मोदी सरकार के महिला सशक्तिकरण के वादे और दावे हो रहे है खोखले साबित – भगवानू
० बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा कागजों तक सीमित ! ० मणिपुर की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग -JCCJ रायपुर। क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है, देश भर में आक्रोश है, देश की नारी शक्ति सड़क में उतरकर विरोध कर रही है, सड़क से लेकर सदन तक विरोध हो रहा है। मोदी राज में महिलाएं असुरक्षित है, मणिपुर में महिला अपराध की यह पहली घटना नहीं है बल्कि लगातार […]



