मतदान केंद्रों, स्कूलों में मरम्मत और निर्माण कार्यों को समय सीमा में करें पूरा: जिपं सीईओ
० सीईओ डॉ ज्योति पटेल ने जिला पंचायत सभाकक्ष में शिक्षा विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की ली बैठक जांजगीर चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल ने बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आज ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, शिक्षा विभाग की बैठक ली। बैठक में मतदान केंद्रों को सुव्यवस्थित तरीके से सुधार करने, मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत स्कूलों में स्वीकृत अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदान केंद्रों की सूची के अनुसार सुनियोजित तरीके से कार्य करते हुए समय सीमा […]



