छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसी है संत कबीर की वाणी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

० सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल हुए देश-प्रदेश से आए साधु-संत रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज डॉ. अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल हुए। श्री बघेल ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में अनेक संतों को एक साथ देखकर सुख की अनुभूति हो रही है। यहां लोगों के दिलों में संत कबीर बसे है। छत्तीसगढ़ के कण-कण में संत कबीर की वाणी बसती है। उन्होंने कबीर आश्रमों, जिन्हें अब तक अनुदान प्राप्त नहीं हुआ है, को 5-5 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा साधु-संत भारत देश में अवतरित हुए हैं। समाज […]

राजस्थान में बिपरजॉय बनी आफत, रेगिस्तान में बाढ़ जैसा आलम

नेशनल न्यूज़। बिपरजॉय तूफान के असर से राजस्थान के एक दर्जन जिलों में अच्छी बरसात हो चुकी है एवं अब तक बाड़मेर, जालोर, सिरोही, जोधपुर सहित आठ जिलों में असामान्य वर्षा रिकॉर्ड की गई और प्रदेश में अभी बरसात का दौर जारी है। लगातार बारिश होने से राजस्थान के रेगिस्तान में बाढ़ जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। अरब सागर में उठे चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर रविवार को भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के करौली, सवाईमाधोपुर एवं बारां जिले में अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई वहीं अजमेर, बासंवाड़ा एवं भरतपुर जिले […]

मैंगो फेस्टिवल का विस अध्यक्ष चरणदास महंत ने किया शुभारंभ, देश भर के 200 वैरायटी के आम मिल रहे देखने को

रायपुर। प्रकृति की ओर सोसायटी‘ संस्था द्वारा आयोजित 17 से 19 जून तक चलने वाले तीन दिवसीय आम महोत्सव की शुरूआत हो गई. इसका उदघाटन छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया. उन्होंने आयोजन के लिए आयोजकों को बधाईयां देते हुए सुंदर आयोजन की तारीफ की और इसकी आवश्यकता प्रतिपादित की. मालूम होवे कि राजधानी के जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में तीन दिवसीय आम महोत्सव‘ का आयोजन किया जा रहा है. दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में निःशुल्क एंट्री है. जिसमें लोगों को 200 वैरायटी के आम देखने को मिलेंगे. यहां छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, अहमदाबाद, तमिलनाडु के आम नजर आएंगे. […]

पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल अब दिखेगा नए लुक में, 20 को आएंगे पूर्व स्टार क्रिकेटर कपिल देव एवं मदनलाल

रायपुर। राजधानी रायपुर में पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल अब नये लुक में देखने मिलेगा। नये सिरे से सज-संवरकर तैयार इस मॉल का शुभारंभ 20 जून को रथ यात्रा के अवसर पर पूर्व स्टार क्रिकेटर कपिल देव एवं मदनलाल करने जा रहे हैं। मॉल के प्रमोटर धर्मेन्द्र जैन ने कहा कि हम चाहते हैं कि सिटी सेंटर सिर्फ मॉल न कहलाए बल्कि इसकी छवि रायपुर के पर्यटन स्थल के रूप में बने। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रमोटर धर्मेन्द्र जैन एवं जीएम अमित टिलवानी ने बताया कि रायपुर सिटी सेंटर को नए लुक देने से पहले शापिंग मॉल में आने वालों से सुझाव मांगे गए थे कि क्या सुधार व […]

SUNDAY SPECIAL RECIPIE:मिक्स सॉस पास्ता

सामग्री 150 ग्राम पास्ता (Pasta) 1 बड़ा और बारीक कटे टमाटर (Tomato) 2 बड़े और बारीक कटे प्याज (Onion) 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट (Garlic paste) आधा छोटा कम टमाटर की प्यूरी (Tomato puree) आधा छोटा कप क्रीम (Cream) 2 कटी हुई शिमला मिर्च (Capsicum) 2 चम्मच बटर (Butter) स्वादानुसार नमक (Salt) आधा चम्मच ऑरेगैनो (Oregano) 1 चम्मच चिली फ्लेक्स (Chilli flakes) विधि ० मिक्स सॉस पास्ता (Mix Sauce Pasta) बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें पानी, 2 चुटकी नमक डालें और पास्ता बॉयल कर लें. ० आप इसमें जरा सा तेल डाल सकते हैं ताकि ये चिपके नहीं. पास्ता इतना ही पकाना है जितने में […]

आज का इतिहास 18 जून : 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती

18 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1979 – अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा ‘साल्ट-द्वितीय’ समझौते पर वियना में हस्ताक्षर। 1997 – कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण। 1999 – 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर, लातविया में वाइके फ़्रेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया। 2001 – पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ख़िलाफ़ लादेन का फ़तवा रद्द किया। 2004 – चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया। दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय […]

आज का राशिफल : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। घर परिवार में सामंजस्य बढेगा। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ाने से मन प्रसन्न रहेगा। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचें, नहीं नहीं तो समस्या हो सकती है। जनकल्याण की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और घर में किसी कार्यक्रम के होने से माहौल उत्सव जैसा रहेगा। माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का […]

फादर्स डे आज: आज इन तरीकों से पापा को कराएं स्पेशल फील

फादर्स डे पर लोग अलग-अलग तरह से अपने पापा को स्पेशल फील करवाने के लिए प्लान बनाते हैं। इस साल फादर्स डे 18 जून यानी आज मनाया जा रहा है.अगर आप अपने पापा के लिए इस दिन को खास बनाना चाहती हैं, तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे पापा के साथ इस दिन को सेलिब्रेट कर सकती हैं। 1)ट्रिप पर जाएं अपने पापा के साथ लंबा वक्त बिताने के लिए आप उनके साथ ट्रिप प्लान कर सकती हैं। इस ट्रिप के दौरान आप खाने-पीने, कपड़े पहनने और जिन-जिन चीजों में पॉसिबल हो सके उन चीजों में अपने पापा की पसंद को तवज्जो दे सकती हैं। आप अपने पापा को […]

थाने से छूटकर घर जा रहे युवक की बाइक को तेज रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर, 3 की मौत

सक्ती। थाने से छूटकर घर जा रहे युवक की बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई थे। घटना हसौद थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम रनपोटा निवासी युवक अनिल चौहान को हसौद पुलिस ने नाबालिग के किडनैपिंग के आरोप में पकड़ा था। शुक्रवार को पुलिस ने अनिल को हिरासत में लिया था और शनिवार की सुबह छोड़ दिया था। अपने भाई शनि चौहान और दोस्त वैष्णव के साथ एक बाइक में सवार होकर घर लौट रहा था।इस दौरान रनपोटा जाने वाले मार्ग में अज्ञात वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार […]

मुख्यमंत्री श्री बघेल आज लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

रायपुर।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री बघेल 18 जून को दोपहर 12ः35 बजे से राजधानी के ऑडिटोरियम हॉल मेकाहारा में ‘सदगुरू कबीर विश्व शांति मिशन‘, छत्तीसगढ़ संत संगठन के तत्वाधान में आयोजित सदगुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 3ः20 बजे ट्रीपल आई टी आडिटोरियम नवा रायपुर पहुुंचेंगे और वहां आयोजित हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 6 वां दीक्षांत समारोह में भाग लेंगें। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 5ः30 बजे नवा रायपुर से प्रस्थान कर 5.50 बजें होटल वीडब्यू कैन्यान पहंुचेंगें और वहां बी.एस.टी.व्ही. मध्यभारत के कार्यक्रम ‘‘नवा बिहान – नवा छत्तीसगढ़‘‘ में शामिल होंगें।