सास बनी दुल्हन, दामाद बना दूल्हा! कानपुर देहात में कोर्ट मैरिज के वीडियो ने मचाई सनसनी

० सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद चर्चा तेज, पुलिस बोली- मामले की जांच जारी कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से रिश्तों को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। अकबरपुर क्षेत्र में एक महिला और उसके दामाद द्वारा कथित तौर पर कोर्ट मैरिज किए जाने का दावा किया जा रहा है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में महिला और युवक गले में फूलों की माला पहने दिखाई दे रहे हैं। दोनों कथित तौर पर शादी का प्रमाण पत्र […]

जून में आएंगी दो बड़ी एकादशी, जानें परमा और निर्जला एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

  धर्म डेस्क। जून 2026 का महीना श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला है। इस महीने दो महत्वपूर्ण एकादशी व्रत—परमा एकादशी और निर्जला एकादशी—पड़ रही हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसका पालन करने से पापों का नाश, सुख-समृद्धि तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। परमा एकादशी जहां अधिक मास (मलमास) की अंतिम एकादशी है, वहीं निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत का पालन करने से वर्षभर की सभी एकादशियों के बराबर पुण्य फल मिलता है। परमा एकादशी 2026 कब है? पंचांग के अनुसार परमा एकादशी तिथि का आरंभ 10 जून […]

बिलासपुर से बेंगलुरु के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

  रायपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर से बेंगलुरु छावनी के बीच विशेष समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी, जिससे दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ और अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिल सकेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर-बेंगलुरु छावनी समर स्पेशल 12 जून को बिलासपुर स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन वन-वे सेवा के रूप में संचालित की जाएगी और रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे […]

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी का अलर्ट; तटीय इलाकों में मची अफरा-तफरी

  मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ में सोमवार सुबह आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी दहशत फैला दी। भूकंप के तेज झटकों के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और आसपास के कई तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। प्रशासन ने लोगों से तत्काल सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। जनरल सैंटोस के पास था भूकंप का केंद्र फिलीपींस की भूकंप एजेंसी PHIVOLCS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जनरल सैंटोस शहर के निकट समुद्री क्षेत्र में था। सुबह 7:37 बजे आए इस भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई, जिससे मिंडानाओ के कई हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए। […]

छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम जारी: 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 12 जून के बाद बारिश बढ़ने के आसार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार अभी जारी है। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के बावजूद रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है। दिन में तेज धूप और रात में गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने 12 जून के बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव दर्ज नहीं किया गया। रविवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड […]

आज का राशिफल 8 जून :राहु के नक्षत्र में चंद्रमा का संचार, कन्या और मकर राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें अपना आज का भविष्यफल

मेष राशि: प्लानिंग को आज अमलीजामा पहनाने का वक्त आ गया मेष राशि वालों के लिए आज का दिन हाथ पर हाथ धरकर बैठने वाला नहीं है। मंगलदेव अपनी ही राशि में हैं और उनकी एनर्जी में आज बातचीत का एक नया रंग जुड़ गया है। जो भी काम लंबे समय से बस सोचते रहे हैं, उसे आज हकीकत में बदलने का मौका है। तीसरे घर में बुधदेव और शुक्रदेव एक साथ हैं जिससे बातों में ऐसी धार आएगी कि सामने वाला सुने बिना रह नहीं पाएगा। नेटवर्किंग के मामले में भी आज का दिन कमाल का है, खासकर उन लोगों से मिलना-जुलना फायदेमंद रहेगा जो रिसर्च या हेल्थ से […]

आज का पंचांग 8 जून : आज अधिक मास अष्टमी तिथि, जानें राहुकाल का समय

अंग्रेजी तारीख 8 जून 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक। अष्टमी तिथि अगले दिन तड़के 03 बजकर 23 मिनट (9 जून) तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 09 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। विष्कुम्भ योग प्रातः 09 बजकर 28 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। बालव करण दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर (अगले दिन तड़के 03 बजकर 36 मिनट तक) उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि: कृष्ण अष्टमी अगले दिन तड़के 03:23 बजे (9 जून) तक, फिर नवमी […]

महंगाई का एक और झटका: रसोई गैस सिलेंडर 1000 के पार, अब 1013 रुपए में मिलेगा LPG

  रायपुर। महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं को एक और बड़ा झटका लगा है। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर के दामों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब 1,013 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 984 रुपये थी। गौरतलब है कि बीते तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर के दामों में 60 रुपये का इजाफा किया गया था। इस तरह महज तीन महीने के भीतर घरेलू गैस सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो […]

गांजा तस्कर को पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला: ‘चोर-चोर’ का शोर मचाकर ग्रामीणों ने घेरा, जवान गंभीर रूप से घायल

  रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गांजा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। देर रात हुई इस घटना में रायपुर पुलिस का एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान बीच में रोकना पड़ा। मामले में पुलिस ने 3 नामजद समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में दर्ज गांजा तस्करी के एक मामले में विशेष न्यायालय द्वारा आरोपी शिवम केशरवानी और आकाश उर्फ मास्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट की तामील के लिए रायपुर पुलिस […]

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रद्धा महिला मंडल द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

  बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्साह, उमंग एवं संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वसंत क्लब परिसर में श्रद्धा महिला मंडल की माननीय अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन द्वारा गत 4 जून को पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की उपाध्यक्षगण एवं अन्य सदस्याओं ने भी पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों एवं कर्मचारियों को फलदार पौधे तथा पर्यावरण अनुकूल जूट के थैले वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक […]