्टोर गूगल प्ले भी लॉन्च किया गया था। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 22 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी। […]

आज का राशिफल 22 अक्टूबर: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शारदीय नवरात्रि की अष्टमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे, जिसके बाद आप अपने घर किसी पूजा पाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। बड़ों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में […]

IND vs NZ: क्या खत्म होगा 20 साल का इंतजार? 2003 के बाद भारत के खिलाफ ICC वर्ल्ड कप में अजेय है न्यूजीलैंड

स्पोर्ट्स न्यूज़। विश्व कप 2023 में अब तक अजेय भारत और न्यूजीलैंड की टीम का सामना रविवार को होगा। इस मैच में दोनों टीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर और भारतीय टीम दूसरे स्थान पर है। हालांकि, इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम का मनोबल बढ़ा हुआ होगा, क्योंकि आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। 2003 विश्व कप के बाद से टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में छह मैच खेल चुकी है। इसमें से पांच मैच कीवी टीम ने जीते। जबकि, 2019 वनडे विश्व कप में ग्रुप स्टेज का मैच बारिश […]

शारदीय नवरात्रि अष्टमी आज : मां के महागौरी स्वरूप की आराधना का दिन, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

आज शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है और कन्या पूजन किया जाता है। आदिशक्ति श्रीदुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गौर वर्ण है इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार अपनी कठिन तपस्या से मां ने गौर वर्ण प्राप्त किया था। तभी से इन्हें उज्जवला स्वरूपा महागौरी, धन ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी त्रैलोक्य पूज्य मंगला, शारीरिक मानसिक और सांसारिक ताप का हरण करने वाली माता महागौरी का नाम दिया गया। शारदीय नवरात्रि अष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त और शुभ योग आज नवरात्रि महाष्टमी का पर्व है। आश्विन माह के शुक्ल […]