रथयात्रा के दौरान हादसा : बालकनी टूटकर गिरने से कई लोग घायल

नेशनल न्यूज़। गुजरात के शहर अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। भगवान जगन्नाथ की यात्रा जब एक सड़क से गुजर रही थी, तभी एक मकान के तीसरी मंजिल की गिर गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि इमारत काफी जर्जर हालत में थी। बड़ी संख्या में लोग बालकनी में आकर रथ यात्रा देख रहे थे और बालकनी भरभराकर गिर गई। घायलों को स्थानीय प्रशासन ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। घायलों को ज्यादा चोटें नहीं आई।

छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर किसानों के साथ: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

० बारिश में विलंब से किसानों का चिंतित होना स्वाभाविक, मुख्यमंत्री ने हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ० गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 12.70 करोड़ रूपए की राशि का किया ऑनलाइन अंतरण ० गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठानों की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत तक बढ़ी ० गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 488 करोड़ 67 लाख रूपए का भुगतान रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस वर्ष बारिश में विलंब हो रहा है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में अच्छी बारिश होगी और फसल भी भरपूर होगी। बारिश में विलंब से किसानों का चिंतित होना स्वाभाविक है। मुख्यमंत्री ने किसानों को […]

श्यामनगर में संडे स्कूल प्रारंभ,मसीही विकास समिति का नए सिरे से हुआ गठन

रायपुर। राजधानी में श्याम नगर मसीही विकास समिति का नए सिरे से गठन किया गया। साथ ही चैपल को नया स्वरूप प्रदान कर आत्मिक सेवकाई के लिए प्रारंभ किया गया। सेंट पॉल्स कैथेड्रल के प्रेसबिटर इंचार्ज पादरी सुनील कुमार, पादरी सुशील मसीह, पादरी सौरभ लाल, डिकन मारकुस केजू ने इसकी शुरूआत की। पादरी अब्राहम दास का इसमें विशेष सहयोग रहा। चर्च के सचिव श्री जॉन राजेश पॉल, समिति की अध्यक्ष रीना मसीह, महिला सभा सचिव ज्ञानमणि पॉल, महिला सभा की पूर्व अध्यक्ष निर्मला पीटर, समाज के प्रतिष्ठित जन सुरेश मसीह, गिरिजा जेम्स, खजांची ईशांत जेम्स, सामुएल जेकब पीटर, प्रीतम जेम्स,सचिव ज्ञानेंद्र मसीह सलाहकार एडी दास व दीपक राज पीटर, लता […]

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर की पूजा-अर्चना

० मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि के लिए की कामना ० रथयात्रा से पहले मुख्यमंत्री पूजा करके प्रभु को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए ० मुख्यमंत्री ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म अदा की रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान रथयात्रा से पहले मुख्यमंत्री श्री बघेल विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन के पश्चात प्रभु को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए और […]

मुख्यमंत्री ने रॉ के नए चीफ रवि सिन्हा से दूरभाष पर बातचीत कर बधाई और शुभकामनाएं दी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रॉ के नवनियुक्त चीफ रवि सिन्हा से आज दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। भारत सरकार द्वारा उन्हें रॉ का नया चीफ नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि रवि सिन्हा छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर आईंपीएस ऑफिसर है और वर्तमान में केंद में प्रतिनियुक्ति पर है।

कोयला खदान में उत्पादन अब बंद होने के करीब, नौकरी जारी रखने ग्रामीण अब हंगामे के मूड में

० साल्ही मोड़ पर एकजुट होकर आगे की रणनीति के लिए की चर्चा अम्बिकापुर/रायपुर।जिले के उदयपुर तहसील में स्थित राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) की परसा ईस्ट कांता बासन (पीईकेबी) कोयला खदान में उत्पादन बंद होने की कगार पर है। जिसे देख खदान में नौकरी तथा अन्य रोजगार कर रहे स्थानीय ग्रामीणों को अब एक बार फिर रोजगार जाने चिंता सताने लगी है। जिसकी बहाली के लिए उन्होंने एक बार फिर आंदोलन करने का मन बना लिया है। ग्राम परसा, बासन, साल्ही, फतेहपुर, घाटबर्रा, तारा, जनार्दनपुर सहित नौ ग्रामों के ग्रामीणों ने आज साल्ही मोड़ पर एकत्रित होकर आगे की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने खदान चालू रखने […]

खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग के लिए अखबार का न करें इस्तेमाल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य कारोबारियों और लोगों से की अपील

० अखबार की छपाई में उपयोग होने वाली स्याही में होते हैं कई खतरनाक रसायन व रंजक, ये मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ० इससे पाचन संबंधी विकार, टॉक्सिसिटी, कैंसर, महत्वपूर्ण अंगों की विफलता तथा प्रतिरक्षा तंत्र हो सकता है कमजोर ० बार-बार समझाईश के बाद भी कोई खाद्य कारोबारी न माने तो खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में करें शिकायत रायपुर।राज्य शासन के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग के लिए अखबार का इस्तेमाल नहींरने की अपील की है। अखबार की छपाई में उपयोग होने वाली स्याही में कई खतरनाक रसायनों एवं रंजकों की मौजूदगी के मद्देनजर विभाग ने खाद्य कारोबारियों और लोगों से आग्रह […]

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नि-क्षय मित्रों का किया सम्मान

० टीबी के मरीजों को सुपोषण उपलब्ध कराकर टीबी उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं नि-क्षय मित्र 0 स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी पीड़ितों को पोषण आहार के पैकेट वितरित किए रायपुर।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में टीबी के मरीजों को सुपोषण उपलब्ध करा रहे प्रदेश भर के नि-क्षय मित्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम में टीबी के मरीजों को पोषण आहार का पैकेट भी वितरित किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नि-क्षय मित्र के रूप में टीबी के इलाजरत मरीजों के पोषण आहार की जिम्मेदारी उठा रहे नौ गैर-सरकारी व स्वयं सेवी संस्थाओं, नौ सार्वजनिक उपक्रमों […]

अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी देता है योग : “हर घर आंगन योग” कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर ले हिस्सा

० हर घर आंगन योग” कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर ले हिस्सा रायपुर।हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है योग। यह आज से नहीं बल्कि कई सालों से हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए और योग को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “हर घर आंगन योग” करने की अपील की है। योग हमारे मन में सकारात्मक भाव पैदा करता है। हमें प्रतिदिन अपने लिए थोड़ा समय निकालकर योग करना चाहिए। पूरी दुनिया ने योग के महत्व को माना है, ताकि नई पीढ़ी हमारी इस सांस्कृतिक परंपरा को आगे ले जाने का काम करें। […]

जेंडर संवेदनशीलता के प्रति पुलिस अधिकारियों को सजग रहना होगा: अशोक जुनेजा

० पुलिस मुख्यालय सभागार में लैंगिक संवेदनशीलता पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन रायपुर। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के मुख्य सभागार में लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन आज पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान पुलिस महानिदेशक ने अपने उद्बोधन में कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जेंडर संवेदनशीलता के प्रति पुलिस अधिकारियों को सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय को सामाजिक दृष्टि से देखना आवश्यक है ताकि समाज के भीतर जेंडर एम्पावरमेंट लाया जा सके। किसी भी घटना के सबंध में पुलिस अधिकारी को निष्पक्षता के साथ भूमिका निभाना आवश्यक है। संविधान में महिलाओं एवं पुरूषों […]