विनायक चतुर्थी आज : श्री गणेशजी की पूजा करने से होगी ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति
पुरुषोत्तम मास (मलमास) की अवधि के मध्य प्रथम अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी का महापर्व 21 जुलाई, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। भगवान गणेश और चंद्रमा के संयोग से निर्मित होने वाली सभी चतुर्थियों की महत्वता का वर्णन सभी पौराणिक ग्रंथों में विस्तार से मिलता है। गणेशजी ज्ञान और बुद्धि के ऐसे देवता हैं, जिनकी उपासना जीवन को शुभ-लाभ की दिशा देती है। चतुर्थी तिथि के देवता भगवान गणेश, अधिकमास के श्रीविष्णु एवं श्रावण मास के स्वामी भगवान शिव हैं। ऐसे में इस चतुर्थी के दिन पूजन-अर्चन, व्रत और दान करने से इन तीनों देवों की कृपा सहजता से प्राप्त की जा सकती है। विनायक चतुर्थी पर […]



