क्या आप जानते हैं हिन्दू धर्म में क्या है सिंदूर दान का महत्व

हिन्दू शादियों की कई रस्में हैं जिनका पालन हम सदियों से करते चले आ रहे हैं। सगाई से लेकर तिलक तक, जयमाला से लेकर फेरों तक, मेहंदी और हल्दी से लेकर सिंदूर दान तक ऐसी कई रस्में हैं जिनके बिना शादियां अधूरी मानी जाती हैं। जिस तरह सभी रस्में प्रमुख होती हैं उसी तरह सिंदूर दान को भी विशेष माना जाता है। हिन्दू शादियों में फेरों के बाद दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर लगाता है तभी शादी की रस्म को पूर्ण माना जाता है। हिन्दू धर्म शास्त्रों की मानें तो सिंदूर को विवाह का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से सिन्दूर दान के बाद विवाहित स्त्रियां अपने बालों […]

मुख्यमंत्री आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को देंगे 44.61 करोड़ रूपए की सौगात

० 16.99 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण एवं 27.62 करोड़ के कार्यो का होगा भूमिपूजन एवं शिलान्यास रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 19 जून को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 44 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत वाले 57 विकास कार्यो की सौगात देंगे, जिसमें 16 करोड़ 99 लाख लागत से निर्मित 35 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण तथा 27 करोड़ 62 लाख रूपए की लागत वाले 22 विकास कार्यो का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल पेण्ड्रा में आयोजित कार्यक्रम में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 27 करोड़ 62 लाख रूपए की लागत से बनने वाले कई भवन, सड़क एवं पुल-पुलिया का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से 11 करोड़ […]

माधव राव सप्रे ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता को एक नई दिशा दी: श्री बघेल

० मुख्यमंत्री ने पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर उन्हें किया याद रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की 19 जून को जयंती पर उन्हें नमन किया है। सप्रे जी को याद करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि सप्रे जी द्वारा रखी गई नींव पर ही आज छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता समृद्ध हो रही है। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना को विकसित करने में भी सप्रे जी का अमूल्य योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी लेखनी ने सैकड़ों सत्याग्रहियों का मार्गदर्शन किया और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा दी। सप्रे जी के रचनात्मक और मूल्यपरक लेखन ने छत्तीसगढ़ में […]

हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह : 152 स्नातक, 55 स्नातकोत्तर को मिली डिग्री

० 2 विद्यार्थियों को पीएच.डी. की डिग्री प्रदान की गई , असाधारण शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 36 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदत्त रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 6वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। ट्रिपल आईटी के ऑडिटोरियम में आयोजित इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश और एचएनएलयू के कुलाध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने की। इस मौके पर एचएनएलयू के कुलाधिपति और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने दीक्षांत समारोह के शुभारंभ की घोषणा की। कार्यक्रम में राईट नेचर एण्ड सस्टेनेबिलिटी और एचएनएलयू जर्नल ऑफ लॉ एण्ड सोशल साइंसेस नामक पुस्तक का विमोचन किया […]

दक्षिण विधानसभा की बैठक में चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता आए सामने, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने दिए दिशा निर्देश

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्यभर में विधानसभावार सम्मेलन आयोजित करने वाली है। इसी कड़ी में राजधानी की दक्षिण विधानसभा सीट पर भी आगामी 24 जून को सम्मेलन प्रस्तावित है जो की गांधी चौक स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित किया जायेगा। इसी उददेश्य के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कल सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में एक बैठक आयोजित की जिसमें चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को आमंत्रित किया गया और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई. श्री दुबे ने बताया कि सम्मेलन में पार्षद और ब्लॉक अघ्यक्ष मिलाकर लगभग 300 लोग उपस्थित होंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा […]

आए दिन पत्नी के मायके जाने से परेशान पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

कोरबा। जिले के काशी नगर में एक पति ने इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी पत्नी आए दिन उससे झगड़ा कर मायके चली जाती थी। वारदात के वक्त पत्नी मायके जाने के लिए निकल गई थी, वहीं बेटा सामान लेने के लिए दुकान गया हुआ था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में निवास करने वाले 33 वर्षीय शंकर पाल ओपन थिएटर घंटाघर स्थित चौपाटी पर चाय-नाश्ते का ठेला लगाता था। पत्नी शोभना पाल के साथ उसकी नहीं बनती थी और हर दिन दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। शंकर अपनी पत्नी के […]

छत्तीसगढ़ में भी आदिपुरुष का विरोध, थिएटर से निकाले गए फिल्म के पोस्टर

बस्तर। देश भर में फिल्म आदिपुरुष का विरोध हो रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ में विभिन्न जिलों में फिल्म को लेकर विरोश प्रदर्शन शुरू हो गया है। बस्तर में भी प्रभास और कीर्ति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का विरोध शुरू हो गया है। हिंदू संगठन सक्षम के सदस्यों ने जगदलपुर में टॉकीज के बाहर लगे फिल्म का पोस्टर निकाल दिया है। मूवी में बोले गए डायलॉग्स और कई तरह के आपत्तिजनक सीन का विरोध किया जा रहा है। हिंदू संगठन का कहना है कि अभद्र भाषा से हमारी आस्था को ठेस पहुंच रही है। हिंदू संगठन के सदस्यों ने जिला प्रशासन और पुलिस अफसरों को ज्ञापन सौंपकर कहा कि, 21 जून […]

छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसी है संत कबीर की वाणी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

० सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल हुए देश-प्रदेश से आए साधु-संत रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज डॉ. अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल हुए। श्री बघेल ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में अनेक संतों को एक साथ देखकर सुख की अनुभूति हो रही है। यहां लोगों के दिलों में संत कबीर बसे है। छत्तीसगढ़ के कण-कण में संत कबीर की वाणी बसती है। उन्होंने कबीर आश्रमों, जिन्हें अब तक अनुदान प्राप्त नहीं हुआ है, को 5-5 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा साधु-संत भारत देश में अवतरित हुए हैं। समाज […]

राजस्थान में बिपरजॉय बनी आफत, रेगिस्तान में बाढ़ जैसा आलम

नेशनल न्यूज़। बिपरजॉय तूफान के असर से राजस्थान के एक दर्जन जिलों में अच्छी बरसात हो चुकी है एवं अब तक बाड़मेर, जालोर, सिरोही, जोधपुर सहित आठ जिलों में असामान्य वर्षा रिकॉर्ड की गई और प्रदेश में अभी बरसात का दौर जारी है। लगातार बारिश होने से राजस्थान के रेगिस्तान में बाढ़ जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। अरब सागर में उठे चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर रविवार को भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के करौली, सवाईमाधोपुर एवं बारां जिले में अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई वहीं अजमेर, बासंवाड़ा एवं भरतपुर जिले […]

मैंगो फेस्टिवल का विस अध्यक्ष चरणदास महंत ने किया शुभारंभ, देश भर के 200 वैरायटी के आम मिल रहे देखने को

रायपुर। प्रकृति की ओर सोसायटी‘ संस्था द्वारा आयोजित 17 से 19 जून तक चलने वाले तीन दिवसीय आम महोत्सव की शुरूआत हो गई. इसका उदघाटन छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया. उन्होंने आयोजन के लिए आयोजकों को बधाईयां देते हुए सुंदर आयोजन की तारीफ की और इसकी आवश्यकता प्रतिपादित की. मालूम होवे कि राजधानी के जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में तीन दिवसीय आम महोत्सव‘ का आयोजन किया जा रहा है. दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में निःशुल्क एंट्री है. जिसमें लोगों को 200 वैरायटी के आम देखने को मिलेंगे. यहां छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, अहमदाबाद, तमिलनाडु के आम नजर आएंगे. […]