STARTER SPECIAL RECIPIE:क्रिस्पी फिश पकौड़े

सामग्री मछली- 700 ग्राम बेसन- 1 कप चावल का आटा- आधा कप लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच धनिया पाउडर- 1 चम्मच अजवाइन पाउडर- 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच नींबू का रस- 1 चम्मच नमक- स्वादानुसार हरा धनिया- 1 कप (कटा हुआ) चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच तेल- 2 कप (पकौड़े तलने के लिए) विधि ० सबसे पहले मछली को साफ करें। फिर 5 मिनट गर्म पानी में भिगोकर रख दें। जब 5 मिनट हो जाए तो साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें ताकि बदबू ना आए। ० धोने के बाद मछली के ऊपर आधा चम्मच नींबू का रस डालें और 10 मिनट के लिए ढककर […]

बिपरजॉय Cyclone: गुजरात में दिखाया विनाशकारी रूप, 115-125 किमी से चली हवा, 500 से ज्यादा पेड़ उखड़े, 940 गांवों की बिजली गुल

नेशनल न्यूज़। अरब सागर से उठे ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बिपारजॉय गुरुवार को शाम को गुजरात तट से टकराया। बिपरजॉय ने गुजरात के कई जिलों में तबाही मचा दी है और इसका असर अब देखने को मिल रहा है। कई इलाको में बिपारजॉय के चलते भारी बारिश हो रही है। राज्य में 115-125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके चलते जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। गुजरात के कच्छ जिले में 500 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए। वहीं 200 बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे 940 गांवों की बत्ती गुल हो गई। समुद्र से लगे निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसी स्थिति हो गई। अभी […]

डोंगरगढ़ : 45 गावों के किसान सड़क पर उतरे, किया चक्काजाम

डोंगरगढ़। ब्लाक के ग्राम ठाकुरटोला, कातलवाही सहित 11 गांव व जिला राजनांदगांव के कुल 34 गांव के किसानों से कृषि विभाग व बीमा कंपनी द्धारा मिलकर प्रधानमंत्री फसल बीमा के प्रीमियम की राशि के नाम से,लगभग तीन करोड़ रूपए की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों को दिए गए ज्ञापन में किसानों ने बताया कि,वि.खं. डोंगरगढ़ के प्रधानमंत्री फसल बीमा के पोर्टल में त्रुटि आने से किसानों को पिछले 1 साल से बीमा योजना से वंचित रखा जा रहा हैऔर उनके प्रिमियम की राशि उनके खाते से काटी जा रही है। पिछले 1 साल से राशि को बीमा कंपनी या जिला सहकारी केन्द्रीय […]

मासिक शिवरात्रि आज : शिवलिंग पर चढ़ाएं जल, व्रत करने से पूरी होगी मनोकामना

आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. हिंदू धर्म में इस व्रत का खास महत्व माना गया है और कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति पूरे विधि-विधान के साथ इस दिन व्रत व पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल अवश्य अर्पित करना चाहिए, इससे व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं. आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि. मासिक शिवरात्रि 2023 शुभ मुहूर्त आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज यानि 16 जून को सुबह 8 बजकर 39 […]

आज का इतिहास 16 जून : 1963 में पहली बार एक महिला ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी.

इतिहास में 16 जून की तारीख में बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं. इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना करीब 55 साल पुरानी है, जब रूस की एक महिला ने पहली बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी. रूस की इस 26 वर्षीय महिला का नाम लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा था और उन्होंने रूस की राजधानी मॉस्को से अंतरिक्ष यान – वोस्टोक 6 में अपना सफर शुरू किया था. 1779: स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया. 1911: न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्‍थापना. पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी था. 1925: राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास का निधन 1963: रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 […]

आज का राशिफल 16 जून : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष दैनिक राशिफल आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में रहकर नाम कमाने के लिए रहेगा। कला कौशल में वृद्धि होगी और कुछ नए कार्यों को गति मिलेगी। आपके अपने कुछ अनोखी कोशिश से आगे बढ़ेंगे। साथियों से सम्मान में वृद्धि होने से आज आपको खुशी होगी और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता और उछाल देखने को मिलेगा। आपको धन संबंधित किसी भी समस्या को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करना है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस करेंगे तभी वो किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं। आप किसी को अपने मन में चल रही किसी बात को बता सकते हैं। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) […]

सीवर में मौत : हादसा नहीं हत्या मानिए

राकेश अचल स्वच्छता के मामले में इंदौर से मुकाबला करने का दम भरने वाली ग्वालियर नगर निगम के पास आज भी सीवर टैंक साफ करने के लिए मशीनरी नहीं है,इसका दुष्परिणाम दो सफाई कर्मचारियों की मौत के रूप में सामने आया है। हमेशा की तरह इस मामले पर मुआवजे की चादर डाल दी गई, जबकि ये एक अमानवीय कृत्य और इरादतन हत्या का मामला है। अदालत के सख्त आदेश के बाद भी निगम के सफाई ठेकेदार ने सफाईकर्मियों को सीवर चैंबर साफ़ करने के लिए नीचे उतार दिया। जहरीली गैस रिसाव होने के कारण दोनों की मौत हो गई। इसके बाद शासन से लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना […]

सिद्धारमैया ने पलटे बोम्मई सरकार के फैसले

० कर्नाटक में धर्मांतरण रोकथाम कानून खत्म करने का फैसला नेशनल न्यूज़। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनते ही बोम्मई सरकार के फैसले पलटने शुरू कर दिए हैं। सिद्धारमैया कैबिनेट ने गुरुवार को पिछली सरकार के दो बड़े फैसलों को पलट दिया है। कैबिनेट की बैठक में बोम्मई सरकार द्वारा लाए गए धर्मांतरण रोकथाम कानून खत्म करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार से जुड़ा चैप्टर भी हटाने का फैसला किया है। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने कहा कि कर्नाटक कैबिनेट ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों में आरएसएस संस्थापक केबी हेगड़ेवार और अन्य से जुड़े अध्यायों को हटाने का फैसला किया है। पिछले साल […]

राज्य में खाद, बीज और पौध संरक्षण औषधियों की गुणवत्ता की जांच का अभियान जारी

० खाद-बीज के अमानक नमूनों के लॉट के विक्रय पर प्रतिबंध रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को उनकी डिमांड के अनुरूप मानक स्तर के खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि खरीफ सीजन की शुरूआत हो चुकी है। किसानों को बेहतर क्वालिटी का खाद और बीज समय मिले, यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी तरह की कमी अथवा लापरवाही नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में राज्य के किसानों को मानक स्तर का खाद-बीज और पौध संरक्षण औषधि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा विक्रेता संस्थानों से सेम्पल लिए जाने का […]

प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त, जनहित को देखते हुए काम पर लौटे

० हड़ताल खत्म कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे पटवारी रायपुर।जनहित में काम प्रभावित होने का हवाला देते हुए राजस्व पटवारी संघ 15 जून को हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट आए हैं। हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात करने आए। उल्लेखनीय है कि पटवारी संघ 15 मई से हड़ताल पर थे। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों को निपटाने में काफी कठिनाई आ रही थी। राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में हो रही बाधा के चलते शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किए जाने का […]