प्री.बी.एड., प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी की परीक्षा 17 जून को

रायपुर।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन 17 जून 2023 को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पदों पर भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 17 जून को किया जाएगा। इस हेतु व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर एडमिट कार्ड 10 जून 2023 से अपलोड कर दिया गया है। परीक्षार्थी उपरोक्त प्रवेश एवं भर्ती परीक्षाओं हेतु अपना एडमिट कार्ड के लिए लिंक vyapamonline.cgstate.gov.in/onlineसे प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

संभागीय आयुक्त ने नियमितीकरण के ज्यादा आवेदन लंबित होने पर जताई नाराजगी

० वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग हेतु कृषकों को प्रेरित करने के दिए निर्देश , बारिश के पूर्व नालियों की सफाई के निर्देश दिए दुर्ग। संभागायुक्त महादेव कावरे के द्वारा संभाग के अंतर्गत आने वाले नगरीय निकाय में भवन नियमितीकरण, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना , गोधन न्याय योजना, श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर योजना, अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क एवं मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति की समीक्षा सहित बारिश में होने वाली समस्याओं का समीक्षा किया गया। भवन नियमितीकरण के तहत संभाग में कुल 4721 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 2178 जिला समिति को भेजे गए जिसमें से 1408 जिला समितियों द्वारा निराकरण किया गया लंबित आवेदनों की संख्या 2549 ज्यादा संख्या में […]

स्कूलों के बच्चों ने 500 से अधिक फलदार पौधे रोपकर ली इनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी

० पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा में अदाणी फाउंडेशन का ग्रामीण स्तर में जागरूकता कार्यक्रम रायपुर।विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में स्थित अदाणी पॉवर लिमिटेड(एपीएल), रायखेड़ा द्वारा पर्यावरण संरक्षण व रखरखाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आगाज 5 से 10 जून के बीच किया गया। एपीएल के पास के ग्राम रायखेड़ा, चिचोली, गैतरा, तथा गौरखेड़ा के शासकीय स्कूलों तथा ग्राम पंचायत भवन में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से पांच दिनों तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की गई। जिनमें ग्रामों के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसके बाद प्राथमिक शाला भवन, गौरखेड़ा तथा ग्राम पंचायत […]

कांक्रीट का सतपुड़ा भवन था या लाक्षागृह

राकेश अचल मप्र की एक वृहद पर्वत श्रृंखला ‘ सतपुड़ा ‘के नाम पर भोपाल में बना मप्र सरकार के सचिवालय का महत्वपूर्ण अंग सतपुड़ा भवन था तो सीमेंट -कांक्रीट का लेकिन जल गया किसी लाक्षागृह की तरह। लाक्षागृह यानि लाख से बनी षड़यंत्र की इमारत। अब ये बात बेमानी है कि सतपुड़ा भवन कब और कितनी लागत से बना था।अब ये बात महत्वपूर्ण है कि ये जला या जलाया गया। सतपुड़ा भवन में एक, दो नहीं बल्कि दर्जनों सरकारी महकमों के मुख्यालय है।इन से बाबस्ता करीब 12 हजार से अधिक फाइलें राख के ढेर में तब्दील हो गई।इन फाइलों में आंकड़े ही नहीं बल्कि तमाम साक्ष्य भी होते हैं जो […]

LUNCH SPECIAL RECIPIE:लहसुनी भिंडी मसाला

सामग्री भिंडी- 500 ग्राम प्याज- 2 (कटी हुई) लहसुन की कलियां- 20 ( बारीक कटी हुई) जीरा- आधा चम्मच सूखी लाल मिर्च- 7 दही- 2 चम्मच टमाटर- 2 (कटे हुए) हींग- चुटकी भर धनिया पाउडर- आधा चम्मच नमक- स्वादानुसार सौंठ का पाउडर- आधा चम्मच सरसों का तेल- आधा कप विधि ० सबसे पहले भिंडी को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ ही, प्याज, टमाटर और सूखी लाल मिर्च को भी एक बाउल में काटकर रख लें। ० फिर एक कढ़ाही में आधा कप तेल डालें और गर्म करने के लिए रख दें। आधा चम्मच जीरा डालें और तड़का लगा लें। ० तड़का लगाने के बाद कटी हुई प्याज, कटा […]

प्रयास आवासीय विद्यालय के 210 बच्चों ने किया नीट परीक्षा में क्वालीफाई

० नीट परीक्षा में प्रयास एवं ड्रॉपर बैच योजना के बच्चों का शानदार प्रदर्शन 39 बच्चों का एमबीबीएस में प्रवेश संभावित ० मुख्यमंत्री श्री बघेल और मंत्री डॉ. टेकाम ने दी बधाई रायपुर।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (छम्म्ज् न्ळ 2023) के परिणाम जारी कर दिए हैं। प्रदेश में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों ने इसमें शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल प्रयास आवासीय विद्यालय के कुल 572 छात्रों में से 210 ने परीक्षा में क्वालीफाई किया है। इनमें से 08 विद्यार्थियों तथा प्रयास के ही ड्रॉपऑउट बैच के 04 छात्रों का भी […]

गुरु प्रदोष आज : भगवान शिव के नटराजन अवतार की होती है पूजा

हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और आज गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा. यदि प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन पड़ता है तो उसे गुरु प्रदोष व्रत कहते हैं. यह दिन भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन भगवान शिव के नटराज अवतार का पूजन किया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष काल में भगवान शिव प्रसन्न होकर नृत्य करते हैं और इस दौरान यदि इनका पूजन किया जाए तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आइए जानते हैं गुरु प्रदोष व्रत के दिन किस शुभ मुहूर्त में पूजा करें. गुरु प्रदोष व्रत 2023 शुभ मुहूर्त आज यानि 15 जून को आषाढ़ […]

आज का इतिहास 15 JUNE: 1947 में अखिल भारतीय कांग्रेस ने नयी दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की

1896 : जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ले ली। 1908 : कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत। 1947 : अखिल भारतीय कांग्रेस ने नयी दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की। 1954 : यूरोप के फुटबॉल संगठन यूईएफए (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन। 1971 : ब्रिटेन की संसद में मतदान के बाद स्कूलों में बच्चों को मुफ्त दूध देने की योजना को समाप्त करने का प्रस्ताव। हालांकि भारी विरोध के कारण इसे सितंबर में ही लागू किया जा सका। 1982 : फ़ाकलैंड में अर्जेन्टीना की सेना ने ब्रिटिश सेना के सामने घुटने टेके। […]

आज का राशिफल : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि: ससुराल पक्ष से आपका रिश्ता बेहतर होगा सितारों की चाल बताती है कि आज मेष राशि के जातकों को भाइयों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। कारोबार व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। शाम को आप किसी परिचित के साथ मांगलिक कार्यक्रम और उत्सव में शामिल हो सकते हैं। सितारे बता रहे हैं कि आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों चाहे वह सामाजिक क्षेत्र हो, आजीविका का क्षेत्र हो या पारिवारिक जीवन हो आप अनुकूल स्थिति से लाभ हासिल कर पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपका रिश्ता बेहतर होगा, आदर सम्मान पाएंगे। जीवनसाथी से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। आज भाग्य […]

आधी रात घर में लगी भीषण आग, 5 बच्चों और उनकी माँ की दर्दनाक मौत

नेशनल न्यूज़। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नम्बर बापू नगर (उर्दहा) स्थित एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लगने में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के 5 बच्चे और उनकी मां शामिल है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई। वहीं देर रात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की बात कही। आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत […]