भाटापारा : मध्यान्ह भोजन खाने के बाद एक के बाद एक 15 बच्चों की बिगड़ी तबियत, मचा हड़कंप

भाटापारा। मध्यान्ह भोजन खाने से भाटापारा के एक स्कूल में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार भाटापारा के लेवई मिडिल स्कूल में उस वक्त हडकंप मच गया जब अचानक एक के बाद एक 15 बच्चे बीमार पड़ने लगे। बच्चों की बिगड़ती हालत को देखते हुए सभी को भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मध्याह्न भोजन खाकर 15 बच्चे बीमार हुए हैं। सभी का इलाज भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में जारी है। वहीं, डॉक्टर ने बताया कि फ़ूड पॉइजनिग के कारण बीमार हुए है। मध्याह्न भोजन में बनाए गए दाल-चावल, सब्जी का सेम्पल जांच के लिए भेजा गया है। अब देखना ये होगा कि इसके […]

सरगुजा : पितृ विसर्जन के लिए गए युवक की नदी में डूबने से मौत

सरगुजा। आज झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सत्यनगर निवासी एक व्यक्ति की रेण नदी में डूबने से मौत हो गई। झिलमिली पुलिस व नगर सेना की टीम मौके पर पहुँच उसकी तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सत्यनगर निवासी रामचंद्रर गुप्ता 38 वर्ष आज पितृ विसर्जन के लिए रेण नदी में नहाने पहुँचा था और नदी में नहा रहा था, उसी दौरान नदी के गहरे पानी चले जाने से वह डूब गया। उसके साथ उसका पुत्र भी नदी में नहाने गया था। इसकी सूचना मृतक के पुत्र ने अपने परिजनों को दी। सूचना पर झिलमिली पुलिस व नगर सेना की टीम मौके पर पहुंच नदी में रेस्क्यू कर […]

रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण आज, जानिए कहां-कहां दिखेगा, क्या है महत्व

नेशनल न्यूज़। आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 34 मिनट से मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। जिसमें सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। जिस कारण से रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण आश्विन माह की सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर लगेगा। कैसे और कब लगता है सूर्य ग्रहण हिंदी पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर ,जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर होता है। वहीं खगोलशास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के […]

माना में दिखेगा अयोध्या का मंदिर, बंगाली दुर्गा पूजा के लिए 40 लाख की लागत से बनाया जा रहा है राम मंदिर का भव्य पंडाल

रायपुर।हिंदू पंचाग के अनुसार नवरात्रि का पर्व बहुत ही खास माना जाता है। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत शुरू हो गई है और हर चौक चौराहे मंदिर पर मां दुर्गा के आगमन की तैयारियां जोरो से की जारी है। हर जगह दुर्गा पूजा की धूम होती है। कहीं मंदिरों को सजाया जा रहा है तो कहीं पंडालों को। इस बीच रायपुर के माना में हर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है जिसके निर्माण में करीब 40 लाख रुपए का खर्च आया है। दरअसल, दुर्गा पूजा के लिए अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर रायपुर के माना में भव्य पंडाल तैयार किया गया है। हर साल की तरह इस साल […]

World Cup 2023: भारत-PAK मैच के लिए महाकाल में पुजारियों ने की विशेष पूजा, जीत के लिए की प्रार्थना, हुआ खास शृंगार

नेशनल न्यूज़। वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच में इंडिया की जीत के लिए उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा की गई। इस मौके पर मंदिर के पुजारियों ने मंदिर के गर्भगृह में मंत्रों का जाप करते हुए विशेष पूजा की और भारतीय टीम की जीत की कामना की। उन्होंने भारत के विश्व कप जीतने के लिए भी प्रार्थना की। पुजारी गौरव शर्मा ने बताया कि ‘क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023’ में आज भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला है। ये बड़ा मुकाबला भारत के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। जैसे हर त्योहार की शुरुआत बाबा महाकाल की पूजा से होती है, […]

PM मोदी ने गरबा के लिए लिखा गीत, मिलियन बेबी ने दी आवाज, क्या आपने सुना ?

एंटरटेनमेंट न्यूज़। संगीत की दुनिया में मिलियन बेबी के नाम से मशहूर गायिका ध्वनि भानुशाली इन दिनों नवरात्रि के पावन त्योहार का माहौल बना रही हैं। ध्वनि ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की लिखी एक कविता को शब्दों में पिरोया है। साथ ही जेजस्ट म्यूजिक के साथ मिलकर उत्सवपूर्ण गरबा ट्रैक ‘गरबो’ रिलीज कर यूट्यूब पर छा गई हैं। ध्वनि इस परियोजना से जुड़कर बेहद खुश हैं, और दुनिया के सामने इसे पेश करने का सौभाग्य मिलने पर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।   ‘गरबो’ गाकर उत्साहित ध्वनि भानुशाली ‘गरबो’ को गाने का सौभाग्य हासिल होने पर ध्वनि भानुशाली ने एक पोस्ट कर लिखा है, ‘नरेंद्र मोदी जी, तनिष्क बागची […]

इजराइल -हमास युद्ध अपडेट : पूरी दुनिया के लिए बढ़ा खतरा, अगले 48 घंटे भारी ! हवा में उड़े अल्टीमेटम वाले पर्चे

इंटरनेशनल न्यूज़। इजरायल और हमास के बीच युद्ध का शनिवार को आठवां दिन है । 7 अक्टूबर को फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास ने गाजा पट्टी से करीब 20 मिनट में 5,000 रॉकेट दागे थे। इतना ही नहीं, इजरायल में घुसपैठ की और कुछ सैन्य वाहनों पर कब्जा कर लिया । इस जंग में दोनों ओर से सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई है। गाजा पट्टी पर इजराइली सेना के संभावित जमीनी हमले की तैयारियों के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को पूरी तरह से नष्ट करने का संकल्प व्यक्त किया है। नेतन्याहू ने शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय टेलीविजन पर संबोधन के दौरान यह चेतावनी दी। इजराइल […]

डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के लिए पुलिस ने रूट चार्ट किया जारी, दुर्घटना से बचने एडवाइज़री भी

दुर्ग। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के द्वारा नवरात्रि में मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए डोगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा के मददेनजर एवं नवरात्रि में दुर्गा पंडालो मे होने वाली भीड के दौरान सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात मुख्यालय में समस्त यातायात जोंन प्रभारी एवं अधिकारीयों की मिटिंग लेकर अपने-अपने जोन एवं बिट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित क्षेत्र के नगर निगम, बिजली विभाग, बीएसपी एवं ग्राम पंचायत से मिलकर उचित प्रकाश व्यवस्था, पानी, साफ-सफाई, पदयात्रियों के लिए बेरिकेटिंग करने हेतु निर्देश दिए गए साथ ही नवरात्रि के दौरान शाम के समय दुर्गा पंडालों में होने वाली भीड के दौरान मार्ग व्यवस्था […]

ऑपरेशन अजय : ‘वंदे मातरम्’ के नारों के बीच इजराइल से दिल्ली पहुंचा भारतीयों का दूसरा जत्था, दो शिशुओं समेत 235 लोग पहुंचे दिल्ली

इंटरनेशनल न्यूज़। इजराइल और हमास के बीच एक सप्ताह से भीषण जंग जारी है। दोनो देशों के बीच जारी युद्ध में अभी तक करीब चार हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच इजराइल में फंसे भारतीयों का दूसरा जत्था शानिवार को नई दिल्ली पहुंच गया है। ऑपरेशन अजय के तहत दो शिशुओं सहित 235 लोग विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री रंजन सिंह ने हवाई अड्डे पर लोगों का स्वागत किया। उन्होंने हाथ मिलाकर और हाथ जोड़कर भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। रात 11 बजे इजराइल से भरी उड़ान भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को भारत के लिए उड़ाने भरे दूसरे जत्थे में 235 […]

सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या आज : जानें किन पितरों का किया जाता है तर्पण, श्राद्ध मुहूर्त, महत्व

इस साल पितृ पक्ष 29 सितंबर 2023 से शुरू हुआ था, जो कल यानी 14 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा. आज ही सर्व पितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya) भी है. इसे आश्विन अमावस्या और पितृ मोक्ष अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. 16 दिन चलने वाले पितृ पक्ष में सर्व पितृ अमावस्या का विशेष महत्व है. ऐसा इसलिए, क्योंकि इस दिन ज्ञात, अज्ञात पितरों का श्राद्ध, पिंडदान, तर्पण करते हैं. इससे पूरे परिवार पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है. सुख-समृद्धि आती है. आश्विन मास के कृष्ण अमावस्या तिथि को सर्व पितृ अमावस्या होता है. जानिए सर्व पितृ अमावस्या 2023 का मुहूर्त, महत्व और इस दिन किए जाने […]