बड़ी खबर :जोगी कांग्रेस का बीआरएस में होगा विलय , बीआरएस के नाम से ही पार्टी लड़ेगी चुनाव
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) का जल्द ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस ) में विलय होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बीआरएस में जोगी कांग्रेस का विलय एक-दो दिन के भीतर ही हो जाएगा। खबर है कि पिछले दिनों हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में जोगी कांग्रेस का बीआरएस में विलय को सिद्धांतः सहमति दे दी गई है। स्व. अजीत जोगी के पुत्र और जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की कुछ दिनों पहले बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाक़ात हुई थी। दोनों की मुलाक़ात के […]



