29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस पर आधुनिक सुविधा युक्त रायगढ़ स्टेडियम की शहर को मिलेगी सौगात
० कलेक्टर श्री सिन्हा की पहल पर स्टेडियम का हुआ कायाकल्प, दो करोड़ से अधिक की राशि से हुआ स्टेडियम अपग्रेड ० सीएसआर से जिंदल समूह का रहा सहयोग, आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित जिम, वुडन बैडमिंटन कोर्ट, दो बास्केटबॉल कोर्ट किए गए हैं तैयार रायगढ़।बोईरदादर स्थित रायगढ़ स्टेडियम खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों के साथ पूरे शहरवासियों के लिए हमेशा से खेल गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, यहां अभ्यास कर निकले खिलाडिय़ों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनायी है। रोजाना सैकड़ों लोग यहां अपनी सेहत दुरुस्त रखने पहुंचते हैं। वर्षो पुराने स्टेडियम की खूबसूरती एवं यहां लगे उपकरण भी पुराने हो चुके हैं, लिहाजा […]



