प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त, जनहित को देखते हुए काम पर लौटे

० हड़ताल खत्म कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे पटवारी रायपुर।जनहित में काम प्रभावित होने का हवाला देते हुए राजस्व पटवारी संघ 15 जून को हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट आए हैं। हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात करने आए। उल्लेखनीय है कि पटवारी संघ 15 मई से हड़ताल पर थे। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों को निपटाने में काफी कठिनाई आ रही थी। राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में हो रही बाधा के चलते शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किए जाने का […]

तेलंगाना के किसानों ने छत्तीसगढ़ में संचालित किसान हितैषी नीतियों और योजनाओं को सराहा

० तेलंगाना के 500 किसानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात ० तेलंगाना का पारंपरिक वस्त्र गोंगड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री का किया स्वागत ० छत्तीसगढ़ के गौठानों के भ्रमण के बाद साझा किए अपने अनुभव रायपुर।छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल देखने आए तेलंगाना के किसानों ने छत्तीसगढ़ में संचालित किसान हितैषी नीतियों और योजनाओं को सराहा। तेलंगाना के विभिन्न जिलों से आए 500 किसानों ने राजनांदगांव और दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित की जा रही किसान हितैषी योजनाओं का अवलोकन करने के बाद आज सवेरे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास में प्रदेश के मुखिया श्री बघेल से अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए तेलंगाना से […]

छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजातियों के दल ने राष्ट्रपति से की भेंट-मुलाकात

० विशेष पिछड़ी बैगा समाज के प्रमुख ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित पुस्तक बैगा आदिम जाति के इतिहास एवं संस्कृति से संबंधित पुस्तक भेंट किया ० पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति का बिरनमाला से किया स्वागत रायपुर।छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निवासरत पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार और अबूझमाड़िया के 80 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय सम्मेलन में भेंट-मुलाकात की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सभी जनजाति समुदाय के लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी संस्कृति, रीति-रिवाजों सहित […]

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने हेल्थ एक्सपो का किया अवलोकन

० मेडिकल एवं लैब उपकरणों की खासियतों की ली जानकारी, मशीनों का डेमो भी देखा ० सभी स्टॉलों में जाकर मेनुफेक्चरर्स, सप्लायरों और सेवा प्रदाताओं से की चर्चा रायपुर।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित हेल्थ एक्सपो (Medex-2023) का अवलोकन किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंडियन मेडिकल एशोसिएशन (IMA), इंडियन डेंटल एशोसिएशन (IDA) और एशोसिएशन ऑफ हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स – इंडिया (AHPI) के छत्तीसगढ़ चैप्टर के सहयोग से इस तीन दिवसीय एक्सपो का आयोजन किया गया है। 14 जून से 16 जून तक चलने वाली इस एक्सपो में मेडिकल उपकरण, लैब उपकरण, मेडिकल फर्नीचर, मेडिकल क्लोदिंग (Clothing) तथा कन्ज्युमेबल्स (Consumables) बनाने और इनकी […]

शहद प्रसंस्करण केेंद्र: कानन पेंडारी में तैयार हो रहा है शुद्ध और स्वादिष्ट शहद

० आदिवासी वर्ग के कच्चा शहद संग्राहकों को समर्थन मूल्य योेजना से 31 लाख रूपए का लाभ ० संजीवनी विक्रय केंद्र तथा सी-मार्ट में उपलब्ध है शुद्ध एवं स्वादिष्ट शहद ० शहद हृदय रोग और मोटापा के लिए है लाभकारी ० विदेशों में शहद विक्रय की योजना पर चल रही है कार्य रायपुर।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले स्थित कानन पेंडारी शहद प्रसंस्करण केन्द्र शुद्ध और स्वादिष्ट शहद तैयार कर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इस क्षेत्र के आदिवासी वर्ग के शहद संग्राहकों को राज्य सरकार की समर्थन मूल्य योजना के तहत 31 लाख रूपए का लाभ हुआ है। प्रसंस्करण केन्द्र से तैयार शहद संजीवनी विक्रय केन्द्रों और सी-मार्ट में […]

सड़क और पुलों के गुणवत्ता निगरानी के लिए स्टेट क्वांलिटी मॉनिटर्स किए जाएंगे इम्पैनल्ड

० सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियरों से 30 जून तक मंगाए गए आवेदन रायपुर।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत राज्य में सड़कों एवं पुलों की गुणवत्ता निगरानी के लिए स्टेट क्वांलिटी मॉनिटर्स इम्पैनल्ड किए जाएंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी द्वारा सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियरों से 30 जून 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गुणवत्ता निगरानी में आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा केंद्र या राज्य सरकार या किसी सार्वजनिक उपक्रम में कार्यपालन अभियंता या समकक्ष पद पर होना चाहिए। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, आईआईटी, एनआईटी तथा शासकीय अनुसंधान संस्थान के ऐसे फैकल्टी सदस्य जो सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की योग्यता रखते हो तथा रोड एवं […]

अहमदाबाद एयरपोर्ट में टला बड़ा हादसा: इंडिगो की फ्लाइट जमीन से टकराई, बाल बाल बचे यात्री

नेशनल न्यूज़। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट के साथ बड़ा हादसा टल गया। इंडिगो की फ्लाइट बेंगलुरू से अहमदाबाद आ रही थी। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट का पिछला हिस्सा जमीन पर छू गया। हालांकि, विमान की एयरपोर्ट पर सेफ लैडिंग हुई और सत्री यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इंडिगो ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। हाल ही में कोलकाता से दिल्ली जाने वाली एक अन्य उड़ान ने दिल्ली में उतरते समय इसी तरह का हादसा हुआ था।

Cyclone बिपरजॉय : गुजरात के तट पर तूफान का लैंडफॉल शुरू, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी

नेशनल न्यूज़। गुजरात के तट पर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर दिखना शुरू हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात के तट पर तूफान का लैंडफॉल शुरू हो गया है, जोकि आज रात 12 बजे तक जारी रहने अनुमान है। गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान 12-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। चक्रवात बिपारजॉय के गुजरात की ओर बढ़ने समुद्र तट पर पहुंचने से पहले राज्य प्रशासन ने कहा कि आठ तटीय जिलों में रह रहे 94,000 से अधिक लोगों को अस्थायी शिविरों में पहुंचाया जा चुका है। […]

सफलता की कहानी :वर्मी कम्पोस्ट, मुर्गीपालन से सफलता छू रहा ग्राम विकास समूह

० नंदौरखुर्द गौठान में आजीविका गतिविधियों से समूह को हो रही बेहतर आमदनी जांजगीर चांपा। नंदौरखुर्द की गौठान से ग्राम विकास स्व सहायता समूह ने आजीविका गतिविधियों के संचालन से सफलता के आसमान को छू लिया है, समूह की महिलाओं ने वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण करते हुए 1 लाख 84 हजार रूपए लाभांश प्राप्त किया तो वहीं मुर्गीपालन करते हुए आय अर्जित की। इस सफलता का श्रेय समूह की महिलाएं राज्य सरकार की एनजीजीबी योजना एवं गोधन न्याय योजना को दे रही हैं। सक्ती जिले की जनपद पंचायत सक्ती के ग्राम पंचायत नन्दौरखुर्द में समूह की महिलाएं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के माध्यम से बनाए गए […]

प्रदेश में 3266 से अधिक रिक्त पदों के लिए प्राचार्य पद पर शीघ्र पदोन्नति के लिए “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” ने की मांग

रायपुर। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा प्रदेश में 11 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द से जल्द जारी करवाने शासन से पुरजोर माँग की गई हैं। राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत “टी” संवर्ग में वर्ष 2013 से तथा “ई” संवर्ग में वर्ष 2016 के बाद से 3266 से अधिक हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं की गईं हैं । राज्य में 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में प्राचार्य के पद रिक्त पड़े हैं। प्रदेश में 11 वर्षो से प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं होने से “टी” तथा “ई” संवर्ग के सैकड़ों […]