छत्तीसगढ़ लू की चपेट में, मौसम विभाग ने इन 11 जिलों में जारी किया यलो अलर्ट

रायपुर। अब तक छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक नहीं होने से तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ लू की चपेट में है. प्रदेश के अधिकांश जगहों में पारा 45 डिग्री के आसपास है. मौसम विभाग ने आज दर्जनभर जिलो के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. जिससे प्रदेश के लोगों को अब भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी में दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, अंबिकापुर, पेंड्रारोड, बलौदाबाजार, रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर-चांपा और जशपुर जिले शामिल हैं , जहां लू का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर […]

Accident:रायगढ़ में बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस पुल से टकराई, 26 लोग घायल

रायगढ़। छग के रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बस पुल से टकरा जाने से 26 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें 2 गंभीर हैं। घटना घरघोड़ा के पास हुई। हादसे के बारे में एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया 26 लोग घायल हैं, गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 5 यात्रियों को रायगढ़ रिफर किया गया। बता दें कि तेज रफ्तार बस के नियंत्रण खो देने और पुल से टकरा जाने से 20 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हैं। […]

नेपाल में ‘आदिपुरुष’ को लेकर मचा बवाल, आज से वहां हिंदी फिल्मों पर लगा बैन, जानें क्या है मामला

नेशनल न्यूज़। फिल्म ‘आदिपुरुष’ में ‘‘आपत्तिजनक” शब्दों और सीता के चित्रण को लेकर नेपाल की राजधानी काठमांडू में सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शहर के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह घोषणा की। काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने काठमांडू महानगरीय क्षेत्र (केएमसी) में सभी हिंदी फिल्मों पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी फैसले का बचाव करते हुए कहा कि ‘आदिपुरुष’ फिल्म के एक संवाद को हटाए बिना प्रदर्शित करने से ‘‘अपूरणीय क्षति” होगी। शाह ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘सोमवार, 19 जून से काठमांडू महानगरीय क्षेत्र में सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी जाएगी, क्योंकि फिल्म ‘आदिपुरुष’ के संवाद […]

गुढ़ियारी : मोटरगाड़ी यार्ड में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

रायपुर। उरला इलाके से भीषण आगजनी की खबर आ रही है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिंक यहां आग मोटरगाड़ी यार्ड में लगी है. जिसकी सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया है. इस मामले में अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाया गया है. कोई जनहानि नहीं हुई है. कुछ सामान जलकर राख हो गए है.

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित: भोलेनाथ को प्रसन्न करने करें ये उपाय

सोमवार (Somwar Vrat) का दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है. इस दिन भोलेनाथ की अराधना का खास महत्व है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने और व्रत (Somwar Vrat) रखने पर भक्तों की सारी मनोकामना पूरी होती है. भोलेनाथ के आशीर्वाद से भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में आज के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आप भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं. आइये जानते हैं सोमवार के दिन किए जाने वाले कुछ छोटे-बड़े उपाय… सोमवार को करें ये उपाय (Somwar Ke Upay) 1. शास्त्रों के मुताबिक, सोमवार के दिन भोलेनाथ को तिल और जौ अर्पित करने चाहिए. ऐसा […]

‘आदिपुरुष’ के डाॅयलाॅग्स से खफा अयोध्या के संतों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

नेशनल न्यूज़। फिल्म के डाॅयलाॅग्स से खफा अयोध्या के संतों ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। एक साल में यह दूसरी बार है जब संतों ने फिल्म के खिलाफ आवाज उठाई है। पिछले साल अक्टूबर में फिल्म के ट्रेलर में दिख रही ‘डिस्टॉर्शन’ को लेकर संतों ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने दावा किया कि फिल्म में रामायण के पात्रों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है और हिंदू देवताओं को ‘विकृत’ तरीके से दिखाया गया है – हनुमान – को दाढ़ी और बिना मूंछ के दिखाया गया है। राम जन्मभूमि के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि पहले के विरोध के बावजूद फिल्म […]

राजस्थान में चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ जारी, बीते 36 घंटों बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

नेशनल न्यूज़। राजस्थान के जालोर, सिरोही और बाड़मेर जिलों में चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ की वजह से हुई भारी बारिश के कारण लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। एसडीआरएफ टीम ने 59 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘बिपारजॉय’ तूफान के कारण बनी परिस्थितियों को लेकर जालौर, सिरोही, बाड़मेर एवं पाली के जिलाधिकारियों से बात की। स्थिति नियंत्रण में हैं एवं लगातार निगरानी की जा रही है। राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) के कमांडेंट राजकुमार गुप्ता ने बताया कि ‘बिपारजॉय’ तूफान के मद्देनजर जालोर जिले के भीनमाल कस्बे की बाढ़ग्रस्त ओड बस्ती में फंसे कुल 39 लोगों को एसडीआरएफ टीम ने […]

सीएम भूपेश बघेल की छवि, मंत्री अकबर की सक्रियता से प्रभावित होकर किया कांग्रेस प्रवेश

कवर्धा। अपनी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की सफलता के चलते मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में उभरकर सामने आये है। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की सक्रियता से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र की प्रदेश में एक अलग ही पहचान बनी है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र मंे नागरिक कांग्रेस से जुड़कर कार्य करना चाहते है। विकासखंड सहसपुर लोहारा अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी जंगल के सरपंच बालू राम जंघेल सहित ग्राम के 07 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ये सभी लोग सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि शरद बांगली के साथ राजधानी रायपुर स्थित कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय पहंुचे। उन्होंने […]

राजधानी के गिरजाघरों में फादर्स डे पर किया गया पिताओं का सम्मान

रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश के गिरजाघरों में छत्तीसगढ़ डायोसिस के बिशप अजय उमेश जेम्स की अगुवाई में रविवार को आराधना में फादर्स – डे पर पिताओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर उनके लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं, ताकि वे अपने बच्चों के प्रति अपने कर्तव्य को अच्छी तरह से निभा सकें। सेंट पॉल्स कैथेड्रल में महिला सभा ने सचिव ज्ञानमणि पॉल के नेतृत्व में पिताओं का सम्मान किया। सेंट मैथ्यूस चर्च, ग्रेस चर्च, सेंट जेकब चर्च व सीएनआई चर्च खड़वा समेत कई गिरजाघरों में चर्च प्रबंधन कमेटियों, महिला सभा, युवा सभा व संडे स्कूल के पदाधिकारियों ने मिलकर पिताओं को पुष्प व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस […]

आज का राशिफल 19 जून : सूर्य और चन्द्रमा के संयोग से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि: कोई निवेश न करें मेष राशि वालों का दिन मिलाजुला है और आप आज प्रत्येक कार्य बुद्धि और विवेक से करेंगे, लेकिन पूर्व में की गई अनियमितताओं के कारण आज शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा। नुकसान हो सकता है। परिजनों का व्यवहार भी विपरीत रहेगा। लोग आपके पीठ पीछे आलोचना करेंगे। आज व्यवसाय की गति अन्य दिनों की तुलना में धीमी रहेगी। पार्टनरशिप के काम में आज कोई निवेश न करें। भविष्य में पैसा अटक सकता है। स्वास्थ्य में कुछ विकार रहेंगे। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और पूजा में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें। वृषभ राशि: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा वृषभ राशि वालों […]