दुनिया के सबसे मंहगे आम ने लोगों को किया आकर्षित, जापान की मियाजकी किस्म के एक आम में होते है, दो तरह के स्वाद

रायपुर।दुनिया के सबसे मंहगे आम को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। जापानी प्रजाति के आम के इस किस्म की कीमत प्रतिकिलो दो लाख 70 हजार रूपए है। जापान की मियाजकी आम की खासियत यह है कि एक ही आम में दो तरह के स्वाद मिलता है। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में लगाए गए आमों की प्रदर्शनी में 200 किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए थे। इस प्रदर्शनी का आयोजन 17 से 19 जून तक पंजाब केसरी भवन में उद्यान विभाग और प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण का केंद्र दो किस्म के आम, एक हाथीझूल एवं दूसरा मियाजकी […]

“भारत योग शक्ति परिषद” का तृतीय स्थापना दिवस “योगमय भारत – योगमय विश्व” के ध्येय वाक्य के साथ मनाया गया

बिलासपुर। भारत योग शक्ति परिषद” (Bharat Yoga Shakti Parishad – BYSP ) का “तृतीय स्थापना दिवस” Foundation Day 16 जून 2023 को “योगमय भारत – योगमय विश्व” के ध्येय वाक्य के साथ राजा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर में उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बिलासपुर तथा समीपस्थ क्षेत्रों से योग से जुड़े हुए छात्र-छात्राएं, योग प्रशिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। “भारत योग शक्ति परिषद” के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित वक्ता डा. प्रशांत उपाध्याय ने योग के महत्व को बताया तथा अपने दैनिक जीवन में योग को अपना कर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किए। कार्यक्रम में सुश्री मोनिका पाठक, योग अनुदेशक अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय […]

विधानसभा प्रशिक्षण शिविर 22 से 24 जून,चुनाव के विभिन्न पहलुओं, विषयों पर विषय विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

रायपुर। विधानसभा 2023 के परिप्रेक्ष्य के बूथ प्रबंधन सहित विधानसभा चुनाव की तैयारी के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 22 से 24 जून को बस्तर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभावार प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन होगा। प्रशिक्षिण शिविर के माध्यम से विधानसभा चुनाव के विभिन्न पहलुओं, विषयों पर विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण शिविर में उस विधानसभा में निवासरत् प्रदेश, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, सेक्टर जोन के कमेटी के अध्यक्ष, प्रभारी नगरीय- निकाय एवं जिला, जनपद पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, कृषि उपज मंडी, सहकारी समिति के पदाधिकारीगण भाग लेंगे।

राष्ट्रीय पुस्तक वाचन दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने बच्चों को किया जागरूक, बताए पुस्तक पढ़ने के लाभ

० बच्चों को समृद्ध और मनोरंजक अनुभव देने आयोजित किए समर कैंप, 500 से अधिक बच्चे हुए शामिल रायपुर।सोमवार को राष्ट्रीय पुस्तक वाचन दिवस के अवसर पर अदाणी फॉउण्डेशन द्वारा ग्राम पंचायत चिचोली के नवोदय कोचिंग केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवतियों, बच्चों और महिलाओं को पुस्तक वाचन कार्यक्रम में पुस्तकें पढ़ने से होने वाले लाभ तथा किस उम्र के लोगों को किस प्रकार की पुस्तकें पढ़ना चाहिए एवं ये किताबें कहाँ से उपलब्ध हो सकती हैं इत्यादि के बारे में बताया गया। अदाणी फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम में बच्चों के लिए रोचक कहानियों की किताबों के साथ ही साहित्यक किताबों का संग्रह भी […]

पिछले 3 सालों में SECL ने 2,500 से अधिक लोगों को दिया रोजगार, 4000 से अधिक युवाओं की दी ट्रेनिंग

० वित्तीय वर्ष 22-23 में पिछले दस वर्षों में सबसे ज़्यादा 772 आश्रितों को दी गयी नौकरी ० रोजगार के साथ मशीनीकरण से उत्पादन बढ़ाने पर भी ज़ोर बिलासपुर। छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में संचालित भारत की दूसरी सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी एसईसीएल ने पिछले तीन वर्षों में वृहद स्तर पर लोगों को रोजगार सुनिश्चित किया है। कंपनी द्वारा पिछले तीन वर्षों में आश्रितों, भू-विस्थापितों, एवं सीधी भर्ती के माध्यम से कुल लगभग 2,557 लोगों को नौकरी दी है। इसमें 1,299 आश्रितों को नौकरी दी गयी है, 1,209 भू-विस्थापितों को रोजगार मिला है वहीं लगभग 49 लोगों को सीधी भर्ती द्वारा नौकरी प्रदान की गयी है। वहीं पिछले तीन वर्षों […]

PSC घोटाला : बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे CM हाउस का घेराव घेरने,तेजस्वी सूर्या और अरुण साव गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कथित PSC घोटाले को लेकर बीजेपी ने राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर रही है. हजारों की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करने निकले हैं. इस दौरान पुलिस ने भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व IAS ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है. इस प्रदर्शन के दौरान अक्रोशित कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच झूमाझटकी भी हुई. पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर काली मंदिर चौक से केंद्रीय जेल लेकर रवाना हुई है.

केदारनाथ में गर्भगृह में नोट फेंकती दिखी महिला, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

देहरादून। केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में नोट फेंकती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सोमवार को इस संबंध में अधिकारियों को जांच के आदेश दिए। गर्भगृह में पुजारियों की मौजूदगी में हुए इस प्रकरण पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अजय ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा तथा जांच कर तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से भी बात की है और दोषियों के विरूद्ध अविलंब कार्रवाई करने को कहा है। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भी इस वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है […]

Accident Breaking: भीषण सड़क हादसा : तमिलनाडु में दो बसों में हुई टक्कर, 4 की मौत, 70 घायल

नेशनल न्यूज़। तमिलनाडु के कडलूर जिले में सोमवार को दो निजी बस में आमने-सामने की टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 70 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पनरुट्टि के मेलपट्टाम्बाक्कम में हुए इस हादसे में दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और इस हादसे के तत्काल बाद आम नागरिकों और पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे का सटीक कारण क्या है, लेकिन शुरुआती जांच से पता चला है कि एक बस का आगे का एक […]

Fire breaking कोरबा : व्यवसायिक काम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, लोगों ने काम्प्लेक्स से कूदकर लोगों ने बचाई जान

कोरबा। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित नगर निगम के व्यवसायिक काम्प्लेक्स में भीषण आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर व्यवसायिक परिसर के करीब आठ दुकानें जलकर ख़ाक हो गई है। वहां फंसे लोगों ने काम्प्लेक्स से कूदकर जान बचाई। कॉम्प्लेक्स बस स्टैंड के पास ही मौजूद है, जबकि ठीक पीछे प्रेस कॉम्प्लेक्स मौजूद है। भीड़भाड़ वाले इलाके में जैसे ही आग लगी लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक नगर सेना समेत औद्योगिक संस्थानों के दमकल वाहन आग पर काबू पाने कि कोशिश में जुटे हुए है। दमकल कर्मी आग बुझाने के साथ ही कॉम्प्लेक्स में फंसे लोगो को […]

मुख्यमंत्री श्री बघेल स्वर्गीय पंडित माधवराव सप्रे स्मृति महोत्सव में हुए शामिल

० पेंड्रा में आयोजित महोत्सव के दौरान साहित्य-पत्रकारिता पर हुए व्याख्यान और विचार संगोष्ठी ० प्रदेश और देश के जाने-माने साहित्यकार हुए शामिल रायपुर।जिला प्रशासन के सहयोग से श्रीकांत वर्मा पीठ बिलासपुर द्वारा मूर्धन्य साहित्यकार स्वर्गीय पंडित माधवराव सप्रे की 152वीं जयंती के अवसर पर व्याख्यान और विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। स्वर्गीय पंडित माधवराव सप्रे स्मृति महोत्सव में रांची (झारखंड) से आए साहित्यकार रविभूषण, दिवाकर मुक्तिबोध रायपुर, सुदीप ठाकुर नई दिल्ली, अच्युतानंद मिश्र कोच्ची (केरल) और विश्वेश ठाकरे रायपुर, वेदचंद जैन, अक्षय नामदेव, अजित गहलोत शामिल हुए। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया स्वागत उद्बोधन में ज़िले में विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। सप्रे […]