एसईसीएल में स्वच्छता शपथ के साथ ’’स्वच्छता पखवाड़ा” 2023 का शुभारंभ
० सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने अधिकारी कर्मचारियों को दिलवाई शपथ बिलासपुर। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एसईसीएल में “स्वच्छता पखवाड़ा” 2023 का शुभारंभ स्वच्छता शपथ कार्यक्रम के आयोजन के साथ हुआ। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने निदेशक मण्डल, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में समस्त उपस्थितों को ’’स्वच्छता शपथ’’ दिलाई। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सीएमडी डॉ मिश्रा ने उपस्थित सभी लोगों से स्वच्छता शपथ का व्यवहारिक रूप से पालन करने का आव्हान किया। उन्होने कहा कि अपने कार्यस्थल एवं आस-पास की जगहों को साफ रखने का दायित्व हम सभी […]



