बीजेपी नेता ने टिकट नहीं मिलने से पार्टी से दिया इस्तीफा, निर्दलीय चुनाव लड़ने का लिया फैसला
डोंगरगढ़। प्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने 85 विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है। बीजेपी ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विनोद खांडेकर को प्रत्याशी बनाया है, जिससे नाराज होकर भाजपा नेता राजेश श्यामकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। शुक्रवार को राजेश श्यामकर ने शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान से नामांकन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन दाख़िल किया। दरअसल प्रदेश में प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद भाजपा को पहला झटका लगा है। राजेश श्यामकर वर्तमान में क्षेत्र क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य है। राजेश श्यामकर सैकड़ो की संख्या में […]



