छह माह में 1.26 प्रतिशत कम हुआ कुपोषण, कलेक्टर डाॅ. भुरे ने की समीक्षा
० आंगनबाड़ियों को नियमित और समय पर खोलने के निर्देंश, सभी गर्भवती महिलाओं को मिले गरम भोजन रायपुर। रायपुर जिले में पिछले छह माह में ही कुपोषण में 1.26 प्रतिशत की कमी आई है। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे के मार्गदर्शन में कुपोषण मिटाने के लिए चलाये जा रहे अभियानों के लिए यह एक अच्छी खबर है। रायपुर जिले में पिछले दिसम्बर माह में कुपोषण का प्रतिशत 12.18 था जो कि मई माह के अंत में 10.92 प्रतिशत तक गिर गया है। पिछली छहमाही में जिले में मध्यम कुपोषित बच्चों की संख्या में 991 की गिरावट आई है वहीं 216 गंभीर कुपोषित बच्चें भी कम हुए है। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे […]



