रथ यात्रा आज: रथ महोत्सव शुरू, देश-विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालु

नेशनल न्यूज़। जगन्नाथ रथ यात्रा विश्व प्रसिद्ध त्योहार है जिसे पुरी में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। ओडिशा के पुरी में इस दिन बेहद भव्य तरीके से रथ यात्रा निकलती है, इसलिए इसे पुरी रथ यात्रा और रथ महोत्सव के नाम से भी जाना जाता हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा में देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए हजारों श्रद्धालु ललायित रहते हैं। तीन रथ मंदिर के मुख्य द्वार ‘‘सिंह द्वार” के सामने खड़े हैं जो आज देवी देवताओं को लेकर गुंडीचा मंदिर जाएंगे जहां देवी-देवता एक सप्ताह रहेंगे। भगवान जगन्नाथ का रथ नंदीघोष, भगवान बलभद्र का रथ तालध्वज और देवी […]

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा : मुख्यमंत्री ने सोने से बनी झाड़ू से की छेरापहरा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर पूजा-अर्चना की। रथयात्रा से मुख्यमंत्री पूजा करके प्रतिमाओं को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए. मुख्यमंत्री ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म अदा की.इस मौके पर उन्होंने ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की.

रिटायर्ड IFS आरके सिंह को दी गई नई जिम्मेदारी, देखें किस पद पर हुई नियुक्ति

रायपुर। रिटायर्ड प्रधान मुख्य वन संरक्षक आरके सिंह को सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग के सचिव पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति एक वर्ष के लिए की गई है। विधिवत आदेश सोमवार को जारी कर दिए गए हैं।

राजधानी में रेलवे का लोको शेड यार्ड के पास लगी आग, बड़ी मशक्कत के बुझाई गई आग

रायपुर। राजधानी से लगे रेलवे के इलाके के झाड़ियों में लगी आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। कई किलोमीटर दूर से लपटें और धुआं आसमान में उड़ता दिखाई दे रहा था। घटना WRS कॉलोनी के पिछले हिस्से की है यहां रेलवे का लोको शेड यार्ड है। झाड़ियों से होती हुई आग ने जंगली इलाके को अपने चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन पर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की 2 गाड़ियों की मदद से इस आग को बुझाया गया। इस हादसे में किसी के चोटिल होने की खबर […]

Dinner Special Recipie:कढ़ाही कुल्चा

सामग्री मैदा- 1 कप दही- आधा कप नमक- स्वादानुसार राई- 1 छोटा चम्मच धनिया के पत्ते- 1 छोटा चम्मच मक्खन- 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा- आधा चम्मच विधि ० सबसे पहले मैदा को छान लें और इसमें स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच बेकिंग सोडा, 1 छोटा चम्मच राई, 1 छोटा चम्मच धनिया के पत्ते डालकर अच्छी तरह से मिला लें। ० फिर आधा कप दही, 1 छोटा चम्मच मक्खन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। मिलाने के बाद धीरे-धीरे पानी डालें और सॉफ्ट आटा गूंथ लें। ० 10 मिनट बाद आटे को हल्के हाथों से मिक्स करें और लोइयां बनाकर सूखा मैदा डालकर रख लें। इस दौरान एक कढ़ाही को गैस पर […]

आज का इतिहास 20 जून : 1887 में भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी टर्मिनस लोगों के लिए खुला

महत्वपूर्ण घटनाएं 1756 – नवाब सिराजुद्दौला के सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों को फोर्ट विलियम के तहखाने में कैद किया. 1837 – विक्टोरिया ब्रिटेन की महारानी बनीं. 1840 – सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया। 1862 – रोमानिया के प्रधानमंत्री बार्बू कटारगिउ की हत्या की गई। 1863 – पश्चिमी वर्जीनिया अमेरिका का 35वां राज्य बना। 1877 – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओंटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की। 1887 – भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। 1916 – पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। 1921 – चेन्नई, भारत शहर में बकिंघम और […]

आज का राशिफल 20 जून : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि: काफी मेहनत करनी पड़ेगी मेष राशि वाले आज सुबह से कार्यों को लेकर भागदौड़ में रहेंगे। दोस्तों से आज निवेश संबंधी जानकारी मिलेगी, जिसका निकट भविष्य में अच्छा लाभ होगा। कार्य व्यवसाय में व्यर्थ की बातें करने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। दोपहर बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी, कार्य व्यवसाय में भी आपको अपने प्रतिस्पर्धियों को मात देकर अपने पक्ष में लाभदायक सौदे करने होंगे और इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिजनों को मनाने में अधिक खर्च करना पड़ेगा, प्रायश्चित करने का भी यह अवसर मिलेगा, हाथ से ना जाने दें। सायंकाल के बाद सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति से मन […]

मुख्यमंत्री आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 12 करोड़ 72 लाख रूपए का करेंगे भुगतान

० गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को हो चुका है 475.95 करोड़ का भुगतान ० गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठानों की बढ़ती भागीदारी रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 जून को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 12 करोड़ 72 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 1 जून से 15 जून तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.40 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 79 लाख रूपए, गौठान समितियों को 4.67 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 3.26 करोड़ रूपए की लाभांश […]

पुणे में आयोजित जी-20 सम्मलेन में राज्य के बहु भाषा शिक्षण कार्यक्रम के संबंध में प्रस्तुतिकरण का अवसर

० छत्तीसगढ़ के स्टॉल का पहले दिन हजारों आगंतुकों ने किया अवलोकन रायपुर।पुणे में 16 से 22 जून तक आयोजित जी-20 सम्मलेन में चुनिन्दा राज्यों में से छत्तीसगढ़ को अपने मूलभूत साक्षरता एवं गणितीय कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बहुभाषा शिक्षा के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे शिक्षक क्षमता विकास कार्यक्रमों की जानकारी को बेहतर अभ्यास के रूप में प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रदर्शनी के पहले दिन हजारों की संख्या में आगंतुकों ने स्टाल का अवलोकन करते हुए टीम के साथ मिलकर विभिन्न रोचक गतिविधियों का आनन्द लिया। सभी ने छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों की खूब सराहना की। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दस […]

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में छत्तीसगढ़ टीम ने दिखाया हुनर

० भोपाल में 16 बालक-बालिकाओं ने योग कलाओं का किया प्रदर्शन रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भोपाल मध्यप्रदेश में 18 से 20 जून तक आयोजित राष्ट्रीय ओलंपियाड में छत्तीसगढ़ की टीम अपने हुनर का प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत रही है। राष्ट्रीय ओलंपियाड में छत्तीसगढ़ से गई 16 छात्र-छात्राओं की टीम विभिन्न योग कलाओं का प्रदर्शन कर अपना जौहर दिखा रही है। राष्ट्रीय ओलंपियाड में भाग लेने छत्तीसगढ़ से दल प्रबंधक छगन लाल सोनवानी, कोच ई.लक्ष्मण राव, गजेन्द्र बघेल, श्रीमती महिमा शुक्ला सहित 16 बालक-बालिकाओं की टीम भोपाल गई है। बालक-बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के लिए जिला, संभाग, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कर किया गया […]