G20 -शिखर सम्मेलन : कोरोना पॉजिटिव निकले स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज, समिट में नहीं लेंगे भाग
नेशनल न्यूज़। स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार से यहां शुरू होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। सांचेज ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज दोपहर मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैं जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली नहीं जा पाऊंगा।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांचेज के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सांचेज शिखर सम्मेलन से हटने वाले तीसरे नेता सांचेज की पोस्ट के जवाब में मोदी ने कहा, “आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान हम आपके व्यावहारिक विचारों को याद करेंगे। साथ ही, भारत आए स्पेनिश प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत है।” स्पेन का […]



