सर्व आस्था मंच : बच्चों को सीखाएगा सभी धर्मों का सम्मान करना, सदभावना संदेश करेगा वायरल

० मंदिर हसौद के सामूहिक अनाचार पर निंदा प्रस्ताव किया पारित ० मणिपुर हालात पर जताई चिंता, पॉल का किया सम्मान ० रिजवी को श्रद्धासुमन अर्पित रायपुर। राजधानी में देश की एकता, शांति व सदभावना तथा भाईचारे का संदेश देने वाले सभी धर्मों के प्लेटफार्म र्सव आस्था मंच ने प्रस्ताव पारित किया वह वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बच्चों में सदभावना जागृत करने के लिए एक योजना बनाएगा, जिसमें बच्चों को सभी धर्मों का आदर करने की सीख दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार से आग्रह किया जाएगा कि वह स्कूलों में प्रारंभ में प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान व राज्यगीत के साथ ही सदभावना भजन भी गवाए। मंच ने मांग की कि […]

CM के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा दोनों बेटों के साथ पहुंचे रायपुर ED ऑफिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के पूरे परिवार को ईडी ने बुलाया है. रायपुर के पचपेड़ी नाका पर स्थित ईडी दफ्तर में विनोद वर्मा और उसके परिजन पहुंचे. दोनों बेटों पुनर्वसु, तथागत और बहनोई तुकेंद्र वर्मा को ईडी में पूछताछ के लिए बुलाया गया है और कल गुरुवार को विनोद वर्मा की पत्नी जया वर्मा को भी ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है. इन सभी खुद विनोद वर्मा ही ईडी दफ्तर छोड़कर आए है. इसको लेकर विनोद वर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी है. इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते है कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर एजेंसियां चाहे जो […]

कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप के लिए हुए रवाना, ईयू के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ करेंगे मुलाकात

नेशनल न्यूज़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप की करीब एक सप्ताह की यात्रा के लिए मंगलवार को रवाना हो गए और इस दौरान वह यूरोपीय संघ (ईयू) के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांधी सात सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों के एक समूह से मिलेंगे और हेग में भी इसी तरह की एक बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी ओस्लो में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को करेंगे संबोधित उनका नौ सितंबर को पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संगठन […]

PM मोदी 14 सितंबर को आएंगे छत्तीसगढ़, रायगढ़ में SECL, रेलवे, NTPC, के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टियों को तैयारियां तेज हो गई है, इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होने वाला है। जानकारी मिली है कि पीएम मोदी 14 सितंबर को रायगढ़ के कोडतराई में आएंगे। रायपुर के बाद रायगढ़ में होने वाली पीएम मोदी की आमसभा से पहले वो secl, रेलवे, ntpc, के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। अंदाजा लगाया जा रहा है की पीएम मोदी 14 सितंबर को दोपहर लगभग 3.30 बजे आयेंगे और आधारशिला रखने के बाद आम सभा को संबोधित कर शाम 4.45 को रवाना होंगे।  

ढाबा से खाना खाकर लौट रहे लोगों से भरा पिकअप नदी में गिरा, 4 की डूबने से मौत

दुर्ग। मंगलवार देर रात ढाबा से परिवार खाना खाकर लौट रहे पिकअप वाहन नदी में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिले में पुलगांव बाईपास स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पुल से हुबैलेंस बिगड़ने से हादसा हो गया। बताया जा रहा गाड़ी में चार लोग सवार थे। एसडीआरएफ की टीम ने वाहन को खोज निकाला है। अंदर 4 लोगों के शव फंसे होने की बात कही जा रही है। पिकअप को बाहर निकाला जा रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक मंगलवार रात एक बजे के करीब एक पिकअप वाहन राजनांदगांव से दुर्ग की तरफ आ रहा था। उसमें चार से अधिक लोग सवार थे। सभी किसी ढाबे से खाना खाकर लौट […]

मल्लिकार्जुन खड़गे 8 को नहीं 7 सितंबर को आएंगे छत्तीसगढ़, भरोसे के सम्मलेन में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में बड़े नेताओं की प्रदेश प्रवास का क्रम जारी है। इसी कड़ी में 8 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले थे. लेकिन अब उनके इस दौरा कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी देते हुए बताया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगड़े अब एक दिन पहले यानी 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले है. वे यहां पार्टी के तमाम पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर सकते है. बता दें कि वे 8 तारीख को राजनांदगांव में आयोजित होने वाले भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ […]

जन्माष्टमी पर मखाने से बनाएं ये चटपटी फलाहारी वेजिटेबल चाट

  सामग्री 1 कप मखाने 1/2 कप दही 1 कटा हुआ टमाटर 1 कटा हुआ खीरा 1 उबला आलू थोड़ी सी कटी हुई गाजर 2 चम्मच फलाहारी इमली की चटनी 2 चम्मच फलाहारी हरी चटनी 1 चम्मच कटा हरा धनिया सेंधा नमक स्वादानुसार और कोई सब्जी जो आपको ठीक लगे 1/2 छोटा चम्मच घी विधि ० मखाने की इस रेसिपी की खास बात ये है कि इसमें हम बहुत सारी सब्जियों का इस्तेमाल भी करने वाले हैं जो आपको काफी देर तक भूख नहीं लगने देंगी। ० आप व्रत उपवास में जिस भी सब्जी का इस्तेमाल करते हों उसे इसमें मिला सकते हैं। कई लोग व्रत में शिमला मिर्च जैसी […]

असम : तिनसुकिया में भयंकर सड़क हादसा, सात की मौत, 10 से अधिक घायल

नेशनल न्यूज़। असम के तिनसुकिया जिले में मंगलवार देर रात एक भयंकर सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक मैजिक को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को तिनसुकिया जिला अस्पताल में ले जाया गया है। हादसे में मैजिक के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि मैजिक को काट कर शवों को निकाला गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।   सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सभी पीड़ित मंगलवार देर रात को तिनसुकिया जिले के दूमदूमा में साप्ताहिक बाजार से मैजिक […]

आज का इतिहास 6 सितंबर : भारतीय सेना ने आज ही के दिन 6 सितंबर 1965 में तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था

1965 का भारत -पाकिस्तान युद्ध, जिसे द्वितीय भारत-पाकिस्तान युद्ध या द्वितीय कश्मीर युद्ध के रूप में भी जाना जाता है, पाकिस्तान और भारत के बीच एक सशस्त्र संघर्ष था जो अप्रैल 1965 से सितंबर 1965 तक चला। यह संघर्ष पाकिस्तान के ऑपरेशन जिब्राल्टर के बाद शुरू हुआ। जिसे भारतीय शासन के खिलाफ विद्रोह को बढ़ावा देने के लिए जम्मू और कश्मीर में सेना की घुसपैठ कराने के लिए डिज़ाइन किया गया था। भारतीय सेना ने आज ही के दिन 6 सितंबर 1965 में तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था। जब युद्ध विराम की घोषणा की गई तो देखा गया कि भारत का पलड़ा पाकिस्तान […]

आज का राशिफल 6 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है और परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी कोई समस्या समाप्त होगी और जीवनसाथी की किसी बात को लेकर आप नाराज रहेंगे। आपका कोई काम आज आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। भाई व बहनों से आपको किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी और किसी से धन उधार लेने से बचें। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज […]