सावन सोम प्रदोष व्रत आज : बन रहा है विशेष संयोग, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

सावन का महीना अब जल्दी ही समाप्त होने वाला है। इस बार अधिक मास की वजह से सावन में 4 प्रदोष व्रत का संयोग बना है। अब तक सावन के 3 प्रदोष व्रत बीत चुके हैं। सावन का चौथा और आखिरी प्रदोष व्रत आज 28 अगस्त 2023 को मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि आज सावन का आखिरी सोमवार भी है। सावन सोमवार और प्रदोष व्रत का खास संयोग बनने की वजह से पूजा का दोगुना शुभ फल मिलेगा। सावन का आखिरी प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ रहा है इसलिए इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। माना जाता है कि प्रदोष व्रत व्यक्ति को हर संकट […]

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में नीरज ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। फाइनल में कुल छह अटेम्प्ट यानी राउंड होते हैं और नीरज ने दूसरे राउंड में ही 88.17 मीटर का थ्रो कर दिया था। इसके बाद से ही वह अंक तालिका में लीड बनाए हुए थे और अंत तक यह लीड कायम रहा। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग […]

सावन का आखरी सोमवार आज : ऐसे करें महादेव की पूजा, दूर होगी जीवन की सभी समस्याएं

देवों के देव महादेव का प्रिय महीना सावन अब समाप्त होने वाला है। इस साल 4 जुलाई से शुरू हुआ सावन माह 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। अधिक मास के चलते इस बार सावन दो माह का था, इसलिए इस माह में 8 सोमवार का संयोग भी बना था। वहीं सावन का आठवां और आखिरी सोमवार 28 अगस्त 2023 को है। सावन माह के प्रत्येक सोमवार शिव भक्तों के लिए बेहद खास माने जाते हैं। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और विधि पूर्वक पूजा करते हैं। मान्यता है की सावन के सोमवार का व्रत रखने और पूजा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। […]

राज्य सरकार सभी वर्गाें के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग की प्रगति के लिए भी कर रही है हरसंभव प्रयास: मुख्यमंत्री

० राज्य सरकार सभी वर्गाें के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग की प्रगति के लिए भी कर रही है हरसंभव प्रयास ० मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश स्तरीय ‘‘ओबीसी महासम्मेलन‘‘ में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार सभी वर्गाें के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग की प्रगति के लिए भी हरसंभव प्रयास कर रही है। चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए संचालित कार्यक्रमों की बात हो या न्याय योजनाओं की इन योजनाओं का लाभ सभी वर्गाें के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों की तरह प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों तथा जिला मुख्यालयों में […]

‘‘सांझ‘‘ एक शाम कार्यक्रम में ट्रांसजेडरों ने जीता दर्शकों का दिल

० छत्तीसगढ़ी, हिन्दी और क्लासिकल गीतों पर थिरके कलाकार ० ट्रांसजेंडरों के कत्थक तिहाई, परन और ठुमरी नेे किया मंत्रमुग्ध  रायपुर।सांझ एक शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के तृतीय लिंग (ट्रांसजेंडर) कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस समूह के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी, हिन्दी और क्लासिकल गीतों से मनोरंजक और दिल को छू देने वाली प्रस्तुतियां दी। दर्शकों ने ट्रांसजेंडरों की प्रतिभा को सराहा। कलाकारों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। सांझ एक शाम तृतीय लिंग कलाकारों के नाम संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से तृतीय लिंग वर्ग के कलाकारों ने एक सुंदर शाम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत विगत वर्ष संस्कृति […]

राजेश मूणत ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा राजधानी हुई महादेव मय, रायपुर हुआ भक्तिमय

  ० राजेश मूणत संग हजारों कावड़ियो ने बाबा हाटकेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया ० खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं हजारों भक्तो का माध्यम बनाया बाबा हाटकेश्वर ने :- राजेश मूणत रायपुर। रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक कैबिनेट मंत्री रहे राजेश मूणत ने भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जिसमें रायपुर के लगभग 25000 से अधिक कावड़ियो ने कावड़ में गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हुए महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया रायपुर के गुढ़यारी स्थित मारुति मंगलम भवन से प्रारंभ हुई कावड़ यात्रा की भव्यता देखते ही बन रही थी .बाजे गाजे , DJ साउंड , 2 चलित झाकियां , सांस्कृतिक प्रस्तुति देने प्रदेश के […]

एक नहीं सभी विषयों की पढ़ाई छत्तीसगढ़ी माध्यम में हो – नंदकिशोर शुक्ल

० छत्तीसगढ़ी भाषा जन-जागरण पदयात्रा, छत्तीसगढ़ी के लिए पत्रकारों, कलाकारों, और छात्रों की रैली रायपुर। मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी मंच अउ एम.ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन की ओर से आज छत्तीसगढ़ी जन-जागरण पदयात्रा निकाली गई. मंच के संरक्षक नंदकिशोर शुक्ल की अगुवाई में पदयात्रा की शुरुआत महामाया मंदिर पुरानी बस्ती से हुई. वरिष्ठ पत्रकार रामअवतार तिवारी के परिवारवालों ने पदयात्रियों की आरती उतार और तिलक लगाकर स्वागत किया. पदयात्रा का पहला पड़ाव दूधाधारी मठ रहा. जहां महंत रामसुंदर दास से पदयात्रियों ने मुलाकात की. कुछ देर चर्चा और महंत से आशीर्वाद के बाद पदयात्री आगे के लिए रवाना हुए. इस दौरान कुछ दूर इस यात्रा में महंत रामसुंदर दास भी शामिल हुए. […]

लोकतंत्र के लिए खतरा बना ED, छापेमारी की कार्रवाई चुनाव देखकर हो रही है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

० मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्रकारों से चर्चा रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस लाईन हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि कल सरगुजा में भाजपा के प्रभारी ओम माथुर ने ईडी की कार्यवाही पर कहा “अभी चुनाव आते तक देखिये क्या-क्या होता है”। भाजपा प्रभारी का यह बयान यह साबित करने के लिये पर्याप्त है कि भाजपा ईडी के बलबूते चुनाव लड़ेगी? ईडी की कार्यवाही चुनाव को देखकर हो रही है। एक विभाग में गड़बड़ी नहीं पकड़ पाते दूसरे में लग जाते है। कोल, आबकारी, माईनिंग डी.एम.एफ. चावल अब सुना है जल जीवन मिशन बिना किसी ठोस आधार के राज्य सरकार के सभी विभागों पर कार्यवाही यह […]

रोका छेका से आवारा पशुओं को मिल रहा गांव में ही आश्रय, तालदेवरी के ग्रामीणों ने की पहल

० प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान का दिख रहा गावों में असर जांजगीर चांपा। रोका छेका की पारंपरिक व्यवस्था और ज़िला प्रशासन की पहल से प्रभावित होकर ताल देवरी के ग्रामीणों ने जागरूकता के साथ आवारा पशुओं के आश्रय की व्यवस्था कर ली। जिससे एक ओर किसानों की फसलों को पशुओं के चरने से बचाया जा रहा हैं तो दूसरी ओर सड़क पर बैठे रहने और विचरण करने से होने वाली दुर्घटनाओं से भी बचाव हो रहा है। ज़िला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर सतत रूप रोका छेका अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य […]

महाकालेश्वर के रूप में देंगे बाबा बूढ़ेश्वर सबको दर्शन, पूरे मंदिर को उज्जैन नगरी के रूप में सजाया जाएगा

रायपुर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार यानी दिनांक 28 अगस्त 2023 को इस वर्ष शहर के प्राचीनतम शिवालय श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर को उज्जैन नगरी के रूप में सजाया जाएगा, जिसमें भक्तों को उज्जैन नगर के सभी प्रतिष्ठित देवी देवताओं के रूप के दर्शन कराए जाएंगे। गर्भगृह में बाबा बूढ़ेश्वर नाथ महाकालेश्वर ,अपनी दक्षिण मुखी जलहरी के साथ में विराजमान होंगें संग में होगी माता पार्वती और भगवान गणेश । वीरभद्र और सांपों की माला लिए हुए भगवान महाकालेश्वर गर्भग्रीह में सभी भक्तों को दर्शन देंगे । मंदिर परिक्रमा पथ में सभी विग्रहों को स्थापित किया जाएगा जिनमे साक्षी गोपाल , नवग्रह मंडल , मंगलनाथ मंदिर , गढ़ कालिका ,काल […]