गुरुकुल कॉलेज में बैंचमार्किंग एक्सेलेंस इन रिसर्च एण्ड इनोवेशन पर संगोष्ठी का आयोजन
रायपुर। भातखण्डे ललित कला शिक्षा समिति द्वारा संचालित गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी रोड रायपुर द्वारा आयोजित 02 दिवसीय नैक स्पॉन्सर्ड राष्ट्रीय संगोष्ठी बैंचमार्किंग एक्सेलेंस इन रिसर्च एण्ड इनोवेशन के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में डॉ. अमिताभ बैंनर्जी, प्राचार्य, शास. जे. योगानंदम् छत्तीसगढ़ महाविद्यालय सत्र की अध्यक्षता किया एवं इन्होने अपने व्याख्यान में ’’एजुकेशनल रिसर्च (एंश्योरिंग क्वालिटी एण्ड रिसर्च)’’ पर जानकारी प्रदान कीं। जिसमें उन्होंने रिसर्च एथिक्स, प्लानिंग, लैक्चर रिव्यु को महत्वपूर्ण बताया जिसमें विद्यार्थी ग्राफिकल प्रस्तुतिकरण पर ज्यादा ध्यान दे, सैद्धांतिक प्रस्तुतिकरण के स्थान पर। डॉ. गोवर्धन भट्ट, प्रोफेसर, नेशनल इस्टीट्युट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायपुर उपस्थित थे। इनका विषय ’’सांइस फॉर ऑल – सांइटिफिक रिसर्च एण्ड अलाईड सब्जेक्ट’’ पर इन्होने […]



