न I.N.D.I.A न NDA: मायावती ने किया बड़ा ऐलान ,किसी से नहीं होगा गठबंधन, लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

  नेशनल न्यूज़। बसपा के विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल होने की चर्चाओं को पूरी तरह खारिज करते हुए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने साफ कह दिया है कि वह आगामी चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव 2024 के लिए किसी भी गठबंधन में भी शामिल नहीं होंगी। उन्होंने एलान किया है कि बसपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी।   उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एनडीए व इण्डिया गठबंधन अधिकतर गरीब-विरोधी जातिवादी, साम्प्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक व पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं जिनकी नीतियों के विरुद्ध बीएसपी अनवरत संघर्षरत है और इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अतः मीडिया से […]

Big NEWS राजधानी में गोलीबारी: अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या, आधी रात को पांच युवकों ने बरसाईं गोलियां

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर गोलीबारी से दहल उठी। दिल्ली के भजनुपुरा में आधी रात को दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। पांच युवकों ने दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से अमेजन के सीनियर मैनेजर की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भजनपुरा के गली नंबर 8 के पास हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात हरप्रीत गिल (36) पुत्र करनैल सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1, भजनपुरा और गोविंद सिंह (32) पुत्र बसंत सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1. भजनपुरा बाइक पर गली नंबर 8 […]

सहायक शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग अब 7 सितंबर तक

रायपुर।शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग अब 7 सितंबर को शाम 5 बजे तक होगी। संचालक लोक शिक्षण  सुनील कुमार जैन ने इस संबंध में बताया कि सहायक शिक्षक पद के लिए ऑनलाईन काउंसिलिंग 30 अगस्त तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 सितंबर को शाम 5 बजे तक कर दिया गया है।  

रक्षाबंधन आज : पूर्णिमा में भद्राकाल का साया,दिनभर नहीं बांध सकते राखी, जानिए शुभ मुहूर्त

आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जा रहा है। दरअसल रक्षाबंधन के त्योहार की पूर्णिमा तिथि दो दिन पड़ने और साथ ही भद्रा का साया रहने के कारण इसको लेकर मतभेद है कि रक्षाबंधन 30 अगस्त को मनाना शुभ होगा या फिर 31 अगस्त को। पंचांग और ज्योतिषाचार्यों के बीच को लेकर भी कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है। हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान दिया जाता है कि रक्षाबंधन के […]

आज का इतिहास 30 अगस्त : भारतीय सेना का एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का जन्म 30 अगस्त 1941 को हुआ

भारत में प्रत्येक वर्ष 30 अगस्त को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस लघु उद्योगों को बढ़ावा देने और बेरोज़गारों को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनाया जाता है। राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस भारत में छोटे उद्योगों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। बता दें कि लघु उद्योग देश के आर्थिक विकास में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 30 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 30 अगस्त को किन […]

आज का राशिफल 30 अगस्त : जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सावन पूर्णिमा का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। कुछ नया करने की कोशिश में आप लगे रहेंगे। आपका मन आध्यात्मिक की ओर लगेगा और परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछताना होगा, जिसके लिए आप बड़े सदस्यों से माफी भी मांग सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जल्दबाजी […]

चंद्रयान -3 : ISRO ने दिया ताजा अपडेट,’चांद पर मिले सल्फर, एल्युमिनियम, कैल्शियम होने के सबूत, हाइड्रोजन की खोज जारी’

  नेशनल न्यूज़। इसरो (ISRO) ने मंगलवार को बड़ी अपडेट दी है। इसरो ने बताया कि चांद पर कई पदार्थ मौजूद हैं। चांद पर सल्फर, एल्युमिनियम, कैल्शियम होने के सबूत मिले हैं। इतना ही नहीं चांद पर मैगजीन, सिलिकॉन, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम और ऑक्सीजन होने के भी सबूत मिले हैं। चंद्रमा पर हाइड्रोजन की खोज जारी है। इसरो (ISRO) ने सोशल मीडिया एक्स पर एक ग्राफ शेयर करते हुए बताया, “जगह पर वैज्ञानिक प्रयोग जारी है…रोवर पर लगा लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण पहली बार इन-सीटू माप के माध्यम से, दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह में सल्फर (एस) की उपस्थिति की स्पष्ट रूप से पुष्टि करता है। जैसा कि […]

जल जीवन मिशन: राष्ट्रीय टीम ने संचालित कार्यों का किया अवलोकन

रायपुर। राज्य के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के द्वारा हर घर नल से जल की आपूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी कड़ी में जल जीवन मिशन की राष्ट्रीय टीम ने राजनांदगांव जिले के 16 गांव में संचालित कार्यों का अवलोकन किया। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के श्री कुलदीप कुमार एवं श्री अनिल कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन टीम द्वारा जिले के ग्राम बघेरा, देवादा, मुड़पार, मासूल, मानपुर, गिरगांव, दीवानझीटिया, गोडऱी, ओडारबंध, मलाईडबरी, भंवरमरा, केशला, टप्पा, गाटाटोला, भैंसातरा और जोगीदल्ली में जल जीवन मिशन के संचालित कार्यों का अवलोकन कर जानकारी ली। राष्ट्रीय […]

डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के पद पर कार्यभार ग्रहण किया

रायपुर।विधायक डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, अखिल भारतीय शुगर मिल फेडरेशन के सदस्य श्री कुमार सिंह देव, नई दिल्ली, और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के साथ ही राज्य योजना आयोग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें। राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह एवं सदस्य डॉ. के. सुब्रमणियम, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव अनूप श्रीवास्तव द्वारा आयोग की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि राज्य योजना आयोग द्वारा थिंक टैक के […]

संस्कृत दिवस पर विशेष: : विश्व की पहली वैज्ञानिक भाषा संस्कृत

उप संचालक, ललित चतुर्वेदी रायपुर।संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा राज्य स्तर पर सप्ताह का आयोजन रक्षाबंधन के 3 दिन पूर्व और 3 दिवस बाद तक किया जाता है। विभिन्न जयंतियों – वाल्मिकि जयंती, कालीदास जयंती, गीता जयंती, गुरू पूर्णिमा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता रहती है। संस्कृत दिवस के दिन वेद शास्त्रों की पूजा एवं महत्ता पर चर्चा एवं विद्वत्संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है। भारत की प्राचीनतम भाषा संस्कृत में भारत का सर्वस्व संन्निहित है। देश के गौरवमय अतीत को हम संस्कृत के द्वारा ही जान सकते हैं। संस्कृत […]