गुजरात में SIR के काम में दबाव के कारण BLO ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में लिखा – ‘मैं थका हुआ हूं’
सोमनाथ । गुजरात के गिर सोमनाथ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्य के असहनीय बोझ और मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। मृतक शिक्षक बूथ लेवल अधिकारी के पद पर कार्यरत था। शिक्षक की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार थकान और मानसिक तनाव महसूस हो रहा था और काम का दबाव अब बर्दाश्त से बाहर था। अपनी पत्नी संगीता को संबोधित इस सुसाइड नोट में मृतक शिक्षक ने भारी मन से अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “संगीता मै अब यह […]


