IPS संजय पिल्‍ले को मिली संविदा नियुक्ति, PHQ में जेल एवं सुधारात्‍मक सेवा का डीजी बनाया गया

रायपुर। आईपीएस संजय पिल्‍ले को सरकार ने संविदा नियुक्ति दे दी है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन के बाद मंत्रालय से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। पीएचक्‍यू में ओएसडी के पद पर संविदा नियुक्ति देते हुए सरकार ने उन्‍हें जेल एवं सुधारात्‍मक सेवा का डीजी बनाया गया है। 31 जुलाई को सेवानिवृत्‍त होने से पहले पिल्‍ले इसी पद पर पदस्‍थ थे।  पिल्‍ले राज्‍य कैडर के 1988 बैच के आईपीएस   हैं। पिल्‍ले की आईएएस पत्‍नी रेण पिल्‍ले आईएएस हैं। उनका बेटा अक्षय पिल्ले भी आईएएस हैं। यूपीएससी 2021 परीक्षा में 51वीं रैंक हासिल करने वाले अक्षय ओडिशा कैडर में हैं। संविदा नियुक्ति पाने वाले पिल्‍ले […]

ED ऑफिस के बाहर कांग्रेसी कर रहे हैं प्रदर्शन, बड़ी संख्या में फोर्स तैनात

रायपुर। रायपुर स्थित ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेसी जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेसी प्रदेश में ईडी की कार्यवाही के विरोध में यह प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए ईडी कार्यालय के बाहर टेंट लगाया गया है। चर्चा यह है कि अंदर ईडी कांग्रेस के कुछ नेताओं से पूछताछ कर रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच सूत्र बता रहे हैं कि ईडी ने पिछले सप्‍ताह जिन लोगों के यहां छापा मारा था, उनमें से कुछ को पूछताछ के लिए तलब किया है। छत्तीसगढ़ में कानून का राज है, भाजपा को पसंद है हिंसा सीएम बघेल महादेव सट्टा ऐप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने […]

कोच्चि से बेंगलुरु जाने वाले इंडिगो के एक विमान में बम की खबर से मचा हड़कंप

कोच्चि। कोच्चि से बेंगलुरु जाने वाले इंडिगो के एक विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद उसमें सवार यात्रियों को सोमवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतार दिया गया। हवाईअड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, विमान संख्या 6E6482 को सुबह 10.30 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होना था। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और विमान को जांच के लिए एक अलग स्थान पर ले जाया गया है। नेदुम्बस्सेरी पुलिस ने बम की धमकी की सूचना मिलने की पुष्टि की और बताया कि मामले की जांच के लिए एक दल भेज दिया गया है। पुलिस ने […]

वर्ल्ड पैरा आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप के लिए श्रीमंत झा का हुआ चयन

भिलाई । कजाकिस्तान में पी.आई.यू.एच कैटेगरी के 80kg कैटेगरी में 25 अगस्त से 3 सितम्बर आयोजित होने वाली वर्ल्ड पेरा आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ के भिलाई के पैरा एथलीट श्रीमंत झा का चयन हुआ है। पैरालंपिक श्रीमंत अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेकर छत्तीसगढ़ ही नही पूरे देश का मान ब़ढ़ाएंगे। मां ने गहना बेच कर भेजा था अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में आज है जिंदल स्टील पावर के ब्रांड एंबेसडर।झा स्कूल स्तर पर फुटबॉल खेलना चाहते थे लेकिन उनके दाहिने हाथ के काम न करने के कारण उन्हें अस्वीकार कर दिया गया था। फिर उन्होंने पास के एक जिम में दाखिला लिया और पैरा-कुश्ती सीखी और अभ्यास करना शुरू किया। […]

ED ऑफिस रायपुर के सामने आज डटेंगे कांग्रेसी, रमन कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच की मांग करेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेसी रमन सरकार में हुए घोटालों की जांच की मांग को लेकर ईडी दफ्तर के सामने प्रदर्शन करेंगे। बीजेपी सरकार में हुए घोटालों और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में ईडी से कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। कांग्रेसी तख्ती लगातार अफसरों से पूछेंगे कि कांग्रेस नेताओं पर राजनीतिक दबाव और षड्यंत्र के तहत काल्पनिक आधार पर कार्रवाई हो सकती है तो आखिर बीजेपी के प्रमाणित घोटालों की जांच से उन्हें परहेज क्यों है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने ईडी कार्यालय के सामने आंदोलन की तैयारी कर ली है। कार्यकर्ता सुबह से रात-तक बारी-बारी से ईडी दफ्तर के बाहर डटे रहेंगे। इससे पहले भी […]

तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, मौके पर ही दोनों की मौत

सक्ती। वाहनों की तेज रफ़्तार लगातार लोगों की जान ले रही है। सक्ती में हुए सड़क हादसे में फिर से बार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वाले पति-पत्नी थे जो बाइक पर सवार होकर वापिस अपने घर लौट रहे थे। पूरी घटना सक्ती थाना क्षेत्र के सुवाडेरा पुल की है। जानकारी के मुताबिक़ सक्ती थाना क्षेत्र के सरहर के रहने वाले दंपत्ति अपनी बाइक पर सवार होकर वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान सुवाडेरा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। इस ठोकर से दोनों बाइक समेत पुल से नीचे जा गिरे, हादसे में दोनों की […]

सावन सोमवार विशेष : बेहतरीन कला का नायाब नमूना है छत्तीसगढ़ का ओना कोना शिव मंदिर

NH-30 रायपुर – बस्तर मार्ग मे धमतरी से लगभग 35 किलोमीटर व राजधानी रायपुर से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ओना कोना गाँव जहा है ओना कोना मंदिर I यह मंदिर कला का नायाब नमूना हैI छत्तीसगढ़ के एक कोने में बसा है यह भव्य मंदिर, कहते है के ये गंगरेल का आखरी छोर भी है I यह मंदिर बलोद के गुरूर विकास खंड के अंतर्गत आता है, यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर । ओना कोना मंदिर आने वाले समय में सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट व पर्यटन स्थल में सामिल होगी । ओनाकोना को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन […]

Rakshabandhan Special Recipe: रक्षाबंधन पर बनाएं मूंग दाल के लड्डू

सामग्री एक कप मूंग दाल 1/4 कप पिसी हुई चीनी 1/4 कप देसी घी ड्राई फ्रूट बारीक कटी हुई। विधि ० मूंग दाल को सुनहरा भूनकर पीस लें। ० अब इसे पैन में घी के साथ भून लें और जब भून जाए तो आंच से उतार कर ठंडा कर लें ० अब इसमें पिसी हुई चीनी, डाई फ्रूट और घी मिक्स कर इससे गोल गोल लड्डू बना लें।  

आज का इतिहास 28 अगस्त : 1986 को भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनीं

28 अगस्त का दिन भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस दिन 28 अगस्त 1986 को भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनीं। भाग्यश्री ने पांच बार 1985 से 1994 तक (1985, 1986, 1988, 1991 और 1994) ‘द इंडियन वुमेन चैंपियनशिप’ और 1991 में ‘एशियन वुमेन चैंपियनशिप’ जीती। आज के इस लेख में हम आपको 28 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 28 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी। 28 […]

आज का राशिफल 28 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सावन के आखरी सोमवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन आपको किसी चल अचल सम्पति संबंधित मामले में बहुत ही सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ फ्रॉड कर सकता है। कुछ ठगी लोगों से आप दूरी बनाकर रखें। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसुखदार लोगों से मुलाकात होगी। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपने पहले यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपका वह रुका हुआ धन […]