छत्तीसगढ़ में 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण,बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के समाप्ति अभियान के तहत 3.95 करोड़ रुपये के इनामी 106 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसमें बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। जिलेवार आंकड़े बीजापुर: डीवीसीएम रैंक के 2, पीपीसीएम 4, एसीएम 9, पीएम रैंक के 22 नक्सली; कुल 37 नक्सली पर 1.06 करोड़ रुपये का इनाम। नारायणपुर: डीवीसीएम 1, सीवाईपीसीएम 1, पीपीसीएम 1, पीएम 2 नक्सली; 5 नक्सली पर 22 लाख रुपये का इनाम। बस्तर: डीवीसीएम 1, पीपीसीएम 5, एसीएम 3, पीएम 7; कुल 16 नक्सली, इनाम 99 लाख रुपये। कांकेर: डीवीसीएम 1, एसीएम 1, पीएम […]

CG Vidhansabha : स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी जानकारी – आत्मानंद स्कूल में नए सत्र से प्री-नर्सरी कक्षाएं बंद

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन सदन में आत्मानंद स्कूल के संचालन को लेकर चर्चा हुई। प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने स्कूल में चल रही प्री-नर्सरी कक्षाओं को लेकर सरकार से जानकारी मांगी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने जवाब में कहा कि नए सत्र से आत्मानंद स्कूल में प्री-नर्सरी कक्षाएं नहीं चलेंगी और इन कक्षाओं में आगामी सत्र में बच्चों का एडमिशन भी नहीं लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि डीएलएफ फंड के प्रावधान में बदलाव के कारण प्री-प्राइमरी के शिक्षक भी हटाए जा सकते हैं। इस निर्णय से स्कूल में छोटे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा पर असर पड़ सकता है और अभिभावकों […]

मातृ स्वास्थ्य योजनाओं में छत्तीसगढ़ ने बनाई नई पहचान,प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

रायपुर। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन में राज्य ने फरवरी 2026 की राष्ट्रीय रैंकिंग में बड़े राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है। बेहतर प्रबंधन और तेज़ सेवाओं के कारण राज्य ने कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में योजना के तहत 93.37 प्रतिशत नामांकन दर्ज किया गया है, जबकि 83.87 प्रतिशत प्रकरणों को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके साथ ही 93.95 प्रतिशत शिकायतों का समय पर निराकरण किया गया, जो योजना के पारदर्शी और प्रभावी संचालन […]

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्त कानून का प्रस्ताव: 7 से 20 साल तक सजा, अपराध होंगे गैर-जमानती

रायपुर। रायपुर में विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अवैध धर्मांतरण को रोकना और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करना बताया गया है। प्रस्तावित विधेयक के मुताबिक बल, प्रलोभन, दबाव, झूठी जानकारी या कपटपूर्ण तरीके से धर्म परिवर्तन कराना प्रतिबंधित होगा। सरकार का कहना है कि धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया को पारदर्शी और कानूनी बनाया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन करना चाहता है, तो उसे पहले जिला मजिस्ट्रेट या संबंधित अधिकारी को इसकी सूचना देनी होगी। इसके बाद प्रस्तावित धर्म परिवर्तन की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी और 30 दिनों के भीतर […]

CG Accident मुंगेली में बस हादसा: खराब सड़क के कारण बस पलटी, कई यात्री घायल

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक बस हादसा हो गया, जिसमें आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना चालक की लापरवाही से नहीं बल्कि खराब सड़क की वजह से हुई। यह हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के केशरूवा डीह गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों में से दो लोगों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में […]

Big News.स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा, खौलता लोहा गिरने से 4 मजदूर झुलसे

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक स्पंज आयरन प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के फर्नेस सेक्शन में काम के दौरान अचानक पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिर गया, जिससे चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात करीब एक बजे शिफ्ट बदलने के बाद मजदूर फर्नेस में पिघले हुए आयरन को लैडल में डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक खौलता हुआ लोहा उन पर गिर पड़ा। हादसे में ग्राम भैंसबोड़ निवासी नरेंद्र कोसले, चंद्रहास, बिहार के धर्मवीर और विनय कुमार झुलस गए। गर्मी और पिघले लोहे की चपेट में आने […]

Gold-Silver Price Today: सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव, चांदी में बड़ी गिरावट; सोना भी फिसला

बिजनेस न्यूज़। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और अमेरिकी अधिकारियों के हालिया बयानों के बाद बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता का असर कीमती धातुओं पर भी दिखाई दे रहा है। चांदी की कीमत 1560 रुपये गिरकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 560 रुपये गिरकर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 महंगा हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोना भी प्रति 10 ग्राम ₹10 बढ़ा है। […]

CM Vishnu Deo Sai ने पत्नी Kaushalya Sai को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ, कहा—35 साल से हर सुख-दुख में साथ

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, पिछले 35 वर्षों से मेरी जीवन यात्रा के हर उतार-चढ़ाव और सुख-दुख में अटूट विश्वास के साथ मेरे साथ अडिग खड़ी रहने वाली मेरी जीवन संगिनी कौशल्या साय जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें। आपका स्नेह, सहयोग और दृढ़ विश्वास मेरे लिए सदैव एक मजबूत आधार रहा है। आपके धैर्य, सादगी और सुलझी हुई सोच ने हर जिम्मेदारी और हर चुनौती को सहज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों के लिए 492 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगे पारित

  ० पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि ,पर्यटन विभाग के अंर्तगत तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान ० मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन हेतु 100 करोड़, शक्तिपीठ भ्रमण योजना हेतु 5 करोड़, छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना हेतु 5 करोड़ रूपए का प्रावधान   रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान मांगों को सदन में पारित किया गया। विभागीय मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत बजट पर चर्चा के बाद इन विभागों के लिए कुल 492 करोड़ 20 लाख रुपये की अनुदान मांगें पारित की गईं, इसमेें पर्यटन […]

आज का पंचांग 11 मार्च : आज शीतला अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

बुधवार, 11 मार्च 2026 को चैत्र कृष्ण अष्टमी के अवसर पर ‘शीतला अष्टमी’ (बसोड़ा) का पर्व मनाया जाएगा। आरोग्यता की देवी मां शीतला को समर्पित यह दिन बासी भोजन के भोग और संक्रमण से सुरक्षा के लिए विशेष माना जाता है। आज चंद्रदेव वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेंगे, जिसके स्वामी बुधदेव हैं। ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से आज चतुर योजना बनाने की क्षमता और बुद्धिमानी बनी रहेगी, जो जीवन के सही संचालन में मददगार साबित होगी। आज सिद्धि योग का संयोग है, जो कार्यों में सफलता और बड़ी इच्छाएं पूरी करने के लिए शुभ है। आज के दिन अपनी हाजिरजवाबी और साहसी स्वभाव का सही उपयोग करें। यदि […]