fssai द्वारा निर्धारित विशिष्ट प्रक्रिया एवं मापदंडों को पूरा करने पर ही बन सकते हैं फूड सेफ्टी मित्र

० राशि लेकर फूड सेफ्टी मित्र बनाने और हर महीने वेतन देने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित विज्ञापन गलत एवं भ्रामक ० फूड सेफ्टी मित्र सेन्ट्रल फूड सेफ्टी ऑफिसर का जॉब नहीं, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, फूड कॉर्नर में जाकर पूछताछ करना, फूड लायसेंस बनाना, ऑडिट करना फूड सेफ्टी मित्र का काम नहीं ० किसी कंपनी या व्यक्ति द्वारा ऐसा प्रलोभन देने पर नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पास कर सकते हैं शिकायत रायपुर।राशि लेकर फूड सेफ्टी मित्र बनाने और हर महीने वेतन देने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित विज्ञापन गलत एवं भ्रामक है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय के अधिकारियों को मिली सूचना के अनुसार कुछ निजी कंपनियां […]

मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय : ‘मुख्यमंत्री मितान योजना‘ प्रदेश की सभी 44 नगर पालिकाओं में भी होगी लागू

० अब तक 14 नगर निगमों में संचालित की जा रही है योजना ० योजना के तहत अब तक 96 हजार 258 नागरिकों ने बनवाए प्रमाण पत्र रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए घर बैठे प्रमाण पत्र तथा आवश्यक शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए संचालित लोकप्रिय ‘‘मुख्यमंत्री मितान योजना‘‘ को प्रदेश की सभी 44 नगर पालिकाओं में लागू करने का बड़ा निर्णय लिया है। वर्तमान में यह योजना प्रदेश की 14 नगर निगमों में संचालित है। इस योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 01 मई 2022 से लागू इस योजना का लाभ अब तक 96 हजार […]

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा होंगे नए रॉ चीफ

दिल्ली। 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा नए रॉ चीफ होंगे। वे मौजूदा चीफ सामंत गोयल, आईपीएस (पंजाब 84) का स्थान लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रवि सिन्हा, दो साल तक इस पद पर रहेंगे।

मणिपुर अब तक जल रहा है और भारत सरकार हाथ मल रहा है

इम्फाल/नई दिल्ली। देश का पूर्वोत्तर राज्य जिसे पूर्व की 7 बहनें भी कहा जाता है इनमें से एक मणिपुर पिछले 3 मई 2023 से जल रहा है, वहां कुकी और मैताई समुदाय के बीच चल रहे संघर्ष में अभी तक 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है और हजारों घायल हैं.मणिपुर में उपरोक्त दो समुदाय के करीब पचास हजार लोगों ने पड़ोसी राज्य मिजोरम में शरण ले रखी है, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेंद्र सिंह ने मिजोरम के मुख्यमंत्री से उन्हें मदद करते रहने का अनुरोध किया है. मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार है वहां भाजपा विधायक और राज्य के मंत्री सहित केंद्रीय मंत्री भी सुरक्षित […]

छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसियेशन के वार्षिक आमसभा का आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसियेशन एवं कराते इंडिया आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष विजय तिवारी के अध्यक्षता में भिलाई क्लब, सिविक सेन्टर भिलाई में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। अपने अध्यक्षीय भाषण में कराते खेल के विकास पर प्रकाश डाला। महासचिव अमल तालुकदार ने स्वागत भाषण एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । कोषाध्यक्ष डी. रमेश ने आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसोसियेशन के कार्यकारी अध्यक्ष बी. ब्रम्हय्या नायडू, उपाध्यक्ष जी. चिन्नाकेशवलू, शेशांक गुप्ता उपस्थित थे। इस आमसभा में रायपुर जिला कराते संघ के सचिव हर्षा साहू, राजा दुबे, धमतरी जिला कराते संघ के सचिव अशोक सिन्हा, हेमन्त चक्रधारी, कबीरधाम जिला कराते संघ के सचिव आकाश सिंह राजपूत, मुंगेली […]

कवर्धा : तंबाकू देने से इनकार करने पर पति ने पत्नी की पीट -पीटकर हत्या कर दी

कवर्धा।कवर्धा जिले में तंबाकू देने से इनकार करने पर पति ने अपनी पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामलो तरेगांव थाना क्षेत्र के रब्दा गांव का है। यहां के बुधराम बैग ने अपनी पत्नी से तंबाकू की मांग की। लेकिन बिराजोंनी बाई ने तंबाकू देने से इंकार कर दिया। इस पर बुधराम ने उसकी लाठियों से पिटाई कर दी। इसके चलते उसकी मौत हो गई।बुधराम ने अपने दामाद कुमार सिंग को बताया कि वह रात में एक कार्यक्रम में गया था और सुबह लगभग चार बजे तक वहां रहा, इस दौरान उसने शराब भी पी। सुबह घर आने पर तंबाकू की […]

गुप्त नवरात्रि आज से : जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, की जाती है 10 महाविद्याओं की पूजा

शक्ति साधना का सबसे महत्वपूर्ण नवरात्रि पर्व को सनातन धर्म का सबसे पवित्र और ऊर्जादायक पर्व माना गया है. साल में कुल चार नवरात्रि पौष, चैत्र, आषाढ़ और अश्विन मास में मनाई जाती है. इसमें पौष और आषाढ़ महीने में पड़ने वाली वाली दो नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है. गुप्त नवरात्रि में देवी की 10 महाविद्याओं की साधना की जाती है. देवी की दस महाविद्याओं की महाशक्तियां हैं मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर, मां भुनेश्वरी, मां छिन्नमस्तिके, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला. मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में गई साधना जन्मकुंडली के समस्त दोषों को दूर करने वाली और धर्म, […]

छत्तीसगढ़ लू की चपेट में, मौसम विभाग ने इन 11 जिलों में जारी किया यलो अलर्ट

रायपुर। अब तक छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक नहीं होने से तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ लू की चपेट में है. प्रदेश के अधिकांश जगहों में पारा 45 डिग्री के आसपास है. मौसम विभाग ने आज दर्जनभर जिलो के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. जिससे प्रदेश के लोगों को अब भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी में दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, अंबिकापुर, पेंड्रारोड, बलौदाबाजार, रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर-चांपा और जशपुर जिले शामिल हैं , जहां लू का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर […]

Accident:रायगढ़ में बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस पुल से टकराई, 26 लोग घायल

रायगढ़। छग के रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बस पुल से टकरा जाने से 26 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें 2 गंभीर हैं। घटना घरघोड़ा के पास हुई। हादसे के बारे में एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया 26 लोग घायल हैं, गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 5 यात्रियों को रायगढ़ रिफर किया गया। बता दें कि तेज रफ्तार बस के नियंत्रण खो देने और पुल से टकरा जाने से 20 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हैं। […]

नेपाल में ‘आदिपुरुष’ को लेकर मचा बवाल, आज से वहां हिंदी फिल्मों पर लगा बैन, जानें क्या है मामला

नेशनल न्यूज़। फिल्म ‘आदिपुरुष’ में ‘‘आपत्तिजनक” शब्दों और सीता के चित्रण को लेकर नेपाल की राजधानी काठमांडू में सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शहर के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह घोषणा की। काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने काठमांडू महानगरीय क्षेत्र (केएमसी) में सभी हिंदी फिल्मों पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी फैसले का बचाव करते हुए कहा कि ‘आदिपुरुष’ फिल्म के एक संवाद को हटाए बिना प्रदर्शित करने से ‘‘अपूरणीय क्षति” होगी। शाह ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘सोमवार, 19 जून से काठमांडू महानगरीय क्षेत्र में सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी जाएगी, क्योंकि फिल्म ‘आदिपुरुष’ के संवाद […]