सावन पूर्णिमा : जानें, कब मनाई जाएगी सावन माह की आखिरी पूर्णिमा 30 या 31 अगस्त

  हिंदू धर्म में सावन माह की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। श्रावण माह में पड़ने के कारण इसे श्रावण पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ महादेव की पूजा करने का भी विधान है। इसी के साथ आपको बता दें कि पूर्णिमा के दिन ही रक्षाबंधन का त्यौहार भी मनाया जाता है लेकिन इस बार काफी लोगों के मन में पूर्णिमा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ये 30 को मनाई जाएगी या फिर 31 को। श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अगस्त को दोपहर 12:27 मिनट से होगी और अगले दिन 31 अगस्त सुबह 8:35 मिनट […]

भारत 2 सितंबर को फिर से रचेगा इतिहास, सूर्य के बारे में जानने रवाना होगा आदित्य एल-1

नेशनल न्यूज़। भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के बाद, 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा से सूर्य का अध्ययन करने वाले मिशन आदित्य एल-1 का प्रक्षेपण करेगा। ISRO ने सोमवार को घोषणा की कि सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान 2 सितंबर को 11 बजकर 50 मिनट पर शार रेंज, श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा। इसके लिए इसरो अपने वकर्हॉर्स और विश्वसनीय प्रक्षेपण वाहन PSLV-C57 का उपयोग करेगा। धरती से करीब 15 लाख किलोमीटर की दूरी तक जाएगा आदित्य एल 1 आदित्य एल 1 धरती से करीब 15 लाख किलोमीटर की दूरी तक जाएगा और सूर्य का अध्ययन करेगा। […]

संभागायुक्त श्री कावरे ने किया छुईखदान तहसील का औचक निरीक्षण

० प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश ० पंजी संधारित नही पाए जाने पर कर्मचारी की रोकी गई वेतनवृद्धि दुर्ग। संभागायुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे द्वारा जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई अंतर्गत छुईखदान तहसील का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने सभी शाखाओं में कर्मचारियों के नाम पट्टिका आवश्यक रूप से रखने के निर्देश दिए। 0 दो वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों का शीघ्र करे निराकरण – 0 न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में लाए तेजी संभागायुक्त ने निरीक्षण के दौरान न्यायालय में दांडिक प्रकरण ऑनलाइन में दर्ज नही पाए गए, जिस पर श्री कावरे ने दंडिक प्रकरण भी ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज करने के स्पष्ट […]

IPS TRANSFER BREAKING: आनंद छाबड़ा को गुप्तवार्ता जिम्मेदारी मिली, अजय यादव बनें बिलासपुर IG

रायपुर। छ्त्तीसगढ़ के दो आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ है. अजय यादव बिलासपुर आईजी बनाए गए हैं. वहीं आनंद छाबड़ा को गुप्तवार्ता की जिम्मेदारी दी गई है.        

मेकअप वर्कशॉप में स्टूडेंट्स ने सीखीं मेकअप की बारीकियाँ

० मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग में मेकअप पर वर्कशाप रायपुर। मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा मेकअप पर कौशल विकास कार्यशाला के माध्यम से विश्व फैशन सप्ताह मनाया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सौंदर्य के क्षेत्र में कैरियर निर्माण की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही मेकअप के गुर सिखाए गये। मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर ने बताया कि इम्पैक्ट सेंटर में आयोजित इस कार्यशाला की मुख्य अतिथि मीनाक्षी सेलून और अकादमी की निदेशक प्रसिद्ध सौंदर्य विशेषज्ञ श्रीमती मीनाक्षी टुटेजा थीं। उन्होंने सौंदर्य प्रसाधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने और इसे एक […]

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के बिगड़े बोल, कहा -‘हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है’

  नेशनल न्यूज़। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने हिंदू धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। सपा नेता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। उनके इस बयान बबाल शुरू हो गया है। कई हिंदू संगठनों ने इस पर विरोध जताया है। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ‘राम चरित मानस’ को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने एक्स पर लिखा, ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी […]

Big News: रिलायंस के बोर्ड से नीता अंबानी ने दिया इस्तीफा, शामिल हुए ईशा और अनंत अंबानी

बिजनेस न्यूज़। अंबानी परिवार की अगली पीढ़ी ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के निदेशक मंडल यानी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल कर लिया गया है। वहीं नीता अंबानी निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले पर रिलायंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मुहर लगा दी है। रिलायंस की वार्षिक आमसभा में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इसकी जानकारी दी। मुकेश अंबानी अगले पांच वर्षों तक चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने रहेंगे। बोर्ड में हुए फेरबदल पर मुकेश अंबानी ने कहा, “बोर्ड की बैठक में ईशा, आकाश और अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक मंडल में शामिल करने की सिफारिश की […]

Chandrayaan3: ISRO ने दी बड़ी खुशखबरी, प्रज्ञान रोवर ने पार की पहली रुकावट, सामने आया क्रेटर

नेशनल न्यूज़। भारत का चंद्रयान3 चंद्रमा की सतह पर ठीक से काम कर रहा है। प्रज्ञान रोवर लैंडर के आस-पास घूमकर चंद्रमा की सतह के नमूने ले रहा है और भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) को डेटा भेज रहा है। जब रोवर चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के आस-पास घूम रहा था तभी उसके सामने एक बड़ी चुनौती आ गई। दरअसल, चंद्रमा पर कई गहरे गड्ढे हैं। ऐसे में प्रज्ञान रोवर के सामने चार मीटर व्यास का एक क्रेटर आ गया। इसे रोवर ने सफलतापूर्वक पार कर लिया। इसरो (ISRO) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। इसरो (ISRO) ने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीरें जारी करते हुए बताया कि 27 […]

कोटा : 4 घंटे में 2 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड, अब कोचिंग में 2 महीने के लिए टेस्ट पर लगा बैन, 8 महीने में 24 ने दी जान

कोटा। कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। पढ़ाई के प्रेशर में स्टूडेंट्स यहां लगातार जान दे रहे हैं। रविवार को भी दो स्टूडेंट्स ने टेस्ट सीरीज में कम नंबर आने से तंग आकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद जिला कलेक्टर ने कोचिंग्स में टेस्ट लेने पर रोक लगा दी है। फिलहाल रोक दो महीने के लिए लगाई गई है। रविवार को 4 घंटे के अंतर पर दो स्टूडेंट्स ने आत्महत्या कर ली थी। इस तरह इस साल जनवरी से 28 अगस्त तक 24 मामले सामने आए हैं। इनमें 13 स्टूडेंट्स को कोटा आए हुए दो-तीन महीने से लेकर एक साल से भी कम समय […]

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को लिखा पत्र

० छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के निवेदन पर भेंट हेतु समय देने का किया अनुरोध ० संघ ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राज्यपाल से समय दिलाने का मुख्यमंत्री से भेंटकर किया था अनुरोध ० मुख्यमंत्री श्री बघेल से मिलकर यथा शीघ्र 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लागू करने की मांग प्रमुखता से रखी थी रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा तथा छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के निवेदन पर भेंट हेतु समय देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि 27 अगस्त 2023 को रायपुर में आयोजित ओबीसी महासम्मेलन के दौरान […]